{"_id":"67e50e915822b552cf0b62fe","slug":"going-for-long-drive-from-car-in-summer-you-should-keep-these-5-things-in-your-car-2025-03-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Summer Tips: गर्मियों में कार से रोड ट्रिप पर निकलें, पर जरूर रखें ये 5 चीजें, वरना हो सकती है परेशानी","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Summer Tips: गर्मियों में कार से रोड ट्रिप पर निकलें, पर जरूर रखें ये 5 चीजें, वरना हो सकती है परेशानी
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Thu, 27 Mar 2025 02:09 PM IST
सार
Must Have For Cars: गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका है और बाहर तापमान भी बढ़ रहा है। ऐसे में यदि आप कार से लॉन्ग ड्राइव पर निकलने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको यहां बताई जाने वाली कुछ जरूरी चीजें अपनी कार में हमेशा रखनी चाहिए।
विज्ञापन
1 of 6
रोड ट्रिप
- फोटो : Freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
गर्मियों में रोड ट्रिप का मजा ही कुछ और होता है, लेकिन अगर आपकी कार में जरूरी सामान नहीं है, तो सफर बीच में ही मुश्किलों से भर सकता है। तेज गर्मी में कार का इंजन ज्यादा गर्म हो सकता है, टायर फटने का खतरा बढ़ जाता है और पानी की कमी आपको डिहाइड्रेशन का शिकार बना सकती है। ऐसे में अगर आप किसी लंबी यात्रा पर निकल रहे हैं, तो कुछ जरूरी चीजें अपने साथ रखना बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं कि गर्मियों में कार सफर के दौरान कौन-सी 5 चीजें आपके पास जरूर होनी चाहिए।
2 of 6
पर्याप्त पानी और एनर्जी ड्रिंक्स
- फोटो : Adobe Stock
पर्याप्त पानी और एनर्जी ड्रिंक्स
गर्मी के मौसम में शरीर को हाइड्रेट रखना सबसे जरूरी होता है। कार में हमेशा पर्याप्त मात्रा में पानी की बोतलें और एनर्जी ड्रिंक्स रखें, ताकि सफर के दौरान डिहाइड्रेशन से बचा जा सके। गर्मी के कारण अधिक पसीना निकलता है, जिससे शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी हो सकती है। नारियल पानी या ओआरएस जैसे विकल्प भी साथ रखें, जो थकान को दूर करने में मदद करेंगे।
3 of 6
कार सनशेड और विंडो कर्टेन्स
- फोटो : Freepik
कार सनशेड और विंडो कर्टेन्स
गर्मियों में जब धूप तेज होती है, तो कार का इंटीरियर जल्दी गर्म हो जाता है, जिससे सीट और स्टीयरिंग बहुत ज्यादा गरम हो सकते हैं। इससे बचने के लिए कार में सनशेड और विंडो कर्टेन्स रखना जरूरी है। ये न सिर्फ कार के अंदर के तापमान को कम रखते हैं, बल्कि सीधे पड़ने वाली धूप से भी बचाते हैं।
इमरजेंसी टायर रिपेयर किट और एयर पंप
गर्मियों में सड़क पर तापमान अधिक होने के कारण टायर फटने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। इसलिए, कार में हमेशा स्पेयर टायर, टायर रिपेयर किट और एयर पंप जरूर रखें। यह आपकी यात्रा को बिना रुकावट के जारी रखने में मदद करेगा। खासकर अगर आप हाईवे पर सफर कर रहे हैं, जहां सर्विस स्टेशन दूर होते हैं, तो ये सामान आपके बेहद काम आएगा।
विज्ञापन
5 of 6
कूलेंट और इंजन ऑयल
- फोटो : Amar Ujala
कूलेंट और इंजन ऑयल
गर्मी में कार का इंजन जल्दी गर्म हो सकता है, जिससे कार के ओवरहीट होने का खतरा बढ़ जाता है। सफर से पहले रेडिएटर कूलेंट और इंजन ऑयल की जांच जरूर करें और साथ में एक्स्ट्रा कूलेंट कैरी करें। अगर इंजन ज्यादा गर्म हो जाए, तो तुरंत कार को रोककर इसे ठंडा करने दें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।