फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jeep Meridian Facelift: जीप मेरिडियन फेसलिफ्ट एसयूवी हुई लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Mon, 21 Oct 2024 05:42 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 21 Oct 2024 05:42 PM IST
विज्ञापन
Jeep India launches 2025 Jeep Meridian facelift SUV Know Price Features Specifications Details
2024 Jeep Meridian Facelift SUV - फोटो : Jeep India
Jeep India (जीप इंडिया) ने 2025 Meridian (2025 मेरिडियन) एसयूवी को मामूली फेसलिफ्ट और नए फीचर के साथ लॉन्च किया है। 2025 Jeep Meridian (2025 जीप मेरिडियन) की भारत में एक्स-शोरूम कीमत 24.99 लाख रुपये से शुरू होती है। यह एसयूवी चार ट्रिम लेवल - लॉन्गिट्यूड, लॉन्गिट्यूड प्लस, लिमिटेड (O) और ओवरलैंड में उपलब्ध है। वाहन की बुकिंग 50,000 रुपये से शुरू हो गई है। जबकि इसकी डिलीवरी अक्तूबर 2024 के आखिर से शुरू होने वाली है। 


इंजन पावर और माइलेज
2025 जीप मेरिडियन में 2.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन दिया गया है। यह इंजन 3,750 आरपीएम पर 168 बीएचपी का पावर और 1,750-2,500 आरपीएम के बीच 350 एनएम का अधिकतम टॉर्क जेनरेट करता है। कंपनी का दावा है कि मेरिडियन अपनी श्रेणी में सबसे ज्यादा ईंधन कुशल एसयूवी में से एक है। जिसकी फ्यूल एफिशिएंसी 16.25 किलोमीटर प्रति लीटर है।
Jeep India launches 2025 Jeep Meridian facelift SUV Know Price Features Specifications Details
2024 Jeep Meridian Facelift SUV - फोटो : Jeep India
कैसा है लुक और डिजाइन
लुक और डिजाइन की बात करें तो, 2025 जीप मेरिडियन में नया डिजाइन दिया गया है। इसमें एलईडी हेडलाइट्स के नीचे ब्लैक ट्रीटमेंट दिया गया है। जबकि फ्रंट फेसिया के निचले हिस्से में क्रोम स्ट्रिप जोड़ी गई है। इस बीच इसमें सिग्नेचर सेवन स्लॉट ग्रिल का मिलना जारी है। पीछे की तरफ एलईडी टेल लाइट्स में साटन क्रोम एक्सेंट के साथ-साथ डी हॉरिजॉन्टल बार दिया गया है। इस बीच अपडेटेड मेरिडियन के साइड प्रोफाइल में ट्रेपेजॉइडल व्हील आर्च दिए गए हैं। 
Jeep India launches 2025 Jeep Meridian facelift SUV Know Price Features Specifications Details
2024 Jeep Meridian Facelift SUV - फोटो : Jeep India
इंटीरियर और फीचर्स
यह एसयूवी पांच या सात सीटों वाले कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध है। इंटीरियर की बात करें तो, 2025 जीप मेरिडियन को नए वीगन लेदर (लॉन्गिट्यूड में विनाइल फैब्रिक) और साबर/वीगन लेदर एक्सेंट के साथ अपडेट किया गया है। जिसमें कॉपर स्टिचिंग की गई है। इस बीच, सीटें, डैशबोर्ड और आर्मरेस्ट में प्रीमियम सॉफ्ट टच मटेरियल दिया गया है।

तकनीक के मामले में, अपडेटेड मेरिडियन में कस्टमाइजेबल 10.25 इंच का फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और बिल्ट-इन नेविगेशन और एपल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो के लिए वायरलेस मिररिंग के साथ 10.1 इंच का फुल एचडी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है। केबिन में वायरलेस स्मार्टफोन चार्जिंग और कई यूएसबी पोर्ट, डुअल-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, इलेक्ट्रिक-एडजेस्टेबल फ्रंट सीटें और पैनोरमिक सनरूफ भी उपलब्ध हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Jeep India launches 2025 Jeep Meridian facelift SUV Know Price Features Specifications Details
2024 Jeep Meridian Facelift SUV - फोटो : Jeep India
2025 जीप मेरिडियन में जीएसडीपी 2.0 कनेक्टिविटी प्रोटोकॉल के साथ यूकनेक्ट कनेक्टेड फीचर्स के साथ एक अपग्रेडेड कनेक्टिविटी सूट भी है। कुछ प्रमुख फीचर्स में ऑटोमैटिक एसओएस कॉल, एसी प्रीकंडीशनिंग के साथ रिमोट इंजन स्टार्ट/स्टॉप, एलेक्सा होम टू व्हीकल, स्मार्टवॉच एक्सटेंशन, अलर्ट के साथ व्हीकल हेल्थ रिपोर्ट, लाइव ट्रैफिक, मौसम और घटना अपडेट और ओटीए फर्मवेयर अपडेट के साथ कनेक्टेड वन-बॉक्स नेविगेशन सर्च शामिल हैं। 
विज्ञापन
Jeep India launches 2025 Jeep Meridian facelift SUV Know Price Features Specifications Details
2024 Jeep Meridian Facelift SUV - फोटो : Jeep India
मिलते हैं ADAS फीचर्स
2025 मेरिडियन के ओवरलैंड ट्रिम में ADAS फीचर्स भी शामिल की गई हैं। जिसके बारे में कंपनी का दावा है कि यह भारतीय सड़कों और ट्रैफिक स्थितियों के लिए प्रासंगिक है। फ्रंट रडार और कैमरा आधारित सिस्टम से लैस, जीप मेरिडियन स्टॉप एंड गो के साथ अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, इंटेलिजेंट स्पीड असिस्ट, कॉलिजन मिटिगेशन ब्रेकिंग के साथ फुल स्पीड फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग, लेन डिपार्चर वार्निंग और लेन कीप असिस्ट, ट्रैफिक साइन रिकग्निशन, सराउंड व्यू मॉनिटर, स्मार्ट बीम असिस्ट, ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन और ड्राइवर अटेंशन अलर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed