इलेक्ट्रिक कार बनाने के लिए दुनियाभर में मशहर कंपनी टेस्ला (Tesla) ने एक खास चैलेंज दिया है। टेस्ला ने हैकर्स को चुनौती दी है उनकी कनेक्टेड कार में बग ढूंढने वाले को वे खास ईनाम देंगे। हाल ही में खबरें आई थीं कि इंटरनेट कनेक्टेड कारों के जरिए आपकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। आने वालें वक्त में Ford, GM और BMW की 100 फीसदी कारें इंटरनेट कनेक्टिविटी के साथ आ रही हैं।
सात करोड़ रुपये और Tesla Model 3 इलेक्ट्रिक कार जीतने का मौका, बस करना होगा ये काम!
प्रतियोगिता का नाम "Pwn20wn"
मशहूर बिजनेसमैन एलन मस्क की कंपनी टेस्ला मार्च में वेंकुवर में एक खास प्रतियोगिता का आयोजन करने जा रही है। सालाना होने वाली इस प्रतियोगिता का नामं "Pwn20wn" रखा गया है। इस प्रतियोगिता में हैकर्स ही हिस्सा ले पाएंगे। इस प्रतियोगिता के विजेता को ईनाम के तौर पर टेस्ला की विश्वप्रसिद्ध इलेक्ट्रिक कार Model 3 दी जाएगी, जिसकी कीमत 74 लाख रुपये है। साथ ही, कार के सात करोड़ रुपये भी दिए जाएंगे।
पिछले साल किया था हैक
पिछले साल मांर्च में हैकर्स के ग्रुप ने कार के इंफोटेनमेंट सिस्टम को हैक कर लिया था, जिसके बाद कंपनी की तरफ से उन्हें टेस्ला मॉडल 3 के साथ तकरीबन 25 लाख रुपये दिए गए थे। अमाट कामा और रिचर्ड झू की टीम Fluoroacetate ने हैकिंग प्रतियोगिता के दौरान व्हीकल सिस्टम को हैक किया था। हैकर्स ने कार के इंफोटेनमेंट सिस्टम को निशाना बनाया था। मॉडल 3 टेस्ला की सबसे पॉपुलर कार है, जिसे चीन में भी बनाया जा रहा है। हाल ही में एलन मस्क ने पहली पहली मेड इन चाइना कार मॉडल 3 डिलीवर की थी।
गलत लेन में घुसी गई थी कार
कार निर्माता कंपनी टेस्ला का कहना है कि यह प्रतियोगिता एक तरह टेस्ट है, जिसमें सिक्योरिटी सिस्टम को सुधार करने में मदद मिलती है। इस प्रतियोगिता में हैकर्स ने ये भी दिखाया था कि कैसे टेस्ला मॉडल S को एक ट्रिक के जरिये हैक करके “एडवर्सियल अटैक” के जरिए गलत लेन में घुसा दिया था। टेस्ला कंपनी सेल्फ ड्राइविंग कारें बनाती हैं, जिनमें ड्राइवर की जरूरत नहीं होती है। कार असिस्ट फीचर और सैंसर्स की मदद की मदद से ये एक फिक्स लेन में चलती हैं।
अब भीड़ से बातें करेंगी टेस्ला की कारें!
टेस्ला अपनी कारों को इतना एडवांस बनाने जा रही है कि उनकी कारें पैदल चलने वाले यात्रियों से बातें करते दिखाई देंगी। वहीं वे यह भीड़भाड़ वाले रास्ते पर चलते समय लोगों से रास्ता देने के लिए भी कहेंगी। कंपनी के सीईओ एलन मस्क ने ट्विटर पर वीडियो शेयर कर इस नए फीचर के बारे में हिंट दी और कहा कि यह फीचर जल्द ही टेस्ला की इलेक्ट्रिक कारों में भी दिखाई देगा। इसे लेकर हाल ही में एलन मस्क ने एक वीडियो भी शेयर किया था।
Teslas will soon talk to people if you want. This is real. pic.twitter.com/8AJdERX5qa
— Buff Mage (@elonmusk) January 12, 2020