फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Honda CB300F Flex Fuel: भारत की पहली 300cc फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिल CB300F हुई लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Mon, 21 Oct 2024 06:16 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 21 Oct 2024 06:16 PM IST
विज्ञापन
Honda CB300F flex fuel motorcycle launched in India Know Price Features Specifications Details
Honda CB300F flex fuel - फोटो : Honda
होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) (एचएमएसआई) ने अपना पहला फ्लेक्स फ्यूल टू व्हीलर, CB300F फ्लेक्स-फ्यूल लॉन्च कर दिया है। भारत की पहली 300cc फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिल है। Honda CB300F फ्लेक्स-फ्यूल की भारत में एक्स-शोरूम कीमत 1.70 लाख रुपये है। यह कंपनी के बिगविंग डीलरशिप चैनल के जरिए उपलब्ध होगी।
Honda CB300F flex fuel motorcycle launched in India Know Price Features Specifications Details
Honda CB300F flex fuel - फोटो : Honda
वैसे तो यह कंपनी की भारत में पहली फ्लेक्स फ्यूल मोटरसाइकिल है, लेकिन यह पहली बार नहीं है कि होंडा फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिल बना रही है। वास्तव में, उन्होंने ब्राजील में सात मिलियन (70 लाख) से ज्यादा फ्लेक्स-फ्यूल से चलने वाली मोटरसाइकिलें बेची हैं। दिलचस्प बात यह है कि TVS Apache RTR 200 Fi E100 के लॉन्च के साथ टीवीएस फ्लेक्स फ्यूल मोटरसाइकिल पेश करने वाला पहला भारतीय दोपहिया ब्रांड था। हालांकि, देश में फ्लेक्स फ्यूल की उपलब्धता की कमी के कारण मोटरसाइकिल कभी नहीं बेची गई। होंडा ने भी CB300F फ्लेक्स फ्यूल की डिलीवरी कब से शुरू करेगी इसकी जानकारी साझा नहीं की है। 
Honda CB300F flex fuel motorcycle launched in India Know Price Features Specifications Details
Honda CB300F flex fuel - फोटो : Honda
इंजन पावर और गियरबॉक्स
होंडा CB300F फ्लेक्स फ्यूल में 293.52cc, ऑयल-कूल्ड, 4 स्ट्रोक, सिंगल-सिलिंडर PGM-FI इंजन लगा है। यह इंजन E85 फ्यूल (85 प्रतिशत इथेनॉल और 15 प्रतिशत गैसोलीन) के अनुकूल है। यह इंजन 24.5 bhp का पावर और 25.9 Nm का पीक टॉर्क देता है। इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स से जुड़ा है। इसमें असिस्ट स्लिपर क्लच भी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Honda CB300F flex fuel motorcycle launched in India Know Price Features Specifications Details
Honda CB300F flex fuel - फोटो : Honda
फीचर्स
बेहतर विजिबिलिटी के लिए मोटरसाइकिल में ऑल-एलईडी लाइटिंग सिस्टम भी है। इसके अलावा, होंडा CB300F फ्लेक्स फ्यूल में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी है। डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पैनल राइडर्स को ब्राइटनेस लेवल एडजस्ट करने की सुविधा देता है। और स्पीड, ओडोमीटर, टैकोमीटर, फ्यूल गेज, ट्विन ट्रिप मीटर, गियर पोजिशन और घड़ी जैसी जानकारी प्रदर्शित करता है। दिलचस्प बात यह है कि इसमें एक इंटेलिजेंट इथेनॉल इंडिकेटर भी है जो 85 प्रतिशत से ज्यादा इथेनॉल वाले ईंधन के इस्तेमाल होने पर संकेत देता है। जिससे राइडर्स को ईंधन की गुणवत्ता को मैनेज करने में मदद मिलती है। 
विज्ञापन
Honda CB300F flex fuel motorcycle launched in India Know Price Features Specifications Details
Honda CB300F flex fuel - फोटो : Honda
ब्रेकिंग और सस्पेंशन
मोटरसाइकिल भारतीय बाजार में इस समय बेचे जा रहे वर्जन के जैसी ही दिखती है। होंडा CB300F फ्लेक्स फ्यूल में दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक लगे हैं, जिसमें आगे की तरफ 276mm और पीछे की तरफ 220mm डिस्क है। और इसमें बेहतर हैंडलिंग के लिए डुअल-चैनल ABS और होंडा का सेलेक्टेबल टॉर्क कंट्रोल (HSTC) शामिल है। सस्पेंशन सिस्टम में गोल्डन USD फ्रंट फोर्क्स और पांच स्टेप एडजस्टेबल रियर मोनो-शॉक शामिल हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed