फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मेड-इन-इंडिया कारें: भारत में बनने वाले वो चार वाहन, जिनकी बिक्री होती है सिर्फ विदेशी बाजारों में

Wed, 25 May 2022 07:31 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 25 May 2022 07:31 PM IST
सार

ऐसे कई वाहन हैं जिनका निर्माण तो भारत में होता है लेकिन उनकी बिक्री घरेलू बाजार में नहीं की जाती। ये मेड इन इंडिया कारें विदेशी बाजारों में बेची जाती हैं।

विज्ञापन
made in india vehicles which are sold only in foreign markets vehicle exports from india
Maruti Jimny auto expo - फोटो : For Reference Only
ऐसे कई वाहन हैं जिनका निर्माण तो भारत में होता है लेकिन उनकी बिक्री घरेलू बाजार में नहीं की जाती। ये मेड इन इंडिया कारें विदेशी बाजारों में बेची जाती हैं। इनमें से कुछ वाहनों की बिक्री अंतरराष्ट्रीय बाजार में दूसरे नामों से की जाती है। यहां हम आपको बता रहे हैं ऐसे 4 वाहनों के बारे में जो भारत में बनती हैं और विदेशों में निर्यात की जाती हैं। इनमें सुजुकी, टोयोटा और महिंद्रा के वाहन शामिल हैं।
made in india vehicles which are sold only in foreign markets vehicle exports from india
Maruti Jimny export - फोटो : Maruti Suzuki
Suzuki Jimny
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने जनता की प्रतिक्रिया का आकलन करने के लिए 2020 ऑटो एक्सपो में Jimny (जिम्नी) कॉम्पैक्ट एसयूवी को पेश किया था। पेट्रोल से चलने वाली इस एसयूवी में AWD टेक्नोलॉजी होगी और यह अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक लोकप्रिय उत्पाद है।

मारुति सुजुकी भारत में बनी सुजुकी जिम्नी एसयूवी का अंतरराष्ट्रीय बाजारों में निर्यात करती है। यह एसयूवी पेरू और कोलंबिया जैसे लैटिन अमेरिकी देशों में भेजा जाता है जिन्हें कंपनी के हरियाणा स्थित गुरुग्राम प्लांट में बनाया जाता है।

मारुति सुजुकी जिम्नी को भारत में जनवरी 2023 के आसपास लॉन्च कर सकती है। जिसकी अनुमानित कीमत 10.00 लाख रुपये है। मारुति की यह ऑफ-रोडर एसयूवी महिंद्रा थार और फोर्स गुरखा को टक्कर दे सकती है। 
made in india vehicles which are sold only in foreign markets vehicle exports from india
Mahindra Scorpio Getaway - फोटो : For Reference Only
Mahindra Scorpio Getaway
MY 2022 Mahindra Scorpio Getaway को हाल ही में भारतीय सड़कों में टेस्टिंग के दौरान देखा गया थी। भारतीय यूवी निर्माता वर्तमान में निर्यात बाजारों के लिए नए मॉडल का परीक्षण कर रही है। हालांकि कंपनी कतर सहित कई अंतरराष्ट्रीय बाजारों में पहले से ही इसकी बिक्री कर रही है, जहां इसका नाम महिंद्रा पिक अप है।

महिंद्रा स्कॉर्पियो गेटअवे का भी निर्माण भारत में ही होता है। महिंद्रा घरेलू बाजार के लिए स्कॉर्पियो गेटअवे को अपडेटेड बीएस-6 इंजन के साथ टेस्टिंग कर रही है। लेकिन कंपनी ने इसकी लॉन्चिंग की तारीख को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की है। चूंकि कार निर्माता चिप की कमी के मुद्दे से जूझ रहा है, इसलिए इस वाहन की भारत में लॉन्चिंग कुछ समय बाद ही होने की संभावना है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
made in india vehicles which are sold only in foreign markets vehicle exports from india
Toyota Rumion - फोटो : Toyota
Toyota Rumion
टोयोटा ने पिछले साल दक्षिण अफ्रीका में नई Toyota Rumion (टोयोटा रुमियन) एमपीवी को लॉन्च किया था। Toyota Rumion एमपीवी दरअसल Maruti Suzuki Ertiga का रीबैज वर्जन है, जो वर्तमान में भारतीय बाजार में बेची जाती है। टोयोटा और सुजुकी अब वैश्विक साझेदार हैं। जिसके तहत ये मारुति सुजुकी बलेनो-आधारित टोयोटा ग्लैंजा भारत में पहले से ही बिक्री की जा रही है। 

टोयोटा रुमियन का उत्पादन टोयोटा के भारत स्थित प्लांट में किया जाता है। लेकिन फिलहाल इसे भारत में लॉन्च नहीं किया गया है। हालांकि, कंपनी भारतीय बाजार में रुमियन एमपीवी को लॉन्च करने की योजना बना रही है।
विज्ञापन
made in india vehicles which are sold only in foreign markets vehicle exports from india
Toyota Belta - फोटो : Toyota
Toyota Belta
Toyota Belta (टोयोटा बेल्टा) का उत्पादन हरियाणा के मानेसर में मारुति सुजुकी के मैन्युफेक्चरिंग प्लांट में किया जाता है। बेल्टा, दरअसल मारुति सियाज का रीबैज वर्जन है। भारत में मारुति सुजुकी-टोयोटा साझेदारी के तहत लॉन्च होने वाली ग्लैंजा और अर्बन क्रूजर के बाद तीसरा रीबैज मॉडल होगा। टोयोटा इसे भारत में जल्द लॉन्च करने की योजना बना रही है। फिलहाल टोयोटा बेल्टा की बिक्री उत्तरी अमेरिकी और ऑस्ट्रेलिया के बाजारों में यारिस और एशियाई बाजारों में विओस नाम से करती है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed