फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kia Sonet Vs Toyota Urban Cruiser: दोनों में है जबरदस्त टक्कर, खरीदने से पहले पढ़ें कंपैरिजन

Tue, 29 Sep 2020 02:28 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 29 Sep 2020 02:28 PM IST
विज्ञापन
Kia Sonet Vs Toyota Urban Cruiser: Both subcompact SUV has a fierce competition, read specification and comparison before buying
Kia Sonet Vs Toyota Urban Cruiser - फोटो : Amar Ujala

सबकॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में किआ सोनेट और टोयोटा अर्बन क्रूजर इसी महीने सितंबर में लॉन्च हुई हैं। अर्बन क्रूजर को टोयोटा-मारुति की साझेदारी के तहत उतारा गया गया है, जो मारुति विटारा ब्रेजा का रीबैज वर्जन है, जिसे तीन वैंरिएंट्स मिड, हाई और प्रीमियम में उतारा गया है। वहीं किआ सोनेट दो ट्रिम्स टेक लाइन और जीटी लाइन में लॉन्च होगी। दोनों ही गाड़ियों में जबरदस्त टक्कर है। किआ सोनेट की बुकिंग 25 हजार को पार चुकी है, वहीं अर्बन क्रूजर में टोयोटा का नाम जुड़ने से दिलचस्पी बढ़ी है। आइए जानते हैं दोनों गाड़ियों की अहम फीचर्स के बारे में...

Kia Sonet Vs Toyota Urban Cruiser: Both subcompact SUV has a fierce competition, read specification and comparison before buying
Toyota Urban Cruiser Launch - फोटो : Amar Ujala

एक्सटीरियर

बात शुरू करते हैं अर्बन क्रूजर से तो इसमें क्रोम एक्सेंट के साथ डुअल चैंबर एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप्स दिए गए हैं। इसके अलावा क्रोम सराउंड और ग्रे फिनिश के साथ टू-स्लेट वेज कट फ्रंट ग्रिल दी गई है। वहीं एलईडी फॉग लैंप्स पर क्रोम एक्सेंट मिलता है। साथ ही क्रूजर में डुअल फंक्शन एलईडी डीआरएल मिलते हैं, जो हेडलैंप्स में टर्न इंडीकेटर का भी काम करते हैं। साइड में ग्रे रंग में गन मेटल रूफ रेल्स मिलती है और 16-इंच डायमंड कट अलॉय व्हील्स मिलते हैं। क्रूजर में प्रीमियम वैरिएंट में ड़ुअल टोन कलर ऑप्शन मिलता है।
 
वहीं किआ सोनेट के डिजाइन की बात करें, तो इसमें फ्रंट में सिग्नेचर टाइगर नोज ग्रिल मिलती है। साथ ही सोनेट में क्राउन ज्वेल एलईडी हेडलैंप, थ्री डाइमेंशनल स्टेपवेल ज्योमेट्रिक ग्रिल मेश मिलती है। वहीं रिअर सेक्शन की बात करें, तो कार में हार्टबीट एलईडी टेललैंप्स और डुअल मफलर डिजाइन के साथ डिफ्यूजर फिन स्किड प्लेट्स मिलती हैं, जो इसे जबरदस्त लुक देती हैं। इसके टॉप वैरिएंट में क्रिस्टल कट अलॉय व्हील मिलते हैं, जो इसे प्रीमियम लुक देते हैं।

डाइमेंशन कंपैरिजन

डाइमेंशन किआ सोनेट अर्बन क्रूजर
लंबाई 3995 एमएम 3995 एमएम
चौड़ाई 1790 एमएम 1790 एमएम
ऊंचाई 1647 एमएम 1640 एमएम
व्हीलबेस 2500 एमएम 2500 एमएम
ग्राउंड क्लीयरेंस 211 एमएम 198 एमएम
व्हीलसाइज 16 इंच 16 इंच
बूट स्पेस 392 लीटर 328 लीटर

 
 

Kia Sonet Vs Toyota Urban Cruiser: Both subcompact SUV has a fierce competition, read specification and comparison before buying
Kia Sonet Interior - फोटो : Kia Motrors

इंटीरियर

अर्बन क्रूजर में प्रीमियम डार्क फैब्रिक सीटें मिलती हैं, साथ ही डुअल टोन इंटीरियर थीम मिलती है। इसमें लेडर रैप्ड स्टीयरिंग व्हील के साथ सात इंच का स्मार्ट प्लेकास्ट टचस्क्ररीन ऑडियो सिस्टम मिलता है। साथ ही फ्रंट में स्टोरेज के साथ स्लाइडिंग आर्मरेस्ट का फीचर मिलता है। इसके अलावा फोर डोर्स स्पीकर्स, दो ट्वीटर्स, अपर कूल्ड ग्लोव बॉक्स, फाइव डोर कॉम्बीमीटर वाइब लाइट्स मिलती हैं।
 
वहीं किआ सोनेट में कॉम्पैक्ट सेंट्रल कंसोल मिलता है, जिसमें कई फीचर मिलते हैं। इसमें 10.25 इंच का एचडी टचस्क्रीन, जिसमें नेविगेशन सिस्टम के साथ यूवीओ कनेक्ट टेक्नोलॉजी का फीचर मिलता है। इसके अलावा बोस प्रीमियम 7-स्पीकर सिस्टम, एलईडी साउंड मूड लाइट्स, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स के साथ 4.2 इंच का इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 392 लीटर का बूट स्पेस मिलता है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kia Sonet Vs Toyota Urban Cruiser: Both subcompact SUV has a fierce competition, read specification and comparison before buying
Kia Sonet Engine - फोटो : Kia Motrors (File Photo)

इंजन

वहीं किआ सोनेट तीन इंजन ऑप्शन के साथ आती है। सोनट में 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल (117 बीएचपी की पावर और 172 एनएम टॉर्क) के साथ डुअल-क्लच AT, 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन (81 बीएचपी की पावर और 115 एनएम टॉर्क) के साथ 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 1.5-लीटर डीजल इंजन 113 बीएचपी की पावर और 250 एनएम के साथ 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस होगा। वेन्यू में मिलने वाली नई फीचर iMT सेमी-ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन, सोनेट में भी मिलेगी। किआ सोनेट में डीजल इंजन के साथ 6-स्पीड टॉर्क कनवर्टर का विकल्प मिलता है।
 
अर्बन क्रूजर में 1.5 लीटर 4-सिलंडर के15बी पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 103 बीएचपी की पावर और 138 एनएम का टॉर्क देता है। यह इंजन 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 4-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आता है। साथ ही सभी ऑटोमैटिक वैरिएंट्स में माइल्ड हाइब्रिड का फीचर मिलता है। इसका मैनुअल वैरिएंट 17.03 किमी प्रति लीटर का माइलेज देता है, जबकि ऑटोमैटिक वैरिएंट 18.76 किमी प्रति लीटर का माइलेज देता है।

पेट्रोल पावरट्रेन

  किआ सोनेट अर्बन क्रूजर
इंजन टाइप 4-सिलंडर/3-सिलंडर टर्बो 4-सिलंडर
डिस्प्लेसमेंट 1197 सीसी/998 सीसी 1462 सीसी
पावर 83एचपी/120एचपी 105 एचपी
टॉर्क 115एनएम/172एनएम 138 एनएम
मैनुअल गियरबॉक्स 5-स्पीड/6-स्पीड iMT 5-स्पीड
ऑटोमैटिक गियरबॉक्स 7-स्पीड डीसीटी 4-स्पीड टॉर्क कनवर्टर
माइलेज (मैनुअल) 18.4/18.2 किमी प्रति लीटर 17.3 किमी प्रति लीटर
माइलेज (ऑटोमैटिक) 18.3 किमी प्रति लीटर 18.76 किमी प्रति लीटर

 
 
 

विज्ञापन
Kia Sonet Vs Toyota Urban Cruiser: Both subcompact SUV has a fierce competition, read specification and comparison before buying
Toyota Urban Cruiser Interior - फोटो : toyota (For Reference Only)

कीमत

सब-4मीटर एसयूवी पैट्रोल मैनुअल ट्रांसमिशन एक्स-शोरूम कीमत (लाख) पैट्रोल ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन
एक्स-शोरूम कीमत (लाख)
किआ सोनेट 6.71 - 11.65 10.49 - 12.89
अर्बन क्रूजर 8.40 – 9.80 9.80 – 11.30

  

सब-4मीटर एसयूवी डीजल मैनुअल ट्रांसमिशन एक्स-शोरूम कीमत (लाख) डीजल ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन
एक्स-शोरूम कीमत (लाख)
किआ सोनेट 8.05 – 11.65 10.39 – 12.89
अर्बन क्रूजर उपलब्ध नहीं उपलब्ध नहीं
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed