फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ethanol: कोलकाता में प्रीमियम XP95 और सामान्य पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिश्रण की पुष्टि, जनता की चिंता बढ़ी

Mon, 11 Aug 2025 02:40 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 11 Aug 2025 02:40 PM IST
सार

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) (आईओसी) ने यह साफ कर दिया है कि कोलकाता में बिकने वाले पेट्रोल, चाहे वह प्रीमियम XP95 हो या सामान्य मोटर स्पिरिट (MS), दोनों में वॉल्यूम के हिसाब से 20 प्रतिशत इथेनॉल मिलाया जा रहा है।

विज्ञापन
Indian Oil Confirms 20 Per Cent Ethanol Blending in Premium XP95 and Regular Petrol in Kolkata
इंडियन ऑयल - फोटो : एएनआई (फाइल)
इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) (आईओसी) ने यह साफ कर दिया है कि कोलकाता में बिकने वाले पेट्रोल, चाहे वह प्रीमियम XP95 हो या सामान्य मोटर स्पिरिट (MS), दोनों में वॉल्यूम के हिसाब से 20 प्रतिशत इथेनॉल मिलाया जा रहा है। यह जानकारी एक आरटीआई के जवाब में सामने आई, जिसे 3 जुलाई 2025 को आईओसी के पब्लिक इंफॉर्मेशन ऑफिसर ने हस्ताक्षर कर जारी किया। यह आवेदन 7 जून 2025 को दायर किया गया था।


यह भी पढ़ें - Ethanol: इथेनॉल-मिश्रित पेट्रोल विवाद, जब नीति आयोग ने 2021 में सुझाए थे कम दाम और टैक्स छूट
Indian Oil Confirms 20 Per Cent Ethanol Blending in Premium XP95 and Regular Petrol in Kolkata
तेल भरवाते समय इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : Adobe Stock
आरटीआई के जवाब में क्या कहा गया
सवाल 1- कोलकाता में आपूर्ति/बिक्री किए जा रहे XP95 पेट्रोल में मिश्रित किए जा रहे इथेनॉल का वर्तमान प्रतिशत (मात्रा के अनुसार) कितना है?
उत्तर: 20 प्रतिशत

सवाल 2- कोलकाता में आपूर्ति/बिक्री किए जा रहे सामान्य मोटर स्पिरिट (MS) में मिश्रित किए जा रहे इथेनॉल का वर्तमान प्रतिशत (मात्रा के अनुसार) कितना है?
उत्तर: 20 प्रतिशत

यह भी पढ़ें - Ethanol: गडकरी का पेट्रोल लॉबी पर वार, कहा- मुझे एक भी कार दिखाइए जो इथेनॉल से खराब हुई हो
Indian Oil Confirms 20 Per Cent Ethanol Blending in Premium XP95 and Regular Petrol in Kolkata
तेल भरवाते समय इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : Adobe Stock
तेजी से बढ़ा एथनॉल ब्लेंडिंग, जनता की चिंता भी बढ़ी
यह पुष्टि ऐसे समय में आई है जब पूरे देश में पेट्रोल में 20 प्रतिशत इथेनॉल ब्लेंडिंग लागू हो चुकी है, जो पिछले 11 वर्षों में करीब 13 गुना बढ़ोतरी है। सरकार इसे ऊर्जा सुरक्षा और तेल आयात कम करने की दिशा में एक बड़ा कदम बता रही है, लेकिन वाहन मालिकों में इसे लेकर मिश्रित प्रतिक्रियाएं हैं।

कई लोग शिकायत कर रहे हैं कि इससे इंजन की परफॉर्मेंस घट सकती है और पुराने वाहन, जो ज्यादा इथेनॉल कंटेंट के लिए डिजाइन नहीं हुए, उनमें तकनीकी नुकसान हो सकता है। साथ ही, उपभोक्ताओं का सवाल है कि जब इथेनॉल की उत्पादन लागत पेट्रोल से कम है तो पंप पर कीमतें कम क्यों नहीं हो रहीं।

यह भी पढ़ें - EV Battery: 5 मिनट में चार्ज होकर 1,800 मील चलने वाली ईवी बैटरी, टेस्ला के लिए चुनौती
विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Oil Confirms 20 Per Cent Ethanol Blending in Premium XP95 and Regular Petrol in Kolkata
Petrol Pump - फोटो : AdobeStock
कीमत में राहत क्यों नहीं
E20 ईंधन को बनाने की लागत (जीएसटी समेत) करीब 61 रुपये प्रति लीटर है। जबकि शुद्ध पेट्रोल की लागत दिल्ली में करीब 95 रुपये प्रति लीटर आती है। इसके बावजूद, कई राज्यों में दोनों की रिटेल कीमत बराबर है या E20 की कीमत कुछ मामलों में और ज्यादा भी है। विशेषज्ञों और उपभोक्ता संगठनों का कहना है कि एक्साइज ड्यूटी, वैट और सब्सिडी की संरचना के कारण यह फायदा आम लोगों तक नहीं पहुंच पा रहा।

यह भी पढ़ें - Old Vehicles: पुरानी गाड़ियों पर बैन को लेकर सीएक्यूएम का बड़ा खुलासा, कोई रिसर्च नहीं की गई
विज्ञापन
Indian Oil Confirms 20 Per Cent Ethanol Blending in Premium XP95 and Regular Petrol in Kolkata
Petrol Pump - फोटो : AdobeStock
इसके अलावा, रिपोर्ट्स में कहा गया है कि E20 ईंधन से माइलेज भी कम हो सकता है, जिससे प्रति किलोमीटर लागत बढ़ सकती है। नीति आयोग ने 2021 में ही ईंधन की कीमत घटाने और टैक्स छूट देने की सिफारिश की थी, लेकिन अब तक इस पर कोई अमल नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें - Top 5 Bikes: सबसे दमदार पावर-टू-वेट रेशियो वाली टॉप-5 मोटरसाइकिल, कीमत दो से तीन लाख रुपये 

यह भी पढ़ें - FASTag Annual Pass: 15 अगस्त से लागू होगा नया फास्टैग वार्षिक पास, जानें कीमत, वैधता और फायदे 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed