फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kia Carens: किआ कैरेंस, थ्री-रो वाली रिक्रिएशनल 7-सीटर एसयूवी, छह स्टैंडर्ड एयरबैग्स के साथ भारत में हुई पेश, Safari और XUV700 से होगा मुकाबला

Thu, 16 Dec 2021 02:20 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 16 Dec 2021 02:20 PM IST
सार

Kia India (किआ इंडिया) ने अपनी तीन-पंक्ति वाली एसयूवी Kia Carens (किआ कैरेंस) का गुरुवार को वर्ल्ड प्रीमियर किया। आधिकारिक तौर पर लॉन्च होने के बाद सेल्टोस, कार्निवल और सॉनेट के बाद भारत में किआ का चौथा उत्पाद होगा।

विज्ञापन
kia carens 7 seater SUV Kia Carens three-row SUV officially unveils in world premiere kia carens 2022 india
Kia Carens - फोटो : Kia India
Kia India (किआ इंडिया) ने अपनी तीन-पंक्ति वाली एसयूवी Kia Carens (किआ कैरेंस) का गुरुवार को वर्ल्ड प्रीमियर किया। आधिकारिक तौर पर लॉन्च होने के बाद सेल्टोस, कार्निवल और सॉनेट के बाद भारत में किआ का चौथा उत्पाद होगा। अपनी लेटेस्ट तीन-पंक्ति एसयूवी Carens के साथ किआ इंडिया उन बड़े परिवारों को लुभाने की कोशिश कर रही है जो अभी भी फीचर्स से भरे वाहन में एक एसयूवी की स्पोर्टीनेस पसंद करते हैं।


मुकाबला
Kia Carens लॉन्चिंग के बाद भारतीय बाजार में Hyundai Alcazar, Tata Safari और Mahindra XUV700 जैसी बड़ी एसयूवी को टक्कर देने के लिए तैयार है। इन तीनों कारों को भारत में इसी साल लॉन्च किया गया है और ये 20 लाख रुपये से कम, तीन-पंक्ति एसयूवी सेगमेंट में अपनी पैठ बनाने की कोशिश कर रही हैं। कई लोगों का मानना है कि इस सेगमेंट में विकास की काफी संभावनाएं हैं। 

कब होगी लॉन्च
किआ ने भारत में कैरेंस का ग्लोबल प्रीमियर करने का विकल्प चुना और यह कार सबसे पहले भारत में ही लॉन्च होगी। इससे यह भी पता चलता है कि दक्षिण कोरियाई वाहन निर्माता भारतीय बाजार से जुड़े महत्व को समझते हैं। कैरेंस का निर्माण आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में किआ प्लांट में किया जाएगा। किआ कैरेंस, भारत के साथ-साथ चुनिंदा बाजारों में 2022 की पहली तिमाही से उपलब्ध होगी। 
kia carens 7 seater SUV Kia Carens three-row SUV officially unveils in world premiere kia carens 2022 india
Kia Carens - फोटो : Kia India
अपनी श्रेणी में कई लीडिंग फीचर्स
आधुनिक भारतीय परिवारों के लिए डिजाइन की गई किआ कैरेंस एक आरामदायक और विशाल तीन-रो वाली एसयूवी है, जिसका व्हीलबेस अपने सेगमेंट में सबसे लंबा है। भारत में पहली बार कार के सभी ट्रिम्स में हाई-सिक्योर सेफ्टी पैकेज को स्टैंडर्ड फीचर के रूप में दिया गया है, जिसमें छह एयरबैग शामिल हैं, जो इसे भारत में सबसे सुरक्षित वाहनों में से एक बनाते हैं। किआ कैरेंस एक कनेक्टेड कार भी है, जो अपनी श्रेणी में कई लीडिंग फीचर्स के साथ आती है। इसी के साथ यह इंडस्ट्री में नए स्टैंडर्ड कायम करती है।

किआ के प्रेसिडेंट और सीईओ ने ये कहा
किआ कॉरपोरेशन के प्रेसिडेंट और सीईओ हो सुंग सोंग ने कहा, "अपने बोल्ड डिजाइन, हाई-टेक फीचर्स और उद्योग की अग्रणी सुरक्षा प्रणालियों के साथ किआ कैरेंस फैमिली व्हीकल के लिए पूरी तरह से नया सेगमेंट और उद्योग में बेंचमार्क बनाने के लिए तैयार है।" सुंग सोंग ने कहा, "भारत में कैरेंस लॉन्च करने को लेकर किआ विशेष रूप से सम्मानित महसूस कर रही है, जहां नए विचार और इनोवेशन आकार ले रहे हैं। हमें विश्वास है कि किआ कैरेंस आधुनिक परिवारों को उनके रोजाना की ड्राइविंग के साथ ही फैमिली के साथ लॉन्ग ड्राइव में सार्थक अनुभव देगी।" 
kia carens 7 seater SUV Kia Carens three-row SUV officially unveils in world premiere kia carens 2022 india
Kia Carens - फोटो : Kia India
किआ इंडिया के प्रबंध निदेशक और सीईओ ने क्या कहा
किआ इंडिया के प्रबंध निदेशक और सीईओ ताए-जिन पार्क ने कहा, "भारत विविधताओं से भरा देश है, और यहां के लोगों की अलग-अलग प्राथमिकताएं हैं। मेरा मानना है कि यह सबसे रोमांचक सोच है, जिसे हमने कैरेंस को विकसित करते समय अपनाने का प्रयास किया। यह एक सुरक्षित कार है, फीचर्स से लैस है, इसके डिज़ाइन में कलात्मकता है, और यह उत्तम दर्जे का आराम देती है। इसमें वह सब कुछ है जो एक आधुनिक भारतीय परिवार अपने वाहन में चाहता है। सभी पहलुओं में कैरेंस, किआ की ओर से एक और सच्ची ग्राहक-केंद्रित पेशकश है। यह वाहन परिवार के आने-जाने में क्रांतिकारी बदलाव और इसे फिर से परिभाषित करने के लिए पूरी तरह तैयार है। यह हमारे समझदार भारतीय ग्राहकों को समर्पित एक और गेम-चेंजिंग उत्पाद है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
kia carens 7 seater SUV Kia Carens three-row SUV officially unveils in world premiere kia carens 2022 india
Kia Carens - फोटो : Kia India
किआ कैरेंस की खासियतें
किआ कैरेंस अपने बोल्ड डिजाइन और क्लास-लीडिंग फीचर्स के साथ ग्राहकों पर हमेशा के लिए छाप छोड़ती है। इसका डायनेमिक और बोल्ड उपस्थिति इसे एसयूवी जैसा रोड प्रेजेंस देता है। वहीं, इसका इंटीरियर डिजाइन बहुपयोगी फीचर्स से भरा हुआ है

किआ कैरेंस पेट्रोल और डीजल, दोनों पावरट्रेन की पेशकश करते हुए 7DCT और 6AT सहित कई ट्रांसमिशन विकल्पों के साथ आती है। यह अपने ग्राहकों को चुनने की आजादी देती है। कार कई व्यावहारिक फीचर्स से भी लैस है, जो ग्राहकों के जीवन को आसान बनाती है। नेक्स्ट-जेनरेशन किआ कनेक्ट ऐप जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स से लेकर फ्लेक्सिबल सीटिंग ऑप्शंस और अंडर ट्रे स्लाइडिंग टाइप सीट, रिट्रैक्टेबल सीटबैक टेबल, रियर डोर स्पॉट लैंप तथा तीसरी रो में बॉटल और गैजेट होल्डर जैसी सुविधाओं के साथ किआ कैरेंस सही मायने में ऑटोमोटिव व्यावहारिकता को फिर से परिभाषित करती है।

किआ कैरेंस कई क्लास-लीडिंग फीचर्स से लैस है, जो इसे भारत में मौजूदा फैमिली वाहनों में आगे लाकर खड़ा करते हैं। इसके अलावा, कार थ्री-रो सीटर सेगमेंट में बहुत जरूरी उत्साह लाती है। इसमें शामिल हैं-

1. नेक्स्ट जनरेशन किआ कनेक्ट के साथ 26.03 सेमी (10.25") एचडी टचस्क्रीन नेविगेशन सिस्टम
2. 8 स्पीकर वाला BOSE प्रीमियम साउंड सिस्टम
3. केबिन के अंदर 64 रंगों वाली एम्बिएंट मूड लाइटिंग
4. वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षा देने वाला स्मार्ट प्योर एयर प्यूरीफायर
5. हाई-सिक्योर सेफ्टी स्टैंडर्ड पैकेज-(6 एयरबैग, ईएससी+वीएसएम+एचएसी+डीबीसी+एबीएस+ बीएएस, सभी ट्रिम्स में ऑल व्हील डिस्क ब्रेक मानक)
6. वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स
7. मल्टी ड्राइव मोड्स (स्पोर्ट/इको/नॉर्मल), जिन्हें एम्बिएंट मूड लाइटिंग से जोड़ा गया है।
8. दूसरी रो की सीट में "वन टच इज़ी इलेक्ट्रिक टम्बल"
9. स्काईलाइट सनरूफ
10. सेगमेंट में सबसे लंबे व्हीलबेस के साथ बड़ा केबिन स्पेस 
विज्ञापन
kia carens 7 seater SUV Kia Carens three-row SUV officially unveils in world premiere kia carens 2022 india
Kia Carens - फोटो : Kia India
लुक और डिजाइन
किआ कैरेंस का एक्सटीरियर कंपनी की नवीनतम डिजाइन डिलॉसफी - 'ओपोजिट्स यूनाइटेड' को पेश करता है। एसयूवी जैसा एक्सटीरियर डिजाइन किआ कैरेंस के आत्मविश्वास और इनोवेशन को दर्शाता है। अपने बोल्ड साइड प्रोफाइल में किनारों पर कैरेक्टर लाइंस और रिच वॉल्यूम के साथ, कैरेंस की डिजाइन इसे स्पोर्टी लुक देने के साथ ही बेहद खूबसूरत कार बनाती है। मॉर्डर्न और हाई-टेक डिज़ाइन, आकर्षक फीचर्स और बेमिसाल खूबसूरती वाली कैरेंस युवा पीढ़ी को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। हाई-टेक डिटेल्स के साथ इसका फ्रंट भाग स्पोर्टी और स्टेबल स्टांस पेश करता है। हेडलैम्प्स में डीआरएल को किआ की नई सिग्नेचर लाइटिंग कॉन्सेप्ट - 'द स्टार मैप' के आधार पर डिजाइन किया गया है। ऊपरी ग्रिल में हॉरिजोन्टल क्रोम गार्निश और निचले बम्पर में फ्रेम-टाइप क्रोम गार्निश एक जोशीले बाघ के चेहरे जैसा प्रतीत होता है। एसयूवी जैसा साइड प्रोफाइल, पुश बैक ए-पिलर के साथ हाई फ्रंटएंड, और अधिक ग्राउंड क्लीयरेंस के साथ एक सीधी छत इसे एक ताकतवर रिक्रिएशनल व्हीकल बनाती है। 

जहां कार अपने स्लिम डीएलओ ग्राफिक के साथ स्लीक और डायनेमिक दिखती है, वहीं यह एक मल्टी-सीटर वाहन के रूप में आरामदायक हेडरूम भी प्रदान करती है। पीछे की तरफ, मजबूत सेक्शन पर कॉम्बिनेशन लैंप कैरेंस को देखने में चौड़ी और मजबूत कार बनाती है। स्टार मैप एलईडी इसे हाइटेक फील देती है, और थ्री डी क्रोम गार्निश इसके स्पोर्टी लुक प्रदान करती है। किआ कैरेंस को तीन नए रंगों के साथ पेश किया गया हैं - अजूराइट मिनरल्स से प्रेरित मिस्टीरियस इंपीरियल ब्लू, एक यूनीक लुक के लिए लो सैचुरेशन मॉस ब्राउन, और मैटल पार्टिकल्स के साथ स्पार्कलिंग सिल्वर, यह पेंट में जीवंतता का एहसास देता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed