फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hero Splendor: हीरो स्प्लेंडर रेंज भारत में हुई महंगी, कंपनी ने बंद किए चुनिंदा वैरिएंट्स, जानें नई कीमतें

Sat, 09 Apr 2022 04:33 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 09 Apr 2022 04:33 PM IST
विज्ञापन
Hero Splendor Price Hike Hero Splendor range becomes expensive Hero MotoCorp announces price hike on its much popular Splendor series of bikes
Hero Splendor Plus - फोटो : Hero MotoCorp
Hero MotoCorp (हीरो मोटोकॉर्प) ने अपनी लोकप्रिय Splendor (स्प्लेंडर) सीरीज की मोटरसाइकिलों की कीमतों में बढ़ोतरी का एलान किया है। स्प्लेंडर सीरीज अब 500 रुपये से 1,000 रुपये तक महंगी हो गई है। कीमतों में बढ़ोतरी के अलावा, मोटरसाइकिलों में कोई अन्य बदलाव नहीं किया गया है। स्प्लेंडर के अलावा हीरो मोटोकॉर्प की अन्य मोटरसाइकिलें भी महंगी हो गई हैं। 
Hero Splendor Price Hike Hero Splendor range becomes expensive Hero MotoCorp announces price hike on its much popular Splendor series of bikes
Hero Splendor iSmart
कितनी है नई कीमत
स्प्लेंडर सीरीज की बाइक की नई एक्स-शोरूम प्राइस लिस्ट 
 
वैरिएंट्स नई कीमत (रुपये) पुरानी कीमत (रुपये)
Splendor Plus 69,380 68,590
Splendor Plus i3S 70,700 69,790
Splendor Plus i3S Matte Shield Gold 71,700 70,790
Splendor Plus 100 Million बंद  
Super Splendor Drum बंद  
Super Splendor Disc बंद  
2022 Super Splendor Drum 75,700 74,700
2022 Super Splendor Disc 79,600 78,600

Hero Splendor Price Hike Hero Splendor range becomes expensive Hero MotoCorp announces price hike on its much popular Splendor series of bikes
Hero Super Splendor BS6 - फोटो : Hero MotoCorp
बंद किए कुछ वैरिएंट्स
कीमतों में मामूली बढ़ोतरी के अलावा, कंपनी ने पहले बेचे गए कुछ वैरिएंट्स को भी लाइनअप से बंद कर दिया है। हीरो ने सुपर स्प्लेंडर के पुराने वर्जन और मोटरसाइकिल के 100 मिलियन एडिशन को हटा दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Hero Splendor Price Hike Hero Splendor range becomes expensive Hero MotoCorp announces price hike on its much popular Splendor series of bikes
Hero Splendor Plus - फोटो : Hero Motocorp
इंजन और पावर
हीरो सुपरस्प्लेंडर कम्यूटर बाइक में बीएस6 मानक वाला 124.7cc, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन मिलता है। यह इंजन 10.72 bhp का पावर और 10.6 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं स्प्लेंडर प्लस में 97.2cc, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन मिलता है, जो 8,000 rpm पर 7.91 bhp का पावर और 6,000 rpm पर 8.05 Nm टॉर्क जेनरेट करता है। 
विज्ञापन
Hero Splendor Price Hike Hero Splendor range becomes expensive Hero MotoCorp announces price hike on its much popular Splendor series of bikes
Hero Splendor Plus - फोटो : Hero MotoCorp
कितनी हुई बिक्री
इस बीच, कंपनी ने हाल ही में घोषणा की है कि उसने मार्च 2022 में दोपहिया वाहनों की 4,50,154 यूनिट्स बेची हैं। स्प्लेंडर की निर्माता ने पिछले महीने घरेलू बाजार में 4,15,764 दोपहिया वाहन बेचे, जबकि 34,390 यूनिट्स को अंतरराष्ट्रीय बाजारों में निर्यात किया गया। कंपनी ने कहा कि यह पिछले महीने बेची गई यूनिट्स के मुकाबले क्रमिक मासिक बढ़ोतरी है क्योंकि उसने फरवरी 2022 में 3,58,254 मोटरसाइकिल और स्कूटर की बिक्री की थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed