फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Honda CB125 Hornet Vs TVS Raider: कौन सी बाइक किसपर पड़ेगी भारी, जानिए कौन है सबसे ज्यादा पैसा वसूल मोटरसाइकिल

Fri, 25 Jul 2025 04:24 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Fri, 25 Jul 2025 04:24 PM IST
सार

Honda CB125 Hornet Vs TVS Raider Comparison: होंडा ने भारत में अपनी नई 125cc मोटरसाइकिल CB125 Hornet पेश कर दी है, जो सीधे टीवीएस रेडर को टक्कर देगी। जानिए इंजन, फीचर्स और डिजाइन के मामले में दोनों बाइक्स में से किसमें है दम।

विज्ञापन
Honda cb125 hornet vs tvs raider comparison features specs price rivals
Honda CB125 Hornet Vs TVS Raider - फोटो : अमर उजाला
125cc मोटरसाइकिल सेगमेंट में मुकाबला अब और भी दिलचस्प हो गया है। होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने अपनी नई बाइक Honda CB125 Hornet से पर्दा हटा दिया है। यह बाइक देश की पॉपुलर कम्यूटर बाइक TVS Raider को कड़ी टक्कर देती नजर आ रही है। कंपनी 1 अगस्त को CB125 Hornet की कीमत का ऐलान करेगी। आइए जानते हैं दोनों बाइक्स में कौन सबसे अधिक पैसा वसूल साबित हो सकती है।
Honda cb125 hornet vs tvs raider comparison features specs price rivals
एडवांस फीचर्स से लैस है CB125 Hornet - फोटो : Honda Motorcycles India
इंजन और परफॉर्मेंस
होंडा CB125 हॉर्नेट में 123.94cc का 4-स्ट्रोक एफआई इंजन दिया गया है, जो 11hp की पावर और 11.2Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। 

वहीं, TVS रेडर में 124.8cc का सिंगल-सिलेंडर एयर-कूल्ड इंजन मिलता है, जो 11.4hp पावर और 11.7Nm टॉर्क देता है। इसमें भी 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। आंकड़ों के लिहाज से TVS रेडर थोड़ा आगे नजर आता है।
Honda cb125 hornet vs tvs raider comparison features specs price rivals
हॉर्नेट में है बड़ा फ्यूल टैंक - फोटो : TVS Motors
डायमेंशन और ग्राउंड क्लीयरेंस
CB125 हॉर्नेट की सीट हाइट 796mm और ग्राउंड क्लीयरेंस 166mm है, जबकि टीवीएस रेडर में 780mm सीट हाइट और 180mm ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है। रोजाना की राइडिंग के लिए रेडर थोड़ा बेहतर ऑप्शन साबित हो सकता है। 

हालांकि, हॉर्नेट में 12 लीटर की बड़ी फ्यूल टैंक कैपेसिटी दी गई है, जो रेडर के 10 लीटर टैंक से ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Honda cb125 hornet vs tvs raider comparison features specs price rivals
125cc में पहली बार मिला USD सस्पेंशन - फोटो : Honda Motorcycles
सस्पेंशन और ब्रेकिंग
होंडा CB125 हॉर्नेट सेगमेंट की पहली बाइक है जिसमें यूएसडी (USD) फ्रंट फोर्क्स दिए गए हैं। इसके अलावा बाइक में 5-स्टेप एडजस्टेबल मोनोशॉक भी मिलता है। इसके फ्रंट में 240mm पेटल डिस्क के साथ सिंगल चैनल एबीएस और रियर में 130mm का ड्रम ब्रेक दिया गया है। बाइक में 80/100-17 सेक्शन का फ्रंट टायर और 110/80-17 सेक्शन का रियर टायर मिलता है।

दूसरी ओर TVS Raider में कन्वेंशनल टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क दिया गया है, जबकि पीछे मोनोशॉक सस्पेंशन मिलता है। इसमें ऑप्शनल 240mm डिस्क और 130mm ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। इसके फ्रंट में 80/100-17 सेक्शन और रियर में 100/90-17 सेक्शन का टायर मिलता है।
विज्ञापन
Honda cb125 hornet vs tvs raider comparison features specs price rivals
TVS Raider में ABS की है कमी - फोटो : TVS Motors
फीचर्स और टेक्नोलॉजी
होंडा CB125 हॉर्नेट में ऑल-एलईडी लाइटिंग, ट्विन एलईडी हेडलैंप, DRLs, टीएफटी डिस्प्ले (4.2 इंच), ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, होंडा रोड सिंक एप सपोर्ट, यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट, इंजन स्टॉप स्विच और सेफ्टी के लिए साइड स्टैंड इंजन इनहिबिटर जैसे शानदार फीचर्स मिलते हैं।

फीचर्स के मामले में TVS रेडर भी किसी से कम नहीं है। इसमें स्मार्ट TFT डिस्प्ले, वॉइस असिस्ट, कॉल-एसएमएस मैनेजमेंट, नेविगेशन, USB चार्जिंग पोर्ट और अंडर-सीट स्टोरेज जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed