आज स्मार्टफोन से लगभग हर तरह के काम किए जा सकते हैं। स्मार्टफोन में लोग डक्यूमेंट्स भी रखने लगे हैं जो काम पड़ने पर बहुत उपयोगी साबित होते हैं। आप स्मार्टफोन में अपने वाहन से जुड़े डॉक्यूमेंट्स भी रख सकते हैं। यदि आपके पास ये दो एप्स हैं तो गाड़ी के कोई भी कागजात न रहने पर ट्रैफिक पुलिस आपका चालान नहीं काट सकती। आप इस एप में लाइसेंस और गाड़ी के कागजात डिजिटल फॉर्म में रख सकते हैं।
2 of 6
Gurugram Police Traffic Challan
- फोटो : Facebook/Gurugram Traffic Police
कौन से हैं ये Apps?
इन दो बेहद काम के एप्स का नाम है DigiLocker और mParivahan। ये दोनों एप्स भारत सरकार की तरफ से बनाए गए हैं और इनकी मदद से आप अपने सभी जरूरी डॉक्युमेंट्स जैसे ड्राइविंग लाइसेंस, RC, इंश्योरेंस आदि को डिजिटल फॉर्म में अपने फोन में सुरक्षित रख सकते हैं।
3 of 6
Traffic Challan
- फोटो : FREEPIK
डिजिटल डॉक्युमेंट्स की भी है कानूनी मान्यता
कई लोग अभी भी मानते हैं कि सिर्फ फिजिकल डॉक्युमेंट्स ही वैध होते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। सुप्रीम कोर्ट और केंद्र सरकार ने साफ किया है कि DigiLocker और mParivahan एप में सेव किए गए डॉक्युमेंट्स की कानूनी वैधता फिजिकल डॉक्युमेंट्स के बराबर है। यानी आप इन एप्स में दिखाए गए DL या RC को ट्रैफिक पुलिस को बिना किसी डर के दिखा सकते हैं।
4 of 6
Gurugram Police Traffic Challan
- फोटो : Facebook/Gurugram Traffic Police
क्या है DigiLocker एप की खासियत?
DigiLocker को Ministry of Electronics and IT (MeitY) ने तैयार किया है। यह एप आधार कार्ड से लिंक होता है और इसमें आप अपना ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, पैन कार्ड, गाड़ी का बीमा, मार्कशीट आदि कई डॉक्युमेंट्स डिजिटल फॉर्म में सेव कर सकते हैं। इससे न सिर्फ डॉक्युमेंट्स की झंझट खत्म होती है, बल्कि ये स्मार्टफोन्स के साथ हमेशा आपकी जेब में रहते हैं।
5 of 6
Traffic policemen impose penalties on traffic offenders
- फोटो : PTI
mParivahan एप क्यों है जरूरी?
mParivahan एप को Ministry of Road Transport and Highways ने लॉन्च किया है। इस एप में आप सिर्फ ड्राइविंग लाइसेंस ही नहीं, बल्कि गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर, इंश्योरेंस स्टेटस, फिटनेस सर्टिफिकेट जैसी जानकारी भी देख सकते हैं। अगर आपने अपना DL नंबर इसमें दर्ज कर रखा है, तो एप उसका वर्चुअल वर्जन दिखा देती है, जिसे आप ट्रैफिक पुलिस को दिखा सकते हैं।