फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानिए, क्यों नई Kia Sonet अपनी ही कंपनी की कार Seltos पर पड़ रही है भारी! मिलते हैं ये बेजोड़ फीचर

Sat, 19 Sep 2020 02:49 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Sat, 19 Sep 2020 02:49 PM IST
विज्ञापन
Know the why sub 4 meter suv new Kia Sonet is most lovable than Kia Seltos
Kia sonet and Kia Seltos - फोटो : Amar Ujala

किआ सोनेट लॉन्च हो गई हैं, साथ ही इसकी कीमतों का भी एलान हो गया है। सब 4-मीटर सेगमेंट में सोनेट सबसे सस्ती एसयूवी है जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 6.71 से 11.99 लाख रुपये तक है। किआ सोनेट के कई फीचर ऐसे हैं, जो इस सेगमेंट की गाड़ियों में नहीं मिलते हैं। यहां तक की किआ लाइनअप में सबसे ऊपर सेल्टोस में भी नहीं आते हैं। आइए जानते हैं उन फीचर्स के बारे में...

Know the why sub 4 meter suv new Kia Sonet is most lovable than Kia Seltos
Kia Sonet vs Toyota Urban Cruiser Vs Others - फोटो : Amar Ujala

इन दिनों पर्सनल व्हीकल्स सेगमेंट में सबसे ज्यादा चुनौती सब 4-मीटर एसयूवी सेगमेंट में हैं। यहां पहले से ही विटारा ब्रेजा, टाटा नेक्सन, फोर्ड इकोस्पोर्ट, महिंद्रा XUV300, ह्यूंदै वेन्यू जैसे गाड़ियां मार्केट में
मौजूद हैं, तो वहीं किआ सोनेट और उसके बाद टोयोटा अर्बन क्रूजर आने के बाद मुकाबला और कड़ा हो जाएगा। इनमें से दो कारें ऐसी हैं जिन्हें सेफ्टी रेटिंग में 5-स्टार मिल चुका है।
 

Know the why sub 4 meter suv new Kia Sonet is most lovable than Kia Seltos
Clutchless Hyundai Venue iMT - फोटो : Hyundai (For Reference Only)

इटेंलिजेंट मैनुअल ट्रांसमिशन (iMT)

iMT यानी इंटेलिजेंट मैनुअल ट्रांसमिशन, भारत में केवल दो कारें हें, जिनमें ये फीचर मिलता है। ह्यूंदै वेन्यू और किआ सोनेट। आईएमटी में 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है, जो बिना क्लच के साथ आता है। लेकिन यह फीचर किआ सेल्टोस में नहीं आता है। इसे हाईब्रिड ट्रांसमिशन कह सकते हैं, जो मैनुअल और ऑटोमैटिक के बीच का है। जल्द ही यह फीचर बड़ी एसयूवी गाड़ियों में भी पेश किया जा सकता है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Know the why sub 4 meter suv new Kia Sonet is most lovable than Kia Seltos
Kia Seltos Interior - फोटो : Amar Ujala (File Photo)

रिमोट इंजन स्टार्ट

किआ सोनेट में यह फीचर आता है, जो इस सेगमेंट की गाड़ी में पहली बार शामिल किया गया है। इस फीचर की खासियत यह है कि रिमोट से ही गाड़ी के इंजन के स्टार्ट किया जा सकता है। इसके लिए केवल हटन को कुछ समय के लिए दबाना होता है और कार स्टार्ट हो जाती है। कांर बंद करने के लिए भी यही प्रक्रिया अपनानी पड़ती है। वहीं यूवीओ कनेक्ट फीचर के जरिए कार के एसी को भी कंट्रोल किया जा सकता है। वहीं 2020 नई सेल्टोस में यह फीचर दिया गया है, जो पुरानी में नहीं आता था।

विज्ञापन
Know the why sub 4 meter suv new Kia Sonet is most lovable than Kia Seltos
Sonet Air Pure - फोटो : Kia Motrors

वायरस प्रोटेक्शन के सात स्मार्ट ऑटो प्यूरीफायर  

किआ मोटर्स ने सेल्टोस और सोनेट में टच बटन के साथ स्मार्ट ऑटो एयर प्यूरीफायर का फीचर दिया है। लेकिन सोनेट में इस सिस्टम की खासियत यह है जो महामारी के वक्त में बेहद काम आ सकता है। सोनेट में अलग से वायरस प्रोटेक्शन फीचर दिया है, जो इनबिल्ट परफ्यूम फीचर के साथ आता है। वायरस प्रोटेक्शन फीचर गाड़ी चलाते वक्त हमेशा एक्टिव रहता है, वहीं परफ्यूम फीचरर को टचस्क्रीन सिस्टम से एक्चिवेट किया जा सकता है। वहीं वायरस प्रोटेक्शन का यह फीचर सेल्टोस में नहीं मिलता है।
 

किआ सोनेट में 10.25 इंच की एअचडी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ यूवीओ कनेक्ट फीचर दिया है, जिसमें 57 कनेक्टिंग फीचर दिए गए हैं। साथ ही 7-स्पीकर के साथ बोस साउंड सिस्टम मिलता है। वहीं य़ह इस सेगमेंट में पहली कार है जो तीन ट्रांसमिशन सिस्टम के साथ आती है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed