दुनियाभर में कोरोना वायरस के कारण महामारी फैली हुई है। चीन ने भले ही इस वायरस को मात दे दी हो लेकिन भारत सहित अन्य देशों में संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इसके चलते भारत में सरकार को 21 दिन का लॉकडाउन भी करना पड़ा। जहां इस बीच दुनियाभर के बाजारों में मंदी की स्थिति है। वहीं लॉकडाउन में भी भारत के लोगों ने खूब कारों की बिक्री की है। इस दौरान मारुति बलेनो और अल्टो सहित कई गाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। आइए जानते हैं उन कारों के बारे में जो मार्च में बिक्री के मामले में सबसे ऊपर रहीं।
Maruti Suzuki Baleno
मारुति की हैचबैक कार बलेनो ने लॉकडाउन के बावजूद भी अच्छा प्रदर्शन किया। मार्च महीने में इस कार को ग्राहकों ने सबसे ज्यादा पसंद किया है। यह कार पेट्रोल और डीजल इंजन दोनों में उपलब्ध है। बता दें कि इसका पेट्रोल वर्जन 21 किलोमीटर का माइलेज देता है। वहीं इसका डीजल वर्जन 23 किलोमीटर प्रतिलीटर का माइलेज देता है। कंपनी ने मार्च महीने में इसकी 11406 युनिट की बिक्री की हैं। इस गाड़ी की कीमत 5.63 लाख रुपये से लेकर 8.96 लाख रुपये तक के बीच है। बिक्री के मामले में मार्च 2020 में यह गाड़ी नंबर वन पर रही।
Maruti Suzuki Alto
3 of 6
Maruti Suzuki Alto
- फोटो : Social
मारुति की सुजुकी अल्टो इस बार नंबर दो पर रही। कंपनी ने मार्च में इसकी 10,829 यूनिट की बिक्री की हैं। इस गाड़ी की कीमत 2.94 लाख रुपये से लेकर 4.36 लाख रुपये के बीच है। बता दें कि कंपनी ने इसे बीएस 6 इंजन में अपडेट कर लिया है। यह कार बाजार में केवल पेट्रोल इंजन में ही उपलब्ध है। यह मारुति की सबसे छोटी और सस्ती कारों में से एक है।
Maruti Suzuki Wagon R
4 of 6
Maruti Suzuki WagonR
- फोटो : Maruti Suzuki
मारुति सुजुकी वैगनार इस बार तीसरे स्थान पर रही। कंपनी ने मार्च महीने में इसकी 9,151 यूनिट की बिक्री की। इस कार की कीमत 4.45 लाख रुपये से लेकर 5.94 लाख रुपये के बीच है। यह कार दो पेट्रोल इंजन के साथ बाजार में उपलब्ध है। इसके एक इंजन में कंपनी ने 1.2 लीटर की क्षमता वाला इंजन इस्तेमाल किया है जबकि दूसरे इंजन में 1.0 लीटर की क्षमता वाला इंजन इस्तेमाल किया है।
Maruti Suzuki Swift
5 of 6
Maruti Suzuki Swift
- फोटो : Social
मारुति सुजुकी शिफ्ट मार्च महीने में बिक्री के मामले में चौथे स्थान पर रही। यह कंपनी की लोकप्रिय कारों में से एक है। कंपनी ने मार्च में इसके 8,575 यूनिट की बिक्री की है। बाजार में इसकी कीमत 5.14 लाख रुपये से लेकर 8.84 लाख रुपये के बीच है। यह कार पेट्रोल और डीजल इंजन दोनों में उपलब्ध है। मारुति सुजुकी शिफ्ट का पेट्रोल वर्जन 21 किलोमीटर और डीजल वर्जन 28 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है।