{"_id":"5f64615a8ebc3eedfb00543c","slug":"kia-sonet-suv-launched-in-india-kia-sonet-launch-price-in-india-know-features-engine-specifications-and-mileage-in-petrol-engine-imt-petrol-automatic-diesel-automatic-kia-motors","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kia Sonet एसयूवी आखिरकार भारत में हुई लॉन्च, 15 वेरिएंट्स में पेश, जानें कीमत, माइलेज, 30 से ज्यादा सेगमेंट फर्स्ट फीचर्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Kia Sonet एसयूवी आखिरकार भारत में हुई लॉन्च, 15 वेरिएंट्स में पेश, जानें कीमत, माइलेज, 30 से ज्यादा सेगमेंट फर्स्ट फीचर्स
Fri, 18 Sep 2020 01:43 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 18 Sep 2020 01:43 PM IST
विज्ञापन
Kia Sonet
- फोटो : Kia Motors
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Kia Motors India (किआ मोटर्स इंडिया) ने अपनी बहुप्रतीक्षित सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी कार Kia Sonet (किआ सोनेट) को भारत में लॉन्च कर दिया है। किआ मोटर्स इंडिया की लोकप्रिय SUV Seltos (सेल्टोस) और लक्जरी MPV Carnival (कार्निवल) के बाद यह भारत में कंपनी का तीसरा उत्पाद है। किआ सोनेट को दो ट्रिम लाइनों में 4 इंजन और 5 गियरबॉक्स विकल्पों के साथ 15 वेरिएंट्स में उतारा गया है। इस एसयूवी में 30 से ज्यादा सेगमेंट फर्स्ट फीचर्स दिए गए हैं।
Kia Sonet
- फोटो : Kia Motrors
किआ के मुताबिक सोनेट की 25000 से ज्यादा बुकिंग हो चुकी है और कंपनी को हर दिन करीब 1000 बुकिंग मिल रही है। कंपनी ने 20 अगस्त से Kia Sonet की प्री-बुकिंग शुरू कर दी थी। सोनेट को लेकर लोगों की दीवानी का इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसकी प्री-बुकिंग शुरू होने के पहले ही दिन 6,523 ग्राहकों ने Kia Sonet को बुक किया है। ग्राहकों 25,000 रुपये की टोकन राशि देकर Kia के सभी आधिकारिक डीलरशिप या कंपनी की वेबसाइट पर जाकर इस कार की प्री-बुकिंग कर सकते हैं। सोनेट की एंट्री भारतीय कार बाजार के सबसे प्रतिस्पर्धा वाले सेगमेंट सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी में हो रही है और यहां इसका मुकाबला Maruti Vitara Brezza (मारुति विटारा ब्रेजा), Hyundai Venue (ह्यूंदै वेन्यू), Tata Nexon (टाटा नेक्सन) और Mahindra XUV300 (महिंद्रा एक्सयूवी 300) जैसी कारों से होगा।
Kia Sonet
- फोटो : Kia Motors
इंजन
Kia Sonet 3 इंजन विकल्पों के साथ उपलब्ध होगी। इसमें 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन, 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन और डीजल इंजन विकल्प के तौर पर 1.5 L CRDi WGT और 1.5 L CRDi VGT दिए गए हैं। दोनों इंजन बीएस6 मानक वाले हैं। ट्रांसमिशन ऑप्शन की बात करें तो इसमें बहुत सारे विकल्प दिए गए हैं। इस कार में 5-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड ऑटोमैटिक, और 7-स्पीड डीसीटी ट्रांसमिशन के ऑप्शन मिलेंगे। वेन्यू में मिलने वाली नई फीचर iMT सेमी-ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन, सोनेट में भी दी गई है। डीजल इंजन के साथ 6 स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन मिलेगा, जो फर्स्ट इन क्लास फीचर है यानि इस सेगमेंट की किसी कार में पहली बार दिया गया है।

लुक और डिजाइन
किआ सोनेट में किआ सिग्नेचर टाइगर नोज ग्रिल, हर्टबीट टेल लैंप्स, हैलोजन हैडलैंप्स, मस्क्युलर फ्रंट और रियर स्किल प्लेट्स, पोल टाइप एंटीना स्टैंडर्ड मिलेंगे। Kia Sonet के GT Line ट्रिम में 16 इंच क्रिस्टल कट अलॉय व्हील्स, रेड व्हील कैप्स के साथ आएंगे। वहीं बेस वेरिएंट्स में 15 इंच स्टील व्हील दिए गए हैं। इससे ऊपर के वेरिएंट्स में 16 इंच मैटेलिक सिल्वर स्टाइल्ड व्हील्स और टॉप से एक पायदान निचले वेरिएंट में क्रिस्टल कट अलॉय व्हील्स, सिल्वर व्हील कैप के साथ आएंगे।

Kia Sonet Interior
- फोटो : Kia Motrors
फीचर्स
किआ सोनेट में कई सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स दिए गए हैं। यानी यह फीचर्स इस सेगमेंट की गाड़ियों में सिर्फ किआ सोनेट में ही उपलब्ध होंगे। इसमें पैनोरमिक सनरूफ और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स शामिल होंगे। इस एसयूवी में लेटेस्ट स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ 10.25-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा। इसमें बोस 7 स्पीकर सिस्टम, इलेक्ट्रिक सनरूफ, फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स, फ्रंट पार्किंग सेंसर्स, स्मार्ट प्योर एयर प्योरिफायर विद वायरस प्रोटेक्शन, Auto हैडलैंप्स आदि फीचर्स दिए गए हैं। यह कार 57 कनेक्टेड फीचर्स से लैस है, जिसके लिए UVO कनेक्टेड टेक्नोलॉजी मिलेगी। सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो किआ सोनेट में एबीएस के साथ ड्यूल फ्रंट एयरबैग जैसे सुरक्षा उपकरण स्टैंडर्ड मिलेंगे।