फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Car Clutch: ये चार गलतियां बर्बाद कर देंगी कार का क्लच, माइलेज तो घटेगा ही, बढ़ जाएगा मेनटेनेंस का खर्चा

Fri, 26 Jan 2024 06:00 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 26 Jan 2024 06:00 PM IST
विज्ञापन
how to maintain car clutch maintenance tips car maintenance tips in hindi car care tips and tricks
Car Driving and Car Clutch - फोटो : For Reference Only
ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाली कारों को काफी पसंद किया जा रहा है। इसे देखते हुए कई वाहन निर्माता अपने नए और कुछ पुराने मॉडल को भी ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ पेश करने लगे हैं। इसमें कोई दो राय नहीं है कि ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से कार का सफर आसान बन जाता है। लेकिन मैनुअल ट्रांसमिशन वाली कारों की मांग कम नहीं हुई है। देश में ज्यादातर लोगों के पास मैनुअल ट्रांसमिशन वाली कारें हैं। यहां तक कि ड्राइविंग सीखते समय भी लोग मैनुअल ट्रांसमिशन वाली कारों को ही तवज्जो देते हैं। क्योंकि कभी जरूरत पड़ी तो मैनुअल ट्रांसमिशन वाली कार को भी चला सकें। ऐसे में मैनुअल ट्रांसमिशन वाली कारों में कुछ आम समस्याएं देखने को मिलती हैं। जैसे क्लच खराब हो  जाना या उनका जल जाना। यहां हम उन चार गलतियों के बारे में बता रहे हैं जो आमतौर पर ड्राइविंग के दौरान की जाती हैं। जिसकी वजह से कार का क्लच खराब हो जाता है और वाहन का माइलेज घटने लगता है। अगर आपने इन गलतियों को दूर कर लिया तो इससे न सिर्फ कार के कल्च प्लेट की लाइफ बढ़ा सकती है, बल्कि कार की माइलेज भी बढ़ जाएगी। 
how to maintain car clutch maintenance tips car maintenance tips in hindi car care tips and tricks
ट्रैफिक जाम - फोटो : सोशल मीडिया
जाम में भी क्लच दबाए रखना 
भारी ट्रैफिक के दौरान बहुत से लोग हल्के क्लच के साथ गाड़ी को लंबे समय तक चलाते हैं। इससे क्लच पर भारी दबाव पड़ता है। ऐसे में अच्छा होगा कि जब तक आपको पर्याप्त जगह नहीं मिल रहा है अपनी गाड़ी को आगे न बढ़ाएं। इसके अलावा ध्यान दें कि अगर गाड़ी 20 सेकेंड तक आगे नहीं बढ़ने वाली है तो उसे न्यूट्रल पर कर दें। लंबे समय तक क्लच पेडल को दबाए रखने पर क्लच का बॉल बेयरिंग खराब हो सकता है। हालांकि, भले ही बेयरिंग को बदला जा सकता है लेकिन इसके लिए फिर पूरे सेट-अप को बाहर निकालना पड़ेगा। ट्रैफिक में अक्सर इस लापरवाही के कारण लोगों के क्लच जल जाते हैं।
how to maintain car clutch maintenance tips car maintenance tips in hindi car care tips and tricks
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
क्लच को जल्दी छोड़ना
क्लच को रिलीज करना एक कला है जो अनुभव के साथ आती है। दरअसल हर दूसरी कार के क्लच में एक अलग बाइट प्वाइंट होता है। ऐसे में उस बाइट प्वाइंट पर बिना एक्सीलरेटर दिए पहुंचने से कार को झटका लगने लगता है। यह क्लच को गर्म करता है और क्लच को जल्दी से खराब करता है। आसान भाषा में समझें तो क्लच एक प्रेशर प्लेट होता है जो इंजन की पावर को ट्रांसमिशन तक ले जाता है। इंजन चालू होने पर इंजन फ्लाइव्हील हमेशा घूमता रहता है। जब कार रुकी रहती है और क्लच न्यूट्रल में होता है, तो ट्रांसमिशन और इंजन फ्लाइव्हील दोनों आपस में डिस्कनेक्ट हो जाते हैं।

जब पहला गियर लगा होता है और क्लच को धीरे-धीरे छोड़ा जाता है, तो क्लच प्लेट्स जुड़ने लगती हैं, जो बदले में ट्रांसमिशन को मूव करती है और कार आगे बढ़ती है। अगर क्लच को जल्दी से रिलीज कर दिया जाए, तो ट्रांसमिशन, जो स्थिर है, वह विपरीत बल लागू करेगा और क्लच सामान्य इस्तेमाल की तुलना में बहुत जल्दी एक्टिव हो जाएगा। क्लच को जल्दी से रिलीज करना भी ट्रांसमिशन को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है। इससे आग लगने का भी खतरा पैदा हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
how to maintain car clutch maintenance tips car maintenance tips in hindi car care tips and tricks
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
ऊंचाई पर क्लच और एक्सेलरेटर का ज्यादा इस्तेमाल 
चढ़ाई के दौरान अक्सर लोग कार का ब्रेक लगाने के बजाय क्लच और एक्सीलरेटर का इस्तेमाल करते हैं। इससे कार का क्लच तेजी से गरम होने लगता है। कई बार तो क्लच खराब भी हो जाता है। ऊंचाई पर क्लच और एक्सेलरेटर का एक साथ ज्यादा इस्तेमाल करने पर क्लच की उम्र पर बुरा असर पड़ता है, जिससे यह जल्दी खराब हो जाता है। दरअसल क्लच कार को पीछे की ओर लुढ़कने से बचाने के लिए ट्रांसमिशन में ज्यादा ताकत ट्रांसफर करता है, लेकिन इस पूरी प्रक्रिया में बहुत ज्यादा गर्मी पैदा होती है, जिससे क्लच के खराब होने और आग लगने की भी संभावना बढ़ जाती है। 
विज्ञापन
how to maintain car clutch maintenance tips car maintenance tips in hindi car care tips and tricks
Clutch use in car - फोटो : Social
डेड पेडल की तरह इस्तेमाल करना 
चालक को यह याद रखना बहुत जरूरी है कि अगर आपकी कार में डेड पेडल नहीं है तो आप कल्च को डेड पेडल न समझें। ज्यादातर कारों में डेड पेडल नहीं मिलता है। इस वजह से कई कार चालक क्लच पर अपने बाएं पैर को आराम के लिए रख देते हैं। यानी वो इसका इस्तेमाल डेड पेडल की तरह करते हैं। लेकिन थोड़े से दबाव के चलते क्लच आंशिक रूप से काम करता रहता है, जिससे कार की माइलेज घटती है। और लंबे समय तक ऐसा करते रहने से क्लच खराब हो जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed