{"_id":"5e1ee3258ebc3e4b0a7f3767","slug":"honda-activa-6g-launch-in-india-honda-activa-6g-features-and-price-honda-activa-6g-specifications","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Honda Activa 6G होंडा ने भारत में लॉन्च किया अपने लोकप्रिय स्कूटर का नया मॉडल, जानें डीटेल्स और कीमत","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Honda Activa 6G होंडा ने भारत में लॉन्च किया अपने लोकप्रिय स्कूटर का नया मॉडल, जानें डीटेल्स और कीमत
Thu, 16 Jan 2020 04:04 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 16 Jan 2020 04:04 PM IST
विज्ञापन
Honda Activa 6G
- फोटो : Honda
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के सबसे ज्यादा बिकने वाले स्कूटर Honda Activa (होंडा एक्टिवा) का न्यू जेनरेशन स्कूटर लॉन्च हो गया है। Honda Motorcycle and Scooter India (HMSI), होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) का मोटर स्कूटर Honda Activa 5G का नेक्सट जेनेरेशन मॉडल Honda Activa 6G (होंडा एक्टिवा 6जी) 15 जनवरी को लांच कर दिया। इस स्कूटर के आने के बाद दोपहिया सेक्टर में जबरदस्त प्रतिस्पर्धा दिखेगी।
Honda Activa 6G
- फोटो : social media
इंजन
नए Honda Activa 6G में BS6 ईंधन उत्सर्जन मानक वाला 109cc का इंजन है। इस नए इंजन में कार्ब्युरेटर की जगह FIS Technology (फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम टेक्नोलॉजी) दी गई है। Honda Activa 6G का इंजन 8,000 rpm पर 7.68 bhp का पावर और 5,250 rpm पर 8.79 Nm पीक टॉर्क पैदा करता है। Honda का दावा है कि Activa 6G में Activa 5G की तुलना में 10 फीसदी अधिक माइलेज मिलेगा। हालांकि पुराने मॉडल 5G की तुलना में 6G का पावर थोड़ा कम है। पुराने मॉडल Activa 5G का BS4 इंजन 7.96hp का पावर पैदा करता है।
Honda Activa 6G
- फोटो : social media
डिजाइन
पुराने मॉडल की तुलना में नए Activa 6G में नया फ्रंट ऐप्रन दिया गया है। इसमें एलईडी हेडलैंप के साथ ही पीछे की तरफ भी कुछ बदलाव किए गए हैं। 6G के साइड पैनल पर भी हल्के बदलाव किए गए हैं। देखा जाए तो Activa 6G में Activa 5G के लुक में ज्यादा फर्क नहीं है। यह स्कूटर 6 रंगों के विकल्प के साथ उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Honda Activa 6G
- फोटो : social media
फीचर्स
नए Activa 6G में सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया गया है। इसमें रिमोट हैच ओपनिंग, मल्टी फंक्शन-की के साथ ही अन्य फीचर्स भी दिए गए हैं। नए स्कूटर में नया साइलेंट-स्टार्ट ACG मोटर दिया गया है, जो कंपनी ने पहली बार पिछले साल लॉन्च हुए ऐक्टिवा 125 में दिया था। पुराने मॉडल की तुलना में नए Activa 6G की सीट लंबी है और वीलबेस भी बड़ा है।
विज्ञापन
Honda Activa 6G
- फोटो : social media