{"_id":"6874d271d33a60f1f8052e42","slug":"hyundai-aura-s-amt-variant-launched-in-india-know-price-features-specifications-2025-07-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hyundai Aura S AMT: ह्यूंदै ऑरा को मिला नया ऑटोमेटेड वेरिएंट, जानें कीमत और क्या है इसमें खास","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Hyundai Aura S AMT: ह्यूंदै ऑरा को मिला नया ऑटोमेटेड वेरिएंट, जानें कीमत और क्या है इसमें खास
Mon, 14 Jul 2025 03:18 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 14 Jul 2025 03:18 PM IST
सार
ह्यूंदै ने अपनी लोकप्रिय कॉम्पैक्ट सेडान ऑरा में एक नया वेरिएंट S AMT शामिल किया है। कंपनी इस वेरिएंट के जरिए वह अपनी एडवांस्ड AMT (ऑटोमेटेड मैन्युअल ट्रांसमिशन) टेक्नोलॉजी को ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों तक पहुंचाना चाहती है।
विज्ञापन
Hyundai Aura
- फोटो : Hyundai
ह्यूंदै ने अपनी लोकप्रिय कॉम्पैक्ट सेडान ऑरा में एक नया वेरिएंट शामिल किया है। इस नए वेरिएंट का नाम S AMT रखा गया है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब 8 लाख रुपये से कुछ ज्यादा है। कंपनी का कहना है कि इस वेरिएंट के जरिए वह अपनी एडवांस्ड AMT (ऑटोमेटेड मैन्युअल ट्रांसमिशन) टेक्नोलॉजी को ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों तक पहुंचाना चाहती है। जिससे स्मार्ट मोबिलिटी को सभी के लिए सुलभ बनाया जा सके।
Hyundai Aura
- फोटो : Hyundai
Hyundai Aura S AMT: लुक और डिजाइन
ह्यूंदै ऑरा का डिजाइन काफी हद तक ग्रैंड i10 निओस से प्रेरित है। इसमें प्रोजेक्टर हैलोजन हेडलैम्प्स, इंवर्टेड L-शेप DRLs और एग्रेसिव लुक वाला बंपर दिया गया है। साइड प्रोफाइल में टॉप वेरिएंट्स में 15 इंच के अलॉय व्हील्स देखने को मिलते हैं। नए S AMT वेरिएंट में भी 15 इंच के स्मार्ट स्टील अलॉय व्हील्स और प्रोजेक्टर हैलोजन हेडलैम्प्स दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें - EV Charging Station: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर ईवी के लिए बड़ा कदम, यूपी सरकार लगाएगी पांच चार्जिंग स्टेशन

Hyundai Aura S AMT: इंजन और परफॉर्मेंस
ह्यूंदै ऑरा में कंपनी का जाना-माना 1.2 लीटर कप्पा डुअल VTVT पेट्रोल इंजन मिलता है। इसके साथ पेट्रोल-CNG का विकल्प भी मौजूद है। यह इंजन 81 bhp की पावर और 113.8 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ 5-स्पीड मैनुअल और AMT गियरबॉक्स के ऑप्शन मिलते हैं। नए S AMT वेरिएंट में भी कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है। इसमें वही 1.2 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन AMT के साथ मिलता है।
यह भी पढ़ें - FASTag: अब नहीं चलेगा 'टैग-इन-हैंड' का खेल, एनएचएआई लूज फास्टैग यूजर्स को करेगा ब्लैकलिस्ट

Hyundai Aura S AMT: सुरक्षा और फीचर्स
ह्यूंदै ऑरा S AMT वेरिएंट में कंपनी ने सेफ्टी और फीचर्स का अच्छा तालमेल किया है। इसमें इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), हिल स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल (HAC) और एलईडी डे-टाइम रनिंग लैंप्स (DRLs) जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें 6 एयरबैग्स और हाईलाइन टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम भी शामिल है। बाहरी रियर व्यू मिरर इलेक्ट्रिक फोल्डिंग के साथ आते हैं और इनमें इंडिकेटर भी इंटीग्रेट किए गए हैं।
यह भी पढ़ें - VinFast: विनफास्ट जल्द शुरू करेगा भारत में काम, VF6 और VF7 की प्री-बुकिंग 15 जुलाई से शुरू

Hyundai Aura S AMT: कंपनी की उम्मीदें
ह्यूंदै मोटर इंडिया लिमिटेड के वाइस प्रेसिडेंट और सीओओ, तरुण गर्ग ने कहा, "हमारी कोशिश है कि स्मार्ट मोबिलिटी को ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों के लिए सुलभ बनाया जाए। ऑरा के इस नए S AMT वेरिएंट के जरिए हम एडवांस्ड ट्रांसमिशन टेक्नोलॉजी को लोगों तक पहुंचा रहे हैं। जिससे उन्हें बेहतरीन कंफर्ट, सेफ्टी और परफॉर्मेंस का अनुभव किफायती दाम पर मिल सके।"
यह भी पढ़ें - Mercedes-Benz GLS AMG Line: मर्सिडीज-बेंज GLS AMG लाइन भारत में लॉन्च, टॉप लग्जरी एसयूवी में स्पोर्टी टच