फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Car Buying Tips: सैलरी के हिसाब से कितनी महंगी कार खरीदनी चाहिए? जान गए ये फॉर्मूला तो कभी नहीं बिगड़ेगा बजट

Wed, 15 Jan 2025 02:47 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Wed, 15 Jan 2025 02:47 PM IST
सार

How To Calculate Car Budget: अगर आप भी इस सोच में हैं कि अपनी सैलरी में कितने बजट वाली कार खरीदना बेहतर सौदा होगा, तो यहां हम आपका कन्फ्यूजन दूर करेंगे। यहां हम आपको एक ऐसा फॉर्मूला बताने जा रहे हैं जिससे आपका कार खरीदने का बजट कभी नहीं बिगड़ेगा।

विज्ञापन
How Much Expensive Car You Should Buy According To Your Salary Know Formula To Calculate Car Budget
सनरूफ - फोटो : Freepik
आजकल हर महीने एक से बढ़कर एक कारें लॉन्च हो रही हैं, जिन्हें देखकर इन्हें खरीदने का मन करने लगता है। लोग कई बार लुक और फीचर्स से प्रभावित होकर किसी ऐसी कार को खरीद लेते हैं जो उनके बजट से बाहर होती है। ऐसे में कार की महंगी ईएमआई से वो परेशान होने लगते हैं और सोचने लगते हैं कि कितनी जल्दी इससे छुटकारा मिल जाए। कार खरीदने का एक गलत फैसला आपका सारा बजट बिगाड़ सकता है, इसलिए आपको ये जान लेना चाहिए कि आपनी सैलरी के मुताबिक कितनी महंगी कार खरीदनी चाहिए।
How Much Expensive Car You Should Buy According To Your Salary Know Formula To Calculate Car Budget
कार खरीदते समय सैलरी का रखें ध्यान - फोटो : Adobe Stock
कार खरीदते समय सैलरी का रखें ध्यान
अगर आप कार खरीदने के बाद महंगी ईएमआई के झंझट से बचना चाहते हैं, तो आपको सैलरी के हिसाब से सही बजट की कार खरीदने की जानकारी होनी चाहिए। अगर आप भी इस सोच में हैं कि अपनी सैलरी में कितने बजट वाली कार खरीदना बेहतर सौदा होगा, तो यहां हम आपका कन्फ्यूजन दूर करेंगे। यहां हम आपको एक ऐसा फॉर्मूला बताने जा रहे हैं जिससे आपका कार खरीदने का बजट कभी नहीं बिगड़ेगा। आइए जानते हैं।
How Much Expensive Car You Should Buy According To Your Salary Know Formula To Calculate Car Budget
कितने बजट की होनी चाहिए कार - फोटो : Tata Motors
सालाना पैकेज के आधे बजट की होनी चाहिए कार
कार खरीदने से पहले याद रखें कि आपकी कार की ऑन-रोड कीमत आपके सालाना सैलरी से आधी कीमत से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। मान लीजिए कि आपका पैकेज 10 लाख का है तो कार 5 लाख तक की, 15 लाख का है तो 7.5 लाख तक की और 20 लाख का है तो 10 लाख तक की कार खरीदना आपके बजट पर बोझ नहीं डालेगा। यहां कार के बजट से मतलब ऑन-रोड कीमत से है। इसके अलावा कार खरीदते समय भी आपको डाउन पेमेंट, लोन अमाउंट और ईएमआई का कैलकुलेशन का भी ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
How Much Expensive Car You Should Buy According To Your Salary Know Formula To Calculate Car Budget
आपनाए ये फॉर्मूला - फोटो : Maruti Suzuki
कार के बजट के लिए आपनाए ये फॉर्मूला
कार खरीदते समय 20/4/10 फॉर्मूला बहुत काम आता है। इसमें 20 यानी कि 20 फीसदी डाउनमेंट है, यानी कि आपकी कार की डाउनपेमेंट आपकी सालाना सैलरी के 20 फीसदी से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा फॉर्मूले में 4 का मतलब 4 साल से है, यानी कि लोन की अवधि 4 साल से ज्यादा की नहीं होनी चाहिए.
विज्ञापन
How Much Expensive Car You Should Buy According To Your Salary Know Formula To Calculate Car Budget
4 साल से ज्यादा का नहीं हो लोन - फोटो : Audi India
आखिर में 10 का मतलब है कि 10%, यानी कि ईएमआई की राशि सालाना सैलरी के 10 फीसदी हिस्से से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. अगर आप इस फॉर्मूले के अनुसार कार खरीदेंगे तो आपको कभी भी बजट की दिक्कत नहीं आएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed