फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

EV Battery: ईवी मालिकों को जल्द मिलेगा 'बैटरी पासपोर्ट', एक स्कैन में मिलेगी बैटरी की पूरी जानकारी

Wed, 30 Jul 2025 04:52 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 30 Jul 2025 04:52 PM IST
सार

अब इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) मालिकों को जल्द ही अपनी गाड़ी की बैटरी से जुड़ी हर जरूरी जानकारी सिर्फ एक स्कैन में मिल सकेगी। सरकार एक "बैटरी पासपोर्ट" सिस्टम लाने जा रही है, जिसके तहत हर बैटरी का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा।

विज्ञापन
India to soon roll out Electric Vehicle Battery Passport System For EV Owners Claims Report
Electric Car Charging - फोटो : Freepik
अब इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) मालिकों को जल्द ही अपनी गाड़ी की बैटरी से जुड़ी हर जरूरी जानकारी सिर्फ एक स्कैन में मिल सकेगी। सरकार एक "बैटरी पासपोर्ट" सिस्टम लाने जा रही है, जिसके तहत हर बैटरी का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा। इस रिकॉर्ड में बैटरी की सोर्स, रचना (कंपोजिशन), परफॉर्मेंस, जीवनकाल (लाइफसाइकिल) और सप्लाई चेन जैसी जानकारी दर्ज होगी। ये सारी जानकारी एक यूनिक QR (क्यूआर) कोड में एम्बेड की जाएगी। जिसे स्कैन कर कोई भी इन डिटेल्स को देख सकेगा।


यह भी पढ़ें - Top 5 Safest Cars in India: भारत की पांच सबसे सुरक्षित कारें, क्या आपकी कार इस लिस्ट में है?
India to soon roll out Electric Vehicle Battery Passport System For EV Owners Claims Report
Electric Car - फोटो : Freepik
नीति आयोग और मंत्रालयों के बीच चल रही बातचीत
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक नीति आयोग इस फ्रेमवर्क को लागू करने के लिए अलग-अलग मंत्रालयों और सरकारी विभागों से बातचीत कर रहा है। अधिकारियों ने बताया कि बैटरी पासपोर्ट एक तरह से हर बैटरी का 'आधार कार्ड' होगा। जिसमें हर बैटरी की यूनिक आईडी होगी और उस आईडी से उसकी पूरी जानकारी हासिल की जा सकेगी।

यह भी पढ़ें - Traffic Rules: ड्राइविंग लाइसेंस रद्द नहीं कर सकती पुलिस, कलकत्ता हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
India to soon roll out Electric Vehicle Battery Passport System For EV Owners Claims Report
Electric Car Charging - फोटो : Freepik
सेफ्टी, क्वालिटी और एक्सपोर्ट - तीनों में मिलेगा फायदा
इस पहल से इलेक्ट्रिक वाहन की सुरक्षा और गुणवत्ता के मानकों में सुधार होगा। इसके साथ ही भारत से ईवी के एक्सपोर्ट को भी बढ़ावा मिलेगा। सरकार पहले से ही कई ग्लोबल ईवी कंपनियों को भारत में मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स लगाने के लिए इंसेंटिव दे रही है। जिससे भारत ईवी प्रोडक्शन का वैश्विक केंद्र (ग्लोबल हब) बन सके। 

यह भी पढ़ें - Ride Booking App: महाराष्ट्र सरकार लॉन्च करेगी कैब, ऑटो और ई-बाइक बुकिंग एप, क्या सस्ती होंगी राइड्स?

बैटरी स्वैपिंग पॉलिसी में निभाएगा अहम रोल
बैटरी पासपोर्ट सिस्टम आने वाले समय में लागू होने वाली बैटरी स्वैपिंग पॉलिसी के लिए भी बेहद अहम होगा। इसमें यूजर्स क्यूआर कोड स्कैन करके यह जान पाएंगे कि बैटरी की उम्र कितनी है, इसकी बनावट कैसी है और इसकी परफॉर्मेंस कैसी रही है।

यह भी पढ़ें - EV Battery: टेस्ला ने एलजीईएस के साथ किया 4.3 अरब डॉलर का बैटरी सौदा, चीन पर निर्भरता कम करने का लक्ष्य
विज्ञापन
विज्ञापन
India to soon roll out Electric Vehicle Battery Passport System For EV Owners Claims Report
Electric Car - फोटो : Freepik
पुरानी और नई सेल्स को एक साथ जोड़ना बन सकता है खतरा
इस सिस्टम की जरूरत तब महसूस हुई जब इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स और कारों में आग लगने की कई घटनाएं सामने आईं। इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने बताया कि कुछ कंपनियां अलग-अलग वर्षों में बनी बैटरी सेल्स को एक ही मॉड्यूल में जोड़कर इस्तेमाल कर रही थीं। इससे नया सेल ज्यादा लोड झेलता है, क्योंकि पुराने सेल अपनी लाइफ के अंतिम चरण में होते हैं। इससे बैटरी की परफॉर्मेंस पर असर पड़ता है और सुरक्षा को खतरा हो सकता है।

यह भी पढ़ें - Bengaluru-Chennai Expressway:  बंगलूरू-चेन्नई एक्सप्रेसवे पर नए टोल रेट का एलान, जानें कितना देना होगा शुल्क
विज्ञापन
India to soon roll out Electric Vehicle Battery Passport System For EV Owners Claims Report
Electric Car - फोटो : Freepik
हर बैटरी में एक ही साल की सेल्स हो सकेंगी इस्तेमाल
सरकारी अधिकारियों ने बताया कि बैटरी पासपोर्ट लागू होने के बाद यह सुनिश्चित किया जा सकेगा कि किसी भी बैटरी में एक ही साल में बनी सेल्स का इस्तेमाल हो। इसके जरिए यूजर्स को यह जानने में आसानी होगी कि बैटरी कितने समय तक चलेगी और उसकी परफॉर्मेंस कैसी होगी। यह इसलिए भी जरूरी है क्योंकि बैटरियां ईवी की कुल लागत का लगभग 40 प्रतिशत हिस्सा होती हैं। 

यह भी पढ़ें - EV Subsidy: ईवी, हाइब्रिड या पेट्रोल-डीजल? वाहन उत्सर्जन पर बहस के बीच नीति आयोग कर रहा है सबसे साफ तकनीक की जांच

सरकार की योजना से मिलेंगे तीन बड़े फायदे
इस पूरे सिस्टम का उद्देश्य तीन बड़े फायदे हासिल करना है - निर्यात (व्यापार), सुरक्षा और गुणवत्ता। ये तीनों ही भारत को ग्लोबल ईवी मार्केट में एक मजबूत खिलाड़ी बनाने की दिशा में बड़ा कदम साबित होंगे। 

यह भी पढ़ें - Traffic Offences: दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की जानकारी देकर कमाएं 50,000 रुपये तक, जानें कैसे
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed