फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दो धुरंधर गाड़ियों Kia Sonet और Vitara Brezza में है जबरदस्त मुकाबला, पढ़ें- कौन है बेस्ट!

Thu, 17 Sep 2020 04:41 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 17 Sep 2020 04:41 PM IST
विज्ञापन
Kia Sonet Vs Maruti Vitara Brezza: which subcompact SUV should buy, Engine, Mileage, dimension and Price Comparison
Kia sonet vs Maruti Vitara Brezza - फोटो : Amar Ujala

शुक्रवार को सबकॉम्पैक्ट एसयूवी किआ सोनेट (Kia Sonet) लॉन्च हो रही है। एडवांस बुकिंग का आंकड़ा भी 10 हजार तक पहुंच चुका है। वेटिंग पीरियड भी कुछ वैरिएंट्स का 4 से 9 हफ्ते तक पहुंच गया है। सोनेट की जबरदस्त टक्कर इस सेगमेंट की बादशाह मारुति विटारा ब्रेजा से होनी है। बड़ा सवाल भी यही है कि क्या नई सोनेट इसमें कामयाब होगी।

Kia Sonet Vs Maruti Vitara Brezza: which subcompact SUV should buy, Engine, Mileage, dimension and Price Comparison
Kia Sonet - फोटो : Kia Motrors

डाइमेंशन

डाइमेंशन किआ सोनेट विटारा ब्रेजा
लंबाई 3995 एमएम 3995 एमएम
चौड़ाई 1790 एमएम 1790 एमएम
ऊंचाई 1647 एमएम 1640 एमएम
व्हीलबेस 2500 एमएम 2500 एमएम
ग्राउंड क्लीयरेंस 211 एमएम 198 एमएम
व्हीलसाइज 16 इंच 16 इंच
बूट स्पेस 392 लीटर 328 लीटर
  • लंबाई-चौड़ाई में दोनों गाड़ियां बराबर हैं, लेकिन ऊंचाई में बाजी सोनेट के हाथ लगती है।
  • वहीं ग्राउंड क्लीयरेंस किआ सोनेट का ज्यादा है।
  • बूट स्पेस के मामले में भी ब्रेजा पिछड़ती नजर आती है। 64 लीटर का अंतर है, यानी सोनेट में शानदार बूट स्पेस मिलता है।
     
Kia Sonet Vs Maruti Vitara Brezza: which subcompact SUV should buy, Engine, Mileage, dimension and Price Comparison
Maruti Vitara Brezza 2020 Auto Expo - फोटो : Amar Ujala

एक्सटीरियर

  • ब्रेजा में एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप, एलईडी फॉग लाइट्स, कंट्रास्ट कलर रूफ रेल्स, 16 इंच ब्लैक अलॉय व्हील्स और एलईडी टेल लाइट्स मिलती हैं।
  • वहीं सोनेट की बात करें, तो एलईडी हेडलैंप्स के साथ प्रोजेक्टर फॉग लैंप्स, 16-इंच डायमंड कट अलॉय व्हील्स, एलईडी टेल लाइट्स, ब्रेक कैलिपर्स पर रेड हाईलाइट्स जैसे फीचर मिलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kia Sonet Vs Maruti Vitara Brezza: which subcompact SUV should buy, Engine, Mileage, dimension and Price Comparison
Auto Expo 2020 Kia Sonet - फोटो : AmarUjala

इंटीरियर

मारुति विटारा ब्रेजा में स्मार्टप्ले स्टूडियो के साथ 7-इंच टचस्क्रीन इंपोटेनमेंट सिस्टम, कूल्ड ग्लोव-बॉक्स, स्टोरेज के साथ स्लाइडिंग फ्रंट आर्म रेस्ट, क्रूंज कंट्रोल, हाई एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, क्लाइमेट कंट्रोल, कप होल्डर के साथ सेंटर कंसोल जैसे फीचर मिलते हैं। वहीं सेफ्टी फीचर्स में डुअल एयरबैग्स, ईबीडी-एबीएस, रिअर पार्किंग सेंसर्स और सीट बेल्ट रिमाइंडर का फीचर मिलता है।
 
सोनेट में इस सेगमेंट में सबसे बड़ा 10.24 इंच का एचडी टचस्क्ररीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, यूवीओ कनेक्टिविटी, कूलिंग फंक्शन के साथ वायरलेस चार्जिंग, क्रूज कंट्रोल, ट्रैक्शन मोड्स, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, एलईडीसी साउंड मूड लाइटिंग जैसे फीचर मिलते हैं। सोनेट में 6-एयरबैग्स, ईबीडी के साथ एबीएस, हिल स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल, ब्रेक असिस्ट, व्हीकल स्टैबिलिटी मैनेजमेंट जैसे फीचर मिलते हैं।
 

विज्ञापन
Kia Sonet Vs Maruti Vitara Brezza: which subcompact SUV should buy, Engine, Mileage, dimension and Price Comparison
Maruti Vitara Brezza 2020-Front - फोटो : amar ujala

इंजन

पेट्रोल           

  किआ सोनेट विटारा ब्रेजा
इंजन टाइप 4-सिलंडर/3-सिलंडर टर्बो 4-सिलंडर
डिस्प्लेसमेंट 1197 सीसी/998 सीसी 1462 सीसी
पावर 83एचपी/120एचपी 105एचपी
टॉर्क 115एनएम/172एनएम 138 एनएम
मैनुअल गियरबॉक्स 5-स्पीड/6-स्पीड iMT 5-स्पीड
ऑटोमैटिक गियरबॉक्स 7-स्पीड डीसीटी 4-स्पीड टॉर्क कनवर्टर
माइलेज (मैनुअल) 18.4/18.2 किमी प्रति लीटर 17.3 किमी प्रति लीटर
माइलेज (ऑटोमैटिक) 18.3 किमी प्रति लीटर 18.76 किमी प्रति लीटर
  • विटारा ब्रेजा में 1.5 लीटर 4-सिलंडर के15बी पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 1.3 बीएचपी की पावर और 138 एनएम का टॉर्क देता है। यह इंजन 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 4-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आता है। हालांकि ब्रेजा में डीजल इंजन नहीं आता है।
  • वहीं किआ सोनेट तीन इंजन ऑप्शन के साथ आती है। सोनट में 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल (117 बीएचपी की पावर और 172 एनएम टॉर्क) के साथ डुअल-क्लच AT, 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन (81 बीएचपी की पावर और 115 एनएम टॉर्क) के साथ 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 1.5-लीटर डीजल इंजन 113 बीएचपी की पावर और 250 एनएम के साथ 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस होगा। वेन्यू में मिलने वाली नई फीचर iMT सेमी-ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन, सोनेट में भी मिलेगी। किआ सोनेट में डीजल इंजन के साथ 6-स्पीड टॉर्क कनवर्टर का विकल्प मिलता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed