Honda Cars India Ltd. (होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड) अपने तीन मॉडलों Jazz (जैज), चौथी पीढ़ी की City (सिटी) और WR-V (डब्ल्यूआर-वी) के उत्पादन पर रोक लगाने की योजना बना रही है। कंपनी इस वित्तीय वर्ष के आखिर तक इन कारों के उत्पादन को रोकने का इरादा रखती है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इंडस्ट्री से जुड़े एक स्रोत से यह जानकारी मिली है।
2 of 6
Honda City Hybrid 2022
- फोटो : Honda
ब्रांड पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी के रूप में काम करता है, और इन तीन मॉडलों के बंद होने के बाद, इसके पास कुल मिलाकर सिर्फ तीन उत्पाद बचेंगे - Amaze (अमेज), पांचवी पीढ़ी की City (सिटी), और City e:HEV (सिटी ई: एचईवी)। होंडा की भारत में प्रॉडक्ट लाइन-अप पहले इससे भी लंबी थी, जिसमें Civic (सिविक) और CR-V (सीआर-वी) को दिसंबर 2020 में बंद कर दिया गया था। जिसके बाद कंपनी की ग्रेटर नोएडा स्थित मैन्युफेक्चरिंग यूनिट में काम बंद हो गया।
3 of 6
Honda Jazz BS6 2020
- फोटो : Honda
सूत्रों ने कहा कि तीनों मॉडलों को चरणबद्ध तरीके से हटाया जा रहा है क्योंकि कंपनी बाजार में एसयूवी मॉडल लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।
रिपोर्ट के मुताबित इस मुद्दे पर संपर्क करने पर होंडा कार्स इंडिया के प्रवक्ता ने कहा, "कंपनी बाजार की अटकलों पर टिप्पणी नहीं कर सकती।"
4 of 6
2020 Honda WR-V
- फोटो : Honda
इस साल की शुरुआत में, वाहन निर्माता ने एलान किया था कि वह अगले साल देश में एक एसयूवी लॉन्च करने की योजना बना रही है। कंपनी ने बताया था कि वह इस समय यह मॉडल विकसित करने की प्रक्रिया में है।
दिसंबर 2020 में, होंडा ने उत्तर प्रदेश में अपनी ग्रेटर नोएडा मैन्युफेक्चरिंग प्लांट को बंद करने की घोषणा की, इस तरह राजस्थान के टपुकारा में अपने दूसरे प्लांट में अपनी उत्पादन गतिविधियों को मजबूत किया।
5 of 6
2020 Honda WR-V Facelift
- फोटो : Honda
जापानी ऑटो प्रमुख ने नोट किया था कि व्यावसायिक दक्षता में सुधार के लक्ष्य के साथ अपने विनिर्माण कार्यों को फिर से संगठित करने के लिए यह कदम उठाया गया है। पिछले कुछ वर्षों में कंपनी की बाजार हिस्सेदारी में गिरावट आई है क्योंकि नए खिलाड़ियों ने देश में अपनी स्थिति मजबूत की है।