देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Kia India (किआ इंडिया) ने गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तारीफ बटोर चुकी, अपनी आनेवाली प्रीमियम इलेक्ट्रिक कार Kia EV6 (किआ EV6) के लिए बुकिंग शुरू करने का एलान किया है। यह किआ की देश में पहली और फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक कार होगी। भारतीय बाजार में इस मॉडल को सीबीयू (कम्प्लीटली बिल्ट अप) रूट के जरिए बेचा जाएगा और फिर बाद में कंपनी के स्थानीय प्लांट में असेंबल किया जाएगा। देश में इलेक्ट्रिक कार के लॉन्च से पहले, ANCAP ने अपने हालिया क्रैश टेस्ट में EV6 को 5-स्टार रेटिंग दी है।
बुकिंग डिटेल्स
इस वाहन को भारत के 12 शहरों में 15 चुनिंदा डीलरशिप पर 3 लाख रुपये की टोकन राशि के साथ बुक किया जा सकता है। इसके साथ ही इस कार को खरीदने के इच्छुक ग्राहक इसे बुक करने के लिए किआ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर भी जा सकते हैं।
2 of 7
Kia EV6 GT Electric Car
- फोटो : Instagram/ Automobili Ardent
किआ इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ, ते-जिन पार्क ने कहा, "भारतीय वाहन उद्योग बदल रहा है, और किआ इस बदलाव की राह पर सबसे आगे है। हमने इसे अपने विश्वस्तरीय उत्पादों और सेवाओं के जरिए बार-बार साबित भी किया है, जो भारतीयों की अनसुनी जरूरतों को भी पूरा करते हैं। देश में EV6 की पेशकश हमारी इसी बात को दोहराती है। EV6 मजबूत डिजाइन, एडवांस्ड इंजीनियरिंग, लेटेस्ट टेक्नोलॉजी और रोमांचक इलेक्ट्रिक परफॉर्मेंस का शानदार कंपोजिशन है। हमें पूरा भरोसा है कि हमारे ग्राहक किआ की इस बेहतरीन पेशकश को जरूर पसंद करेंगे जिसके लिए बाजार से हमें काफी अच्छी प्रतिक्रया मिल रही है।
3 of 7
Kia EV6 GT Electric Car
- फोटो : Instagram/ Automobili Ardent
सिर्फ 100 कारें बेचेगी
दक्षिण कोरिया की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी किआ भारतीय बाजार में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार EV6 को 2 जून को लॉन्च करने वाली है। इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर को सिंगल, फुल-लोडेड वैरिएंट में उतारा जाएगा। कंपनी ने बताया कि इसकी लॉन्चिंग के पहले साल में इसकी सिर्फ 100 यूनिट्स ही बेची जाएंगी। किआ इस समय देश में Sonet (सोनेट), Seltos (सेल्टोस), Carnival (कार्निवल) और Carens (कैरेंस) जैसी सिर्फ ICE (इंटरनल कंब्शन इंजन) वाली कारें बेचती है। ईवी6 भारत में कंपनी की 5वीं कार होगी। हालांकि, कंपनी के भारतीय पोर्टफोलियो में यह पहली फुल इलेक्ट्रिक कार होगी। कंपनी पहले ही वैश्विक बाजारों में अपनी इलेक्ट्रिक कार EV6 पेश कर चुकी है।
4 of 7
Kia EV6 Electric Car
- फोटो : Kia
लुक और डिजाइन
कार के एक्सटीरियर लुक की बात करें तो, EV6 एक काफी समकालीन डिजाइन को स्पोर्ट करता है, जिसका मुख्य आकर्षण इसके कनेक्टिंग टेललाइट्स हैं जो रियर टेलगेट से बाहर निकलते हैं। मॉडल के सामने की तरफ एलईडी हेडलैम्प्स हैं जो एक चौड़े एयर डैम के ऊपर पोजिशन किए गए एक स्लीक ग्रिल के साथ आते हैं। इस मॉडल में 19-इंच का बड़ा अलॉय व्हील्स मिलता है जो इसके स्पोर्टी लुक में इजाफा करता है। कार का ओवरऑल लेआउट काफी मॉडर्न है।
5 of 7
Kia EV6 Electric Car
- फोटो : Kia
बैटरी पैक
वैश्विक स्तर पर किआ EV6 पहले से ही अंतरराष्ट्रीय बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध है। यह मॉडल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दो बैटरी पैक में पेश किया गया है जिसमें 58kWh यूनिट और 77.4kWh यूनिट शामिल हैं। हालांकि, कंपनी ने अभी तक भारतीय बाजार में बिक्री के लिए मॉडल के आधिकारिक कॉन्फिगरेशन की पुष्टि नहीं की है।