फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ola Electric Scooter: ओला इलेक्ट्रिक ने शुरू की S1 स्कूटर की डिलीवरी, बेंगलुरू और चेन्नई में किए विशेष कार्यक्रम, जानें कीमत और फीचर्स

Wed, 15 Dec 2021 07:34 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 15 Dec 2021 07:34 PM IST
सार

Ola Electric (ओला इलेक्ट्रिक) ने बुधवार को कहा कि उसने अपने एस1 स्कूटर की डिलीवरी शुरू कर दी है। कंपनी ने कहा कि उसने पहले 100 ग्राहकों को S1 और S1 Pro ट्रिम देने के लिए बुधवार को बेंगलुरू और चेन्नई में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। 

विज्ञापन
Ola Electric starts deliveries of Ola S1 scooter from december 15 Ola Electric organizes special event for delivery of S1 scooter in Bangalore and Chennai
Ola Electric Scooter - फोटो : Twitter/@bhash

ओला इलेक्ट्रिक के मुख्य विपणन अधिकारी वरुण दुबे ने एक बयान में कहा, "आज का दिन उन लोगों के लिए एक ऐतिहासिक दिन है जो हमारे साथ क्रांति में शामिल हो गए हैं क्योंकि हम ओला एस 1 की डिलीवरी शुरू कर रहे हैं। हम अपने ग्राहकों के हाथों में, उनकी डिलीवरी तारीख के आधार पर, स्कूटर पहुंचाने के लिए ओला फ्यूचर फैक्ट्री में उत्पादन बढ़ाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।" 

उन्होंने कहा कि यह सिर्फ क्रांति की शुरुआत है, और यहां से कंपनी ग्राहकों को एक सहज, सुविधाजनक और समय पर डोरस्टेप डिलीवरी और स्वामित्व का अनुभव देने के लिए तत्पर है।
Ola Electric starts deliveries of Ola S1 scooter from december 15 Ola Electric organizes special event for delivery of S1 scooter in Bangalore and Chennai
Ola Electric Scooter - फोटो : Twitter/@bhash
कंपनी ने कहा कि उसने पिछले महीने ऑटोमोटिव रिटेल के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा डायरेक्ट-टू-कस्टमर एक्सपीरियंस पहल शुरू किया है, जो पूरे भारत में ग्राहकों को टेस्ट राइड की पेशकश करता है। ओला इलेक्ट्रिक डिलीवरी प्रक्रिया से पहले ही अपने ग्राहकों को लगभग 30,000 टेस्ट राइड करा चुकी है। जल्द ही S1, S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर की टेस्ट राइड के लिए और शहरों को शामिल किए जाने की संभावना है। 
Ola Electric starts deliveries of Ola S1 scooter from december 15 Ola Electric organizes special event for delivery of S1 scooter in Bangalore and Chennai
Ola Electric Scooter - फोटो : Twitter/@bhash
देश भर में मिले जबरदस्त बुकिंग और खरीदारी के इच्छुक ग्राहकों की प्रतिक्रिया को पूरा करने के लिए, प्राथमिकता डिलीवरी एक ऑटोमैटिक साइंटिफिक नजरिए पर आधारित होती है। जो उनकी खरीदारी की तारीख, वेरिएंट, जगह, रंग और अन्य कारकों के अनुसार डिलीवरी हैंडओवर तय करती है। कंपनी ने अपने तमिलनाडु स्थित मैन्युफैक्चरिंग प्लांट से Ola S1 स्कूटर को रोल आउट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ola Electric starts deliveries of Ola S1 scooter from december 15 Ola Electric organizes special event for delivery of S1 scooter in Bangalore and Chennai
First batch of Ola Electric Scooters have left for delivery - फोटो : Twitter/@bhash
काफी लंबा इंतजार
ओला इलेक्ट्रिक ग्राहकों को एस1 और एस1 प्रो इलेक्ट्रिक स्कूटरों की डिलीवरी के लिए काफी लंबा इंतजार करना पड़ा है। इससे पहले, ओला इलेक्ट्रिक ने घोषणा की थी कि डिलीवरी का पहला बैच 25 अक्तूबर से 25 नवंबर के बीच होगा। हालांकि, कंपनी को डिलीवरी की तारीख को इस महीने तक आगे बढ़ाना पड़ा। 
विज्ञापन
Ola Electric starts deliveries of Ola S1 scooter from december 15 Ola Electric organizes special event for delivery of S1 scooter in Bangalore and Chennai
Ola Electric Scooter - फोटो : Ola Electric
20 नवंबर को शुरू हुई टेस्ट राइड
लगभग चार महीने पहले 15 अगस्त को लॉन्च हुई ओला इलेक्ट्रिक ने सितंबर में स्कूटरों के लिए दो दिनों के लिए बुकिंग की थी। जिसके बाद कंपनी ने एक चौंका देने वाला 1,100 करोड़ रुपये का कारोबार करने का दावा किया था। ग्राहकों के लिए टेस्ट राइड बहुत बाद में 20 नवंबर को शुरू हुई। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed