फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Honda Amaze CNG: होंडा अमेज में CNG का ऑप्शन, लेकिन इसमें एक ट्विस्ट है, जानें पूरी डिटेल्स

Wed, 11 Dec 2024 06:38 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 11 Dec 2024 06:38 PM IST
सार

नई होंडा अमेज सब कॉम्पैक्ट सेडान को हाल ही में 8 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया गया है। दिलचस्प बात यह है कि अब मारुति सुजुकी डिजायर की प्रतिद्वंद्वी कार को CNG ऑप्शन के साथ भी खरीदा जा सकता है। हालांकि इसमें एक ट्विस्ट है।

विज्ञापन
Honda Amaze 2024 sub compact sedan gets CNG option Know Details
Honda Amaze - फोटो : Honda Cars
नई होंडा अमेज सेडान को हाल ही में 8 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया गया है। सब कॉम्पैक्ट सेडान की तीसरी पीढ़ी को सिर्फ 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ लॉन्च किया गया था। दिलचस्प बात यह है कि अब मारुति सुजुकी डिजायर की प्रतिद्वंद्वी कार को CNG ऑप्शन के साथ भी खरीदा जा सकता है। हालांकि इसमें एक ट्विस्ट है।
Honda Amaze 2024 sub compact sedan gets CNG option Know Details
2024 Honda Amaze - फोटो : Honda
RTO के साथ साझेदारी में कंवर्जन
होंडा के कई डीलरों ने बताया है कि वे 2024 होंडा अमेज को CNG मॉडल में बदल रहे हैं। हालांकि, नियमित आफ्टरमार्केट कन्वर्जन के उलट, यह कंवर्जन RTO के साथ साझेदारी में किया जाता है और RTO-अनुमोदित CNG कन्वर्जन का ही उपयोग किया जाता है। डीलर इस कन्वर्जन के लिए 1 लाख रुपये चार्ज कर रहे हैं। हालांकि अंतिम राशि राज्य टैक्स संरचना के आधार पर अलग होगी।

कन्वर्जन पूरा होने के बाद, ग्राहकों को डीलरशिप पर अतिरिक्त कागजी कार्रवाई पर हस्ताक्षर करने की जरूरत होगी। एक बार सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी हो जाने के बाद, डीलर ईंधन के टाइप को पेट्रोल-सीएनजी में अपडेट करने के लिए वाहन को आरटीओ में फिर से जमा करेगा। दूसरी पीढ़ी की अमेज की तरह, नया मॉडल भी लोवाटो सीएनजी किट का इस्तेमाल करेगा।
 
Honda Amaze 2024 sub compact sedan gets CNG option Know Details
2024 Honda Amaze - फोटो : PTI
2024 होंडा अमेज: इंजन पावर और गियरबॉक्स
नई होंडा अमेज में वही 1,200 सीसी, चार-सिलेंडर, नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलना जारी है। यह यूनिट 6,000 आरपीएम पर 89 बीएचपी का पावर और 4,800 आरपीएम पर 110 एनएम का पीक टॉर्क पैदा करता है। इंजन 5-स्पीड मैनुअल या सीवीटी ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन के साथ आता है। इसमें नया फ्यूल इंजेक्शन-ईसीयू सिस्टम है, जो इंजन को कार के अन्य सिस्टम्स से जोड़ता है और होंडा सेंसिंग टेक्नोलॉजी को प्रभावी तरीके से कंट्रोल करता है। यह सब मिलकर ड्राइविंग को और भी सुरक्षित, मजेदार और सुविधाजनक बनाता है।

कितनी है माइलेज
होंडा अमेज की दावा की गई फ्यूल एफिशिएंसी (ईंधन दक्षता) सीवीटी ट्रांसमिशन के लिए 19.46 किमी प्रति लीटर है। जबकि मैनुअल ट्रांसमिशन 18.65 किमी प्रति लीटर का दावा किया गया माइलेज देगा। 

लोवेटो आफ्टरमार्केट में एक विश्वसनीय नाम है, और 60 लीटर क्षमता वाले टैंक के साथ आता है। यह CNG टैंक ट्रंक में स्थापित किया जाएगा, जो उपलब्ध कार्गो स्पेस को थोड़ा कम कर देगा। इसके अलावा, जबकि 1.2 लीटर चार सिलेंडर पेट्रोल इंजन 89 बीएचपी और 110 एनएम का टॉर्क पैदा करता है। वहीं, सीएनजी कन्वर्जन के साथ, सब कॉम्पैक्ट सेडान से कम आउटपुट मिलने की उम्मीद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Honda Amaze 2024 sub compact sedan gets CNG option Know Details
2024 Honda Amaze - फोटो : PTI
फीचर्स और सुरक्षा
फीचर्स के मामले में, नई अमेज में अब वायरलेस एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो के साथ फ्लोटिंग 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम स्टैंडर्ड के तौर पर दिया गया है। यह यूनिट वही है जो होंडा एलिवेट एसयूवी के V और VX वेरिएंट में भी देखने को मिलती है।

इस सेडान में अब होंडा सिटी और होंडा एलिवेट में देखा जाने वाला होंडा सेंसिंग ADAS सूट भी दिया गया है। इससे 2024 अमेज, इस सेगमेंट की पहली कॉम्पैक्ट सेडान बन गई है जिसमें अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग और लेन कीप असिस्ट जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। होंडा कार्स इंडिया लाइनअप के दूसरे मॉडल की तरह ही, अमेज में भी ADAS सिस्टम कैमरा-बेस्ड होगा। सभी वैरिएंट्स में 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड तौर पर शामिल किए गए हैं।

इसमें नया 7-इंच सेमी-डिजिटल ड्राइवर इंफॉर्मेशन क्लस्टर है और केबिन में दूसरे उल्लेखनीय बदलावों में रियर एसी वेंट शामिल है। नए 2.5 HEPA फिल्टर के साथ एसी ब्लोअर मोटर को भी बढ़ाया गया है। हालांकि, अमेज फेसलिफ्ट में इलेक्ट्रिक सनरूफ नहीं दिया गया है।
 
विज्ञापन
Honda Amaze 2024 sub compact sedan gets CNG option Know Details
2024 Honda Amaze - फोटो : PTI
वेरिएंट्स, कलर ऑप्शन और कीमत
होंडा अमेज तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध होगी। जिसमें V, VX और ZX वेरिएंट शामिल हैं। इसके एक्सटीरियर कलर में छह विकल्प शामिल हैं: ओब्सिडियन ब्लू पर्ल (नया रंग), रेडिएंट रेड मैटेलिक, प्लैटिनम व्हाइट पर्ल, गोल्डन ब्राउन मैटेलिक, मीटरॉयड ग्रे मैटेलिक, लूनर सिल्वर मैटेलिक। एंट्री-लेवल V ट्रिम की कीमत 8 लाख रुपये, VX की कीमत 9.10 लाख रुपये और टॉप-स्पेक ZX वेरिएंट की कीमत 9.69 लाख रुपये रखी गई है। सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed