{"_id":"62554a879bc5994b0208dc9d","slug":"honda-city-hybrid-2022-model-honda-city-hybrid-zx-variant-teaser-honda-city-hybrid-2022-mileage-features-specifications","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Honda City Hybrid: होंडा ने जारी किया सिटी हाइब्रिड का टीजर वीडियो, 14 अप्रैल को पेश होगा नया मॉडल, मिलेगा ज्यादा माइलेज","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Honda City Hybrid: होंडा ने जारी किया सिटी हाइब्रिड का टीजर वीडियो, 14 अप्रैल को पेश होगा नया मॉडल, मिलेगा ज्यादा माइलेज
Tue, 12 Apr 2022 05:26 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 12 Apr 2022 05:26 PM IST
विज्ञापन
Honda City Hybrid ZX Variant Teaser
- फोटो : Honda
देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Honda Cars India (होंडा कार्स इंडिया) 14 अप्रैल को भारतीय बाजार में नई Honda City e:HEV hybrid (होंडा सिटी ई:एचईवी हाइब्रिड) सेडान को पेश करेगी। 5वीं पीढ़ी की सिटी सेडान के आधार पर, नए हाइब्रिड मॉडल को मई 2022 में लॉन्च किए जाने की संभावना है। आधिकारिक रूप से पेश किए जाने से पहले होंडा ने अपकमिंग City ZX hybrid (सिटी जेडएक्स हाइब्रिड) का एक नया टीजर वीडियो जारी किया है।
Honda City Hybrid
- फोटो : Honda
इंजन पावर
नई टीजर तस्वीर में City e:HEV (सिटी ई: एचईवी) का टॉप-स्पेक वैरिएंट City ZX e:HEV (सिटी जेडएक्स ई: एचईवी) दिखाई दे रही है। यह होंडा की i-MMD (आई-एमएमडी) हाइब्रिड टेक्नोलॉजी से लैस होगी। जिसमें एक पारंपरिक आईसी पेट्रोल इंजन और दो इलेक्ट्रिक मोटर शामिल हैं। नई Honda City ZX e: HEV में 98bhp, 1.5-लीटर 4-सिलेंडर नैचुरली-एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन होगा जो एटकिंसन साइकिल पर चलता है।
कार के पावरट्रेन को एक इलेक्ट्रिक मोटर से जोड़ा गया है जिसमें एक इंटीग्रेटेड स्टार्टर जनरेटर सेटअप होगा। इसमें एक सेकेंडरी इलेक्ट्रिक मोटर भी होगी, जो 109bhp और 253Nm का टार्क देगी। सिंगल, फिक्स्ड-गियर अनुपात के जरिए पावर को आगे के पहियों तक पहुंचाया जाता है।

तीन ड्राइविंग मोड
नए सिटी हाइब्रिड में 3 ड्राइविंग मोड होंगे - एक प्योर इलेक्ट्रिक मोड, पेट्रोल-ओनली मोड और हाइब्रिड मोड (इलेक्ट्रिक और पेट्रोल इंजन का कॉम्बिनेशन)। हाइब्रिड मोड में यह सेडान कार सबसे ज्यादा माइलेज देगी। इलेक्ट्रिक जनरेटर और मोटर को एक साथ जोड़ा जाता है जो इंजन के आखिर से जुड़ता है। इंजन जनरेटर को घुमाता है, और इलेक्ट्रिक मोटर को भी पावर देता है, जो पहियों को घुमाता है और बूट में लिथियम आयन बैटरी को बिजली भेजता है।

27 किमी प्रति लीटर से ज्यादा का माइलेज
नए मॉडल से 27 किमी प्रति लीटर से ज्यादा का माइलेज मिलने की उम्मीद है। थाईलैंड और मलेशिया में सिटी हाइब्रिड मॉडल से क्रमशः 27.8 किमी प्रति लीटर और 27.7 किमी प्रति लीटर का माइलेज मिलने का दावा किया जाता है। सिटी हाइब्रिड रेगुलर मॉडल की तुलना में लगभग 110 किलो भारी है। बूट स्पेस 90-लीटर घटाकर 410-लीटर कर दिया गया है। इस सेडान में सभी डिस्क ब्रेक के साथ-साथ एक इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक भी है। इसमें रीजनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम भी है, जो इलेक्ट्रिक कारों में आमतौर पर मिलता है।

मिलेंगे कई शानदार फीचर्स
नई होंडा सिटी हाइब्रिड भी होंडा सेंसिंग टेक्नोलॉजी से लैस होगी जो कई एक्टिव सेफ्टी फीचर्स देती है। सेडान में इमरजेंसी ब्रेकिंग, लेन कीपिंग असिस्ट, अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन डिपार्चर वार्निंग, ऑटो हाई बीम असिस्ट और फ्रंट कोलिजन वार्निंग सिस्टम होगा।