फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jeep Grand Cherokee SUV: नई 2022 जीप ग्रैंड चेरोकी एसयूवी की लॉन्चिंग टली, अब इस तारीख को होगी लॉन्च

Wed, 09 Nov 2022 02:18 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 09 Nov 2022 02:18 PM IST
विज्ञापन
Jeep Grand Cherokee Launch Date in India Jeep India postpones launch of upcoming 2022 Grand Cherokee SUV
Jeep Grand Cherokee - फोटो : Jeep India
Jeep India (जीप इंडिया) ने अपनी आनेवाली नई एसयूवी Grand Cherokee (ग्रैंड चेरोकी) की लॉन्चिंग टाल दी है। कार निर्माता पहले शुक्रवार 11 नवंबर को भारत में न्यू जेनरेशन मॉडल को लॉन्च करने वाला था। हालांकि, कार निर्माता ने अब लॉन्चिंग की तारीखों को आगे बढ़ाने का फैसला किया है। 2022 ग्रैंड चेरोकी अब भारत में 17 नवंबर को लॉन्च की जाएगी। जीप ने आधिकारिक तौर पर लॉन्च को स्थगित करने के फैसले के पीछे कोई कारण नहीं बताया है। जीप ग्रैंड चेरोकी की बुकिंग इस हफ्ते की शुरुआत में एक लाख रुपये की टोकन राशि के भुगतान के साथ शुरू की गई थी। 
Jeep Grand Cherokee Launch Date in India Jeep India postpones launch of upcoming 2022 Grand Cherokee SUV
Jeep Grand Cherokee - फोटो : Jeep India
शुरू हुआ उत्पादन
जीप ने पांचवीं पीढ़ी की ग्रैंड चेरोकी एसयूवी को स्थानीय रूप से असेंबल करना शुरू कर दिया है। एसयूवी को जल्द ही शोरूम में डिस्प्ले किया जाएगा। कंपनी ने कहा है कि ग्रैंड चेरोकी की डिलीवरी महीने के आखिर तक शुरू हो जाएगी। इस साल की शुरुआत में अमेरिका-आधारित कार निर्माता के लिए मेरिडियन के बाद यह साल का दूसरा सबसे बड़ा लॉन्च होने जा रहा है। अपनी नई पीढ़ी में, जो पहले ही वैश्विक बाजारों में डेब्यू कर चुकी है, ग्रैंड चेरोकी भारत में कार निर्माता की ओर से सबसे प्रीमियम पेशकश होगी।
Jeep Grand Cherokee Launch Date in India Jeep India postpones launch of upcoming 2022 Grand Cherokee SUV
Jeep Grand Cherokee - फोटो : Jeep
इंजन पावर
वैश्विक स्तर पर, Jeep Grand Cherokee को 5.7-लीटर V8 इंजन के साथ पेश किया जाता है। यह इंजन 357 bhp का पावर और 528 Nm का टार्क जेनरेट करता है। इसमें एक 2.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल मोटर भी मिलता है, जो 375 bhp का पावर और 637 Nm का अधिकतम टॉर्क जेनरेट करता है। इसके अलावा एक 3.6-लीटर V6 पेट्रोल इंजन भी उपलब्ध है जिसमें 294 hp और 348 Nm का टार्क आउटपुट मिलता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Jeep Grand Cherokee Launch Date in India Jeep India postpones launch of upcoming 2022 Grand Cherokee SUV
Jeep Grand Cherokee - फोटो : Jeep India
इंटीरियर और फीचर्स
कार के इंटीरियर की बात करें तो, ऑल-लेदर अपहोल्स्ट्री और 19-स्पीकर साउंड सिस्टम कार के अंदर प्रीमियम एक्सपीरियंस को एक नई ऊंचाई पर ले जाने की कोशिश करता है। 10.25-इंच की मेन इंफोटेनमेंट स्क्रीन, एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो जैसे फीचर्स के साथ आती है। पीछे के यात्रियों के लिए भी मनोरंजन स्क्रीन हैं। इसके साथ ही स्ट्रीमिंग साइटों से प्लेबैक को सपोर्ट करने के लिए कार में 4G इनबिल्ट रूप में दिया गया है। नई ग्रैंड चेरोकी में पहले के मुकाबले ज्यादा स्पेस मिलेगा। तीन-पंक्ति वर्जन मॉडल दो-पंक्ति वर्जन की तुलना में ज्यादा लंबा है। 
विज्ञापन
Jeep Grand Cherokee Launch Date in India Jeep India postpones launch of upcoming 2022 Grand Cherokee SUV
Jeep Grand Cherokee - फोटो : Jeep
कंपनी का चौथा उत्पाद
जीप इंडिया इस समय भारतीय बाजार में Compass (कंपास), Wrangler (रैंगलर) की पेशकश करती है। और कंपनी ने हाल ही में अपनी तीन-पंक्ति एसयूवी Meridian (मेरिडियन) को लॉन्च किया है जो टोयोटा फॉर्च्यूनर को टक्कर देती है। कंपनी का मानना है कि Grand Cherokee (ग्रैंड चेरोकी) में मिलने वाले ढेर सारे फीचर्स और आइकॉनिक 4x4 ड्राइव की खूबियों के कारण ग्राहकों का ध्यान अपनी ओर खींचने में सफल रहेगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed