फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   New Audi Q3 Launch October 16, What Special Design, Features, Engine?

स्पोर्टी लुक और एडवांस केबिन के साथ आ रही नई ऑडी क्यू3: कब होगी पेश? लॉन्च से पहले जानें क्या-क्या होगा खास?

Sun, 06 Sep 2026 01:27 PM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Sun, 06 Sep 2026 01:27 PM IST
सार

ऑडी इंडिया अपनी तीसरी जनरेशन नई ऑडी क्यू3 को अक्तूबर में पेश करने जा रही है। लॉन्चिंग की तारीख भी सामने आ गई है। अगर आप भी लग्जरी कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आइए जानते हैं कि इस नई क्यू3 में क्या खास मिलने वाला है। यहां जानें इसके नए लुक, फीचर्स, इंजन, संभावित कीमत और बुकिंग से जुड़ी पूरी जानकारी।
 

विज्ञापन
New Audi Q3 Launch October 16, What Special  Design, Features, Engine?
16 अक्तूबर 2026 को लॉन्च होगी न्यू ऑडी क्यू3 - फोटो : audi.in (एआई जनरेटेड)

विस्तार

ऑडी इंडिया भारतीय बाजार में अपनी नई तीसरी जेनरेशन क्यू3 को 16 अक्तूबर 2026 को पेश करने जा रही है। यह एसयूवी पिछले करीब चार साल से भारत में बिक रही दूसरी जेनरेशन क्यू3 की जगह लेगी। नई क्यू3 को ज्यादा आधुनिक डिजाइन, बेहतर टेक्नोलॉजी और फीचर अपग्रेड्स के साथ लाया जा रहा है। नई ऑडी क्यू3 भारत में ही लोकल असेंबल होगी। इसकी कीमत करीब 55 लाख से 60 लाख रुपये के बीच रहने की उम्मीद है। हालांकि, कंपनी ने अभी इसकी फाइनल वेरिएंट-वाइज कीमत की जानकारी नहीं दी है। लॉन्च से पहले आइए जानते हैं नई क्यू3 में क्या खास देखने को मिलेगा।
विज्ञापन


डिजाइन में दिखेगा बड़ा बदलाव
नई ऑडी क्यू3 अपने पुराने मॉडल के मुकाबले काफी अलग डिजाइन के साथ आ सकती है। इसका फ्रंट ज्यादा अपराइट और विजुअली ब्रॉडर है। सबसे बड़ा बदलाव इसमें दिया गया स्प्लिट-हेडलैम्प अरेंजमेंट है। इसमें स्लिम और कॉन्फिगरेबल एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट्स मुख्य हेडलैम्प यूनिट के ऊपर दी गई हैं। इससे एसयूवी को एक अलग और खास लाइटिंग सिग्नेचर मिलता है। फ्रंट में बड़ी ग्रिल दी गई है। वहीं बम्पर पर हनीकॉम्ब-पैटर्न लोअर इंटेक और सिल्वर-फिनिश्ड लोअर एलिमेंट मिलता है।
विज्ञापन


साइड और रियर में भी नया लुक
साइड प्रोफाइल में बॉडी-कलर्ड क्लैडिंग के साथ क्रोम विंडो लाइन दी गई है। साइड ग्लास और रियर विंडस्क्रीन के आसपास ब्लैक ट्रिम मिलता है। SUV में 18-इंच डुअल-टोन अलॉय व्हील्स भी दिए गए हैं। रियर हिस्से में स्प्लिट एलईडी टेल-लैंप्स के साथ कनेक्टिंग लाइट बार दिया गया है। इसके अलावा इल्युमिनेटेड ऑडी लोगो और रूफ-माउंटेड स्पॉइलर भी मिलेगा। कुल मिलाकर नई क्यू3 का कॉम्पैक्ट प्रोपोर्शन बरकरार रखा गया है, लेकिन डिजाइन पहले के मुकाबले ज्यादा आधुनिक और आकर्षक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंजन में आपको क्या मिलेगा खास?
अगर इंजन की बात करें, तो भारत-स्पेक नई ऑडी क्यू3 में 2.0-लीटर, चार-सिलेंडर डायरेक्ट-इंजेक्शन टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलने की उम्मीद है। यह इंजन 204 hp की पावर और 320 Nm का टॉर्क पैदा करेगा। इंजन के साथ 7-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलने की उम्मीद है। वहीं ऑडी का क्वाट्रो ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम पूरी क्यू3 रेंज में स्टैंडर्ड होने की संभावना है।


0-100 किमी प्रति घंटा सिर्फ 7.1 सेकंड में
परफॉर्मेंस की बात करें तो रिपोर्ट्स के अनुसार नई ऑडी क्यू3 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार 7.1 सेकंड में पकड़ सकती है। इसकी दावा की गई टॉप स्पीड 229 किमी प्रति घंटा बताई गई है। यानी नई क्यू3 में लग्जरी के साथ-साथ परफॉर्मेंस पर भी खास ध्यान दिया गया है।

केबिन में मिलेगा ज्यादा डिजिटल अनुभव
नई ऑडी क्यू3 का केबिन भी पहले के मॉडल से ज्यादा डिजिटल होगा। इसमें ड्राइवर इंस्ट्रूमेंट्स और इंफोटेनमेंट के लिए अलग-अलग स्क्रीन दी गई हैं। एसयूवी में फोर-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और स्टीयरिंग-कॉलम-माउंटेड गियर सिलेक्टर मिलेगा। इससे केबिन का लेआउट पहले के मुकाबले ज्यादा आधुनिक नजर आएगा।

फीचर्स की लंबी लिस्ट
नई ऑडी क्यू3 में कई प्रीमियम और टेक्नोलॉजी आधारित फीचर्स मिलने की उम्मीद है। इनमें सोनोस साउंड सिस्टम, पैनोरामिक सनरूफ, वायरलेस एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो शामिल हैं। इसके अलावा एसयूवी में डुअल-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, एम्बिएंट लाइटिंग, पैडल शिफ्टर्स, पावर्ड टेलगेट और 360-डिग्री कैमरा सिस्टम भी मिलेगा।

एक लाख रुपये में बुकिंग शुरू
ऑडी इंडिया ने नई क्यू3 की बुकिंग लॉन्च से पहले ही शुरू कर दी है। ग्राहक इसे 1 लाख रुपये में रिजर्व कर सकते हैं। बुकिंग ऑडी इंडिया की वेबसाइट, माईऑडी कनेक्ट एप या अधिकृत ऑडी डीलरशिप के जरिए की जा सकती है।

कितनी हो सकती है कीमत?
नई ऑडी Q3 की भारत में कीमत 55 लाख से 60 लाख रुपये के बीच रहने की उम्मीद है। हालांकि, ऑडी इंडिया ने अभी इसकी फाइनल वेरिएंट-वाइज प्राइस लिस्ट जारी नहीं की है। भारत में इसकी लोकल असेंबली की जाएगी, जिससे यह एसयूवी भारतीय बाजार के लिए और प्रतिस्पर्धी हो सकती है।

किन लग्जरी कारों को देगी टक्कर?
भारत में लॉन्च होने के बाद नई ऑडी क्यू3 का मुकाबला बीएमडब्ल्यू एक्स1, मर्सिडीज-बेंज जीएलए और मिनी कंट्रीमैन सी जैसी एसयूवी से हो सकता है।
नई डिजाइन, डिजिटल केबिन, 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन, क्वाट्रो ऑल-व्हील ड्राइव और कई प्रीमियम फीचर्स के साथ ऑडी इस बार क्यू3 को पहले से ज्यादा टेक्नोलॉजी-फोकस्ड बनाने की तैयारी में है।


कब होगी पेश?
नई ऑडी क्यू3 को लेकर सबसे बड़ा इंतजार इसकी कीमत और वेरिएंट की पूरी जानकारी का है। फिलहाल बुकिंग शुरू हो चुकी है और लॉन्च 16 अक्टूबर 2026 को होगा। ऐसे में लॉन्च से पहले नई क्यू3 के डिजाइन, फीचर्स और पावरट्रेन की जानकारी सामने आ चुकी है, जबकि फाइनल कीमत का खुलासा लॉन्च के समय होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed