पांचवी पीढ़ी की नई होंडा सिटी बाजार में कदम रख चुकी है और इसकी कीमत 10.89 लाख रुपये से शुरू है। नई सिटी में नया 1.5 लीटर पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन मिल रहा है। जहां पेट्रोल इंजन 120 बीएचपी की पावर और 145 एनएम का टॉर्क देता है, जो डीजल इंजन 100 पीएस की पावर और 200 एनएम का टॉर्क देता है। नई सिटी की लंबाई 4.55 मीटर, 1.75 मीटर चौड़ाई और 1.49 मीटर ऊंचाई है, जो पुराने वर्जन से ज्यादा है। वहीं इसकी टक्कर ह्यूंदै वरना, फॉक्सवैगन वेंटो, स्कोडा रैपिड, टोयोटा यारिस और मारुति सियाज से है। लेकिन सबसे नजदीकी मुकाबला सियाज से है। जानते हैं नई होंडा सिटी के टॉप फीचर्स, जो सियाज में नहीं मिलते।
इन 10 यूनीक फीचर्स की वजह से Maruti Ciaz पर भारी पड़ती है नई Honda City, जानें इनके बारे में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑटोमैटिक एलईडी हेडलैंप्स
नई होंडा सिटी एलईडी हेडलैंप्स के साथ आती है, जो टॉपप वैरिएंट्स में मिलते हैं। वहीं टॉप वैरिएंट्स में ऑटोमैटिक डे-नाइट हेडलैंप्स का भी फीचर मिलता है, जो खास उन लोगों के लिए दिया गया है, जो हेडलाइट को स्विचऑफ करना भूल जाते हैं।
इलेट्रिक सनरूफ
इस सेगमेंट में ह्यूंदै वरना और सिटी ही हैं, जो अपनी गाड़ियों में इलेक्ट्रिक सनरूफ का फीचर दे रही हैं। हालांकि भारत में मौसमी हालातों के चलते आम लोगों में सनरूफ कल्चर ज्यादा प्रसिद्ध नहीं है, लेकिन अब तमाम कॉम्पैक्ट एसयूवी इस फीचर के साथ आ रही हैं और युवा खरीदार इसे पसंद भी कर रहे हैं।
डीजल इंजन
सियाज की बात करें, तो मारुति पहले ही एलान कर चुकी है कि वह अपनी गाड़ियों में डीजल इंजन नहीं देगी। लेकिन होंडा सिटी में यह विकल्प मिलता है। नई सिटी में 1.5 लीटर का डीजल इंजन 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आता है। वहीं इस सेगमेंट में वरना भी डीजल इंजन के साथ आती है।
हिल स्टार्ट असिस्ट
ये एक ऐसा फीचर है, जो इस सेगमेंट की किसी कार में नहीं मिलता है। अभी तक ये फीचर केवल कॉम्पैक्ट एसयूवी गाड़ियों में ही मिलता रहा है। अक्सर ऐसा होता है कि जब किसी ऊंचे चढ़ाई वाले इलाके में गाड़ी चला रहे हैं, तो क्लच छोड़ते ही कार पीछे की तरफ आने लगती है, लेकिन हिल स्टार्ट असिस्ट नीचे आने से रोकता है।