भारतीय दिग्गज दोपहिया वाहन निर्माता Hero MotoCorp (हीरो मोटोकॉर्प) और अमेरिका की Harley Davidson (हार्ले डेविडसन) ने अपने मौजूदा सहयोग को आगे बढ़ाया है। वे दोनों भारतीय और वैश्विक बाजारों के लिए एक नई मोटरसाइकिल विकसित करने और निर्माण करने की योजना बना रहे हैं। कंपनी ने 27 दिसंबर को एक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा।
2 of 5
Hero XPulse 200 4V Pro Dakar Edition
- फोटो : Hero Motocorp
दोनों दोपहिया वाहन कंपनियों ने प्रीमियम सेगमेंट में बाजार हिस्सेदारी हासिल करने के प्रयास में भारत में X440 मोटरसाइकिल रेंज को नए वेरिएंट में विस्तारित करने का भी फैसला किया है। हीरो मोटोकॉर्प के प्रीमियम पोर्टफोलियो में Vida (विडा), Harley (हार्ले), Mavrick (मैवरिक), Karizma (करिज्मा), Xpulse (एक्सपल्स) और Xtreme (एक्सट्रीम) जैसे ब्रांड शामिल हैं। कंपनी ने पहले कहा था कि वह 100 प्रीमिया स्टोर खोलने की योजना बना रही है।
3 of 5
Hero Xtreme 160R 4V 2024
- फोटो : Hero Motocorp
हीरो मोटोकॉर्प पिछले साल से ही अपने दोपहिया वाहन पोर्टफोलियो का निर्माण कर रहा है। जिसमें इंटरनल कंब्शन इंजन (आईसीई) और इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) की योजना भी शामिल है। सीईओ निरंजन गुप्ता ने वित्त वर्ष 24 में कहा था कि हीरो मोटो आईसीई के साथ-साथ ईवी में प्रीमियम पोर्टफोलियो में 'तेजी से बढ़ोतरी' करने का लक्ष्य रखेगा। सितंबर तिमाही की आय कॉल के दौरान, प्रबंधन ने कहा कि यह अब ब्रांड निर्माण पर ध्यान केंद्रित करेगा और अगले छह महीनों में नए मॉडल लॉन्च करेगा।
4 of 5
Harley Davidson X440
- फोटो : Harley Davidson
हार्ले डेविडसन ने 2020 में अपने उत्पादों की बिक्री, सेवा और वितरण का काम हीरो मोटोकॉर्प को सौंपने पर सहमति जताई थी। जिसके बाद उसने करीब 40 ऐसे बाजारों से बाहर निकलने का फैसला किया था, जहां बिक्री कम थी और निवेश की जरूरत नहीं थी। सितंबर 2020 में हार्ले ने भारत में अपना परिचालन बंद कर दिया था। जो 11 साल के खराब प्रदर्शन के बाद हुआ था, जिसमें कंपनी ने कुल 25,000 यूनिट ही बेची थीं।
5 of 5
Harley Davidson
- फोटो : Harley Davidson
हीरो मोटोकॉर्प और हार्ले डेविडसन सालाना कारोबार के मामले में तुलनीय हैं। हीरो मोटो की वित्त वर्ष 2024 की बिक्री 37,455 करोड़ रुपये रही, जबकि हार्ले-डेविडसन का वित्त वर्ष 2023 का कारोबार 5.84 अरब डॉलर रहा। नवंबर में हीरो मोटोकॉर्प ने त्योहारी सीजन की मजबूत मांग के दम पर वाहन बाजार में अपनी हिस्सेदारी 31.6 प्रतिशत तक बढ़ाई।