फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kia Carens Clavis EV: किआ कैरेंस क्लैविस ईवी दो नए वेरिएंट्स में लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत

Thu, 16 Oct 2025 05:29 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 16 Oct 2025 05:29 PM IST
सार

दक्षिण कोरियाई कार निर्माता Kia (किआ) ने अपनी लोकप्रिय इलेक्ट्रिक MPV Carens Clavis EV (कैरेंस क्लैविस ईवी) के दो नए वेरिएंट्स HTX E और HTX E [ER] लॉन्च किए हैं।

विज्ञापन
Kia Carens Clavis EV Launched in New HTX E & HTX E [ER] Trims Know Price Features Specifications
Kia Carens Clavis EV - फोटो : Kia
दक्षिण कोरियाई कार निर्माता Kia (किआ) ने अपनी लोकप्रिय इलेक्ट्रिक MPV Carens Clavis EV (कैरेंस क्लैविस ईवी) के दो नए वेरिएंट्स HTX E और HTX E [ER] लॉन्च किए हैं। कंपनी ने इनकी शुरुआती कीमत क्रमशः करीब 20 लाख रुपये और 22 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तय की है।


यह भी पढ़ें - High Court: गड्ढों से होने वाली मौत पर सरकार को देना होगा ₹6 लाख का मुआवजा, बॉम्बे हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
Kia Carens Clavis EV Launched in New HTX E & HTX E [ER] Trims Know Price Features Specifications
Kia Carens Clavis EV - फोटो : Kia India
नई रेंज और वेरिएंट्स का लेआउट
नया HTX E वेरिएंट कंपनी के मौजूदा HTK+ और HTX वेरिएंट्स के बीच में रखा गया है। अब Carens Clavis EV कुल छह वेरिएंट्स में उपलब्ध है। जिनमें HTK+, HTX E, HTX, HTX E [ER], HTX [ER], और HTX+ [ER] शामिल हैं। 

यह भी पढ़ें - Triumph Speed Triple 1200 RX: ट्रायम्फ ने भारत में लॉन्च की लिमिटेड एडिशन स्पीड ट्रिपल 1200 RX, जानें कीमत और क्या है खास
Kia Carens Clavis EV Launched in New HTX E & HTX E [ER] Trims Know Price Features Specifications
Kia Carens Clavis EV - फोटो : Kia India
फीचर्स में बड़ा अपग्रेड
दोनों नए वेरिएंट्स में कंपनी ने कई प्रीमियम फीचर्स दिए हैं। इनमें पैनोरामिक सनरूफ, तीनों रो में LED लाइट्स, सभी विंडोज के लिए ऑटो अप/डाउन फंक्शन, ECM IRVM (ऑटो-डिमिंग रियर व्यू मिरर), वायरलेस चार्जर, टिल्ट और टेलीस्कोपिक एडजस्टमेंट वाला टू-टोन स्टीयरिंग व्हील जैसे फीचर्स शामिल हैं। 

इसके अलावा, कार में लेदरेट सीटें, सीट बैक फोल्डिंग टेबल, एयर प्यूरिफायर, फुटवेल इल्यूमिनेशन के साथ मल्टी-कलर मूड लाइटिंग, और सोलर ग्लास भी दिए गए हैं। जिससे यह ईवी और भी प्रीमियम महसूस होती है।

यह भी पढ़ें - Honda: होंडा CBR650R और CB650R को नए कलर ऑप्शन के साथ 2026 के लिए किया गया अपडेट, जानें डिटेल्स
विज्ञापन
विज्ञापन
Kia Carens Clavis EV Launched in New HTX E & HTX E [ER] Trims Know Price Features Specifications
Kia Carens Clavis EV - फोटो : Kia India
रेंज और बैटरी ऑप्शंस
Carens Clavis EV दो बैटरी ऑप्शंस में आती है- 
  • 42 kWh बैटरी पैक, जिसकी रेंज 404 किमी तक है।
  • 51.4 kWh बैटरी पैक, जो 490 किमी की रेंज देता है।

यह भी पढ़ें - TVS Apache RTX: टीवीएस ने भारत में लॉन्च की अपनी पहली एडवेंचर टूरर बाइक अपाचे आरटीएक्स, जानें कीमत और फीचर्स
विज्ञापन
Kia Carens Clavis EV Launched in New HTX E & HTX E [ER] Trims Know Price Features Specifications
Kia Carens Clavis EV - फोटो : Kia India
परफॉर्मेंस और चार्जिंग
42 kWh बैटरी वाला वेरिएंट 133 BHP पावर और 255 Nm टॉर्क देता है। जबकि ER (एक्सटेंडेड रेंज) वेरिएंट में 169 BHP की ज्यादा पावरफुल मोटर मिलती है। दोनों बैटरी पैक फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं, जिससे चार्जिंग टाइम काफी कम हो जाता है।

यह भी पढ़ें - Auto Sales: जीएसटी 2.0 और त्योहारी मांग से सितंबर में वाहनों की बिक्री बढ़ी, SIAM की रिपोर्ट

यह भी पढ़ें - Indian Motorcycle: 100 साल पुरानी मशहूर बाइक ब्रांड का नया अध्याय, अब स्वतंत्र कंपनी के रूप में काम करेगी इंडियन मोटरसाइकिल
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed