फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tesla: क्या टेस्ला की नजर फिर से भारतीय बाजार पर है? दिग्गज इलेक्ट्रिक वाहन कंपनी दिल्ली में तलाश रही है शोरूम

Wed, 11 Dec 2024 05:37 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 11 Dec 2024 05:37 PM IST
सार

टेस्ला ने नई दिल्ली और आस-पास के क्षेत्रों में शोरूम की जगह की तलाश फिर से शुरू कर दी है। जो इस बात का संकेत हो सकता है कि वाहन निर्माता ने 2024 की शुरुआत में रोके गए अपने भारत योजना को फिर से शुरू कर दिया है।
 

विज्ञापन
Tesla restarts search for showroom space in New Delhi Know Elon Musk-led electric car manufacturer's Plan
Tesla - फोटो : iStock
टेस्ला ने नई दिल्ली में शोरूम की जगह की तलाश फिर से शुरू कर दी है। जो इस बात का एक महत्वपूर्ण संकेत है कि एलन मस्क के नेतृत्व वाली इलेक्ट्रिक कार निर्माता ने इस साल की शुरुआत में देश में कंपनी की निवेश योजनाओं को रोक देने के बाद भारतीय बाजार में प्रवेश करने पर पुनर्विचार करना शुरू कर दिया है। टेस्ला शुरू में नई दिल्ली में अपने शोरूम के लिए जगह की तलाश कर रही थी।


हालांकि, जब वाहन निर्माता ने निवेश योजना को अनिश्चित काल के लिए रोक दिया, तो शोरूम के लिए जगह की तलाश रोक दी गई थी। हालांकि, ब्रांड के फिर से शुरू होने के साथ ही कंपनी के लिए अपनी भारत योजना को फिर से शुरू करने की दिशा में खोज एक बड़ा कदम हो सकता है। 
Tesla restarts search for showroom space in New Delhi Know Elon Musk-led electric car manufacturer's Plan
Tesla - फोटो : iStock
समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, टेस्ला वर्तमान में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में जगह सुरक्षित करने के लिए रियल एस्टेट डेवलपमेंट कंपनी डीएलएफ के साथ शुरुआती चरण की बातचीत कर रही है। इसके अलावा, इलेक्ट्रिक वाहन दिग्गज अन्य के साथ भी चर्चा कर रही है। टेस्ला कथित तौर पर उपभोक्ता अनुभव केंद्र बनाने के लिए 3,000 से 5000 वर्ग फुट की जगह के साथ-साथ अपने डिलीवरी और सर्विस ऑपरेशन (सेवा संचालन) के लिए तीन गुना बड़ी जगह की तलाश कर रही है।

रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि ऑटो प्रमुख दक्षिणी दिल्ली में डीएलएफ के एवेन्यू मॉल और पास के गुरुग्राम शहर में साइबर हब ऑफिस और रिटेल कॉम्प्लेक्स सहित कई स्थानों का मूल्यांकन कर रहा है। इसने यह भी कहा कि एवेन्यू मॉल में, टेस्ला 8,000 वर्ग फुट का शोरूम स्थान सुरक्षित करना चाह रही है। हालांकि, शोरूम स्पेस के लिए टेस्ला की तलाश अभी भी खोजबीन के स्तर पर है और अभी तक किसी भी चीज को अंतिम रूप नहीं दिया गया है।
Tesla restarts search for showroom space in New Delhi Know Elon Musk-led electric car manufacturer's Plan
Elon Musk and PM Modi - फोटो : X/@PMOIndia
टेस्ला का प्लान इंडिया: अब तक क्या हुआ
इस साल की शुरुआत में टेस्ला का भारत में प्रवेश भारतीय ऑटो उद्योग में चर्चा का एक गर्म विषय बन गया था। जब कंपनी के सीईओ एलन मस्क ने अप्रैल में कहा था कि वह देश की यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगे। यह अनुमान लगाया गया था कि वह संभावित रूप से भारत में 2-3 अरब डॉलर के निवेश की घोषणा करेंगे। जिसमें टेस्ला इलेक्ट्रिक कारों के लिए एक स्थानीय मैन्युफेक्चरिंग और एसेंबलिंग प्लांट लगाना शामिल होगा। जो न सिर्फ भारतीय बाजार की जरूरतों को पूरा करेगा, बल्कि वैश्विक ईवी मैन्युफेक्चरिंग सेंटर के रूप में भी काम करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Tesla restarts search for showroom space in New Delhi Know Elon Musk-led electric car manufacturer's Plan
Elon Musk - फोटो : X
हालांकि, टेस्ला द्वारा बिक्री में गिरावट के बीच अपने वैश्विक कार्यबल के 10 प्रतिशत को बर्खास्त करने का फैसला करने के बाद मस्क ने आखिरी समय में अपनी यात्रा रद्द कर दी।

जबकि टेस्ला ने 2021 में कर्नाटक में टेस्ला इंडिया मोटर्स के रूप में भारत में खुद को पंजीकृत किया और भर्ती की होड़ शुरू की। पिछले दो वर्षों में, वाहन निर्माता का देश में प्रवेश एक अराजक विषय बना रहा। 
विज्ञापन
Tesla restarts search for showroom space in New Delhi Know Elon Musk-led electric car manufacturer's Plan
Tesla - फोटो : iStock
टेस्ला भारत में अपनी इलेक्ट्रिक कारों के लिए आयात शुल्क में रियायत चाहती थी। ताकि वह शुरू में अपनी कारों का आयात करके यहां आधिकारिक व्यवसाय शुरू कर सके। हालांकि, भारत सरकार ने कोई विशेष रियायत नहीं दी है। यह कहते हुए कि टेस्ला को इस तरह का कोई भी लाभ देना अनुचित होगा। इसके बजाय, भारत सरकार ने हमेशा अपना रुख बनाए रखा है कि ईवी निर्माता को देश में एक स्थानीय विनिर्माण सुविधा स्थापित करनी चाहिए।

बाद में, भारत सरकार ने एक नीति पेश की, जिसके तहत टेस्ला को 15 प्रतिशत की कम दर पर कुछ इलेक्ट्रिक कारों का आयात करने की अनुमति दी गई। बशर्ते कि वह देश में एक स्थानीय मैन्युफेक्चरिंग और एसेंबलिंग प्लांट स्थापित करे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed