मंजिल के ओर जल्दबाजी में पहुंचने के लिए लोग कई बार ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करते हैं। अगर आपने गाड़ी चलाते समय नियमों की अनदेखी की, तो आपका ट्रैफिक चालान कटना तय है। आजकल कई चौक चौराहों पर CCTV कैमरा से भी चालान काटा जा रहा है इसलिए नियम तोड़ कर बचना भी काफी मुश्किल है।
लोगों को है गलतफहमी
2 of 5
Traffic Police Challan
- फोटो : Facebook/Gurugram Traffic Police
कई लोगों को यह गलतफहमी होती है कि दिन में एक बार चालान कट गया तो दोबारा नहीं कट सकता, लेकिन ऐसा नहीं है। ट्रैफिक नियमों के मुताबिक, एक दिन में कई बार चालान कट सकता है, लेकिन ये इस बात पर निर्भर करता है कि आपने कौन सा ट्रैफिक नियम तोड़ा है?
3 of 5
हेलमेट
- फोटो : Amarujala
कुछ नियम तोड़ने पर एक बार ही चालान कटता है जैसे कि घर से बिना हेलमेट लिए निकल गए तो इस केस में आपके पास पूरा दिन हेलमेट नहीं होगा, इस स्थिती में आपका एक दिन में एक बार चालान कट सकता है।
दोबारा कब कट सकता है चालान?
4 of 5
Traffic light
- फोटो : Freepik
अगर आप ओवरस्पीडिंग करते हैं या फिर रेड लाइट क्रॉस करते हैं तो इस केस में आपका चालान दोबारा काटा जा सकता है। अगर आप हाईवे पर जा रहे हैं तो टोल नाकों पर आप जितनी बार ओवरस्पीडिंग करेंगे उतनी बार आपका चालान कटेगा।
5 of 5
गलत साइड में ड्राइविंग
- फोटो : Freepik
इलके अलावा, एक ही दिन में अगर आप बार-बार रेड लाइट जंप करते हैं या गलत साइड में ड्राइव करते हैं तो आपका चालान दोबारा काटा जा सकता है।