{"_id":"688345f1130366bc0109d5ed","slug":"jsw-mg-motor-india-launches-cyberster-electric-convertible-sedan-in-india-know-price-range-features-specs-2025-07-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"MG Cyberster: एमजी साइबरस्टर भारत में लॉन्च, जानें इस पहली इलेक्ट्रिक रोडस्टर कार की कीमत और खासियतें","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
MG Cyberster: एमजी साइबरस्टर भारत में लॉन्च, जानें इस पहली इलेक्ट्रिक रोडस्टर कार की कीमत और खासियतें
Fri, 25 Jul 2025 02:23 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 25 Jul 2025 02:23 PM IST
सार
जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने भारत में अपनी इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार Cyberster (साइबरस्टर) लॉन्च कर दी है। यह कार एक ओपन रूफ (कन्वर्टिबल) इलेक्ट्रिक रोडस्टर है।
विज्ञापन
MG Cyberster
- फोटो : JSW MG Motor India
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने भारत में अपनी इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार Cyberster (साइबरस्टर) लॉन्च कर दी है। यह कार एक ओपन रूफ (कन्वर्टिबल) इलेक्ट्रिक रोडस्टर है, जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब साढ़े 72 लाख रुपये रखी गई है। लेकिन यह कीमत सिर्फ उन ग्राहकों के लिए है, जिन्होंने पहले से इस गाड़ी की बुकिंग कर रखी थी। बाकी ग्राहकों को यह कार करीब 75 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर मिलेगी।
MG Cyberster
- फोटो : अमर उजाला
कंपनी की दूसरी कार
MG Cyberster (एमजी साइबरस्टर) कंपनी भारत में दूसरी कार है, जिसे कंपनी अपने प्रीमियम एमजी सेलेक्ट डीलरशिप के जरिए बेचेगी। भारत में इस कार की पहली झलक भारतीय मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में दिखाई गई थी, जहां इसने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। यह भारत में एमजी की सबसे स्पेशल और यूनिक पेशकश मानी जा रही है।
यह भी पढ़ें - BS VI Vehicles: क्या बीएस-6 तकनीक वाली गाड़ियों पर भी लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट में 28 जुलाई को होगी सुनवाई

MG Cyberster: लुक और डिजाइन
MG Cyberster का डिजाइन बेहद आकर्षक है। इसका लो-स्वंग (नीचे झुका हुआ) और कन्वर्टिबल बॉडी स्टाइल इसे सड़क पर अलग पहचान देता है। कार को खास इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है और इसका व्हीलबेस 2,690 मिमी है। पीछे की तरफ हल्का झुका हुआ बूट और सॉफ्ट लिप इसे और भी स्पोर्टी लुक देता है। इसके कंधे की लाइनें भी काफी स्मूद हैं और पूरी गाड़ी का शेप एरोडायनामिक है।
यह भी पढ़ें - Old Vehicle Ban: दिल्ली में अब लोगों को प्रदूषण से ज्यादा सुरक्षा की चिंता, सर्वे में सामने आई लोगों की नई सोच

- फोटो : MG Motor
MG Cyberster: कलर ऑप्शन
यह इलेक्ट्रिक रोडस्टर भारत में चार एक्सटीरियर रंगों में उपलब्ध होगी। जिसमें कॉस्मिक सिल्वर, इंका येलो, इंग्लिश व्हाइट और डायनामिक रेड जैसे रंग शामिल हैं।
यह भी पढ़ें - India-UK FTA: ब्रिटिश लग्जरी कारें अब भारत में होंगी सस्ती, जानें भारत-यूके एफटीए से क्या-क्या बदलेगा
यह इलेक्ट्रिक रोडस्टर भारत में चार एक्सटीरियर रंगों में उपलब्ध होगी। जिसमें कॉस्मिक सिल्वर, इंका येलो, इंग्लिश व्हाइट और डायनामिक रेड जैसे रंग शामिल हैं।
यह भी पढ़ें - India-UK FTA: ब्रिटिश लग्जरी कारें अब भारत में होंगी सस्ती, जानें भारत-यूके एफटीए से क्या-क्या बदलेगा
विज्ञापन
MG Cyberster
- फोटो : JSW MG Motor India
MG Cyberster: फीचर्स और डोर डिजाइन
Cyberster में 'सिजर स्टाइल' के दरवाजे दिए गए हैं, जो ऊपर की ओर खुलते हैं। यह भारतीय बाजार में पहली ऐसी इलेक्ट्रिक कार है, जिसमें यह फ्यूचरिस्टिक डिजाइन देखने को मिलता है। इसकी स्टाइलिंग और फीचर्स इस गाड़ी को बेहद खास बनाते हैं।
यह भी पढ़ें - Rain Driving Tips: बारिश में गाड़ी चला रहे हैं? ये 10 आसान टिप्स आपकी और कार की सुरक्षा के लिए हैं बेहद जरूरी