फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

NH: सरकार ने नेशनल हाईवे को चार, छह और आठ लेन तक चौड़ा करने के लिए वाहनों की घटाई सीमा, जानें डिटेल्स

Fri, 28 Mar 2025 01:03 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 28 Mar 2025 01:03 PM IST
सार

सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने लोकसभा में एलान किया है कि सरकार अगले दो वर्षों में 25,000 किलोमीटर लंबे दो-लेन राजमार्गों को चौड़ा करके चार-लेन करने जा रही है।

विज्ञापन
Govt to reduce traffic threshold of NH stretches to qualify for expansion to four, six and eight lanes
लोकसभा में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी। - फोटो : PTI
सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने लोकसभा में एलान किया है कि सरकार अगले दो वर्षों में 25,000 किलोमीटर लंबे दो-लेन राजमार्गों को चौड़ा करके चार-लेन करने जा रही है। इस परियोजना पर करीब 10 लाख करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। साथ ही, उन्होंने यह भी बताया कि राष्ट्रीय राजमार्गों (नेशनल हाईवे) (एनएच) के चौड़ीकरण के लिए यातायात सीमा को कम किया गया है, जिससे अब अधिक सड़कों को चार, छह और आठ लेन जितना चौड़ा किया जा सकेगा।


यह भी पढ़ें - Electric Vehicles: महाराष्ट्र सरकार ने 30 लाख से ज्यादा कीमत वाले ईवी पर 6 प्रतिशत टैक्स लगाने का फैसला लिया वापस, जानें वजह
Govt to reduce traffic threshold of NH stretches to qualify for expansion to four, six and eight lanes
National Highway - फोटो : X/@Nitin_Gadkari
कम ट्रैफिक लिमिट पर होगा सड़क विस्तार
गडकरी ने गुरुवार को लोकसभा में बताया कि अब ऐसे दो-लेन राजमार्ग, जिन पर रोजाना 12,000 से अधिक यात्री कार इकाइयों (पैसेंजर कार यूनिट्स) (पीसीयू) का ट्रैफिक होता है, उन्हें चार-लेन में अपग्रेड किया जाएगा। पहले यह सीमा 12,500 पीसीयू थी। इसी तरह, चार-लेन सड़कों पर ट्रैफिक 20,000 पीसीयू से अधिक होने पर उन्हें छह-लेन में बदला जाएगा। जबकि 30,000 पीसीयू से अधिक ट्रैफिक वाले राजमार्गों को आठ-लेन में विस्तारित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  US Tariffs: ट्रंप के ऑटो टैरिफ का भारत के ऑटोमोबाइल सेक्टर पर होगा बेहद कम असर, GTRI का खुलासा
Govt to reduce traffic threshold of NH stretches to qualify for expansion to four, six and eight lanes
National Highway - फोटो : X/@nitin_gadkari
कैसे तय होता है पीसीयू
पीसीयू एक मानक माप है, जिससे अलग-अलग प्रकार के वाहनों के ट्रैफिक पर प्रभाव का आकलन किया जाता है। एक सामान्य कार की पीसीयू वैल्यू 1 होती है, जबकि एक भारी ट्रक की पीसीयू वैल्यू 2 से 4 तक हो सकती है। 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सूत्रों के अनुसार राजमार्ग विकास के अगले चरण की योजना के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग विस्तार के लिए संशोधित पात्रता मानदंडों पर आधिकारिक निर्णय जल्द ही जारी किया जाएगा।

यह भी पढ़ें - 2025 Kia EV6: नई 2025 किआ ईवी6 इलेक्ट्रिक कार लॉन्च, जानें कीमत, रेंज और फीचर्स
विज्ञापन
विज्ञापन
Govt to reduce traffic threshold of NH stretches to qualify for expansion to four, six and eight lanes
मुजफ्फरनगर हाइवे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
25,000 किमी सड़कें होंगी चौड़ी
सरकार ने 3,500 किलोमीटर लंबे दो-लेन राजमार्गों को चार-लेन में बदलने के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर ली है। इसके अलावा, अगले कुछ महीनों में 21,500 किलोमीटर और सड़कों की डीपीआर तैयार करने का काम शुरू होगा।

सरकार अब अधिक चौड़ी सड़कें बनाने पर जोर दे रही है ताकि भविष्य में बढ़ते ट्रैफिक की मांग को पूरा किया जा सके। पिछले 11 वर्षों में चार-लेन राष्ट्रीय राजमार्गों की लंबाई 18,000 किलोमीटर से बढ़कर 48,000 किलोमीटर हो गई है, जो 163 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्शाती है।

यह भी पढ़ें - ABS Bikes: भारत में मिलने वाली टॉप-5 सबसे किफायती ABS फीचर से लैस मोटरसाइकिलें, कीमत करीब एक लाख रुपये
विज्ञापन
Govt to reduce traffic threshold of NH stretches to qualify for expansion to four, six and eight lanes
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे - फोटो : वाणिज्य मंत्रालय, भारत सरकार
चल रही परियोजनाओं की मौजूदा स्थिति
मंत्री ने बताया कि फिलहाल 636 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाएं चल रही हैं, जिनमें चार, छह और आठ-लेन सड़कें बनाई जा रही हैं। इनका कुल दायरा 16,422 किलोमीटर है और इन पर करीब 6 लाख करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इनमें से 8,852 किलोमीटर का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। सभी परियोजनाएं चरणबद्ध तरीके से पूरी की जाएंगी और 2028-29 तक इन्हें पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। 

यह भी पढ़ें - Electric Cars: भारत में जल्द लॉन्च होने वाली हैं ये इलेक्ट्रिक कारें, जानें बैटरी, ड्राइविंग रेंज जैसी अहम डिटेल्स


अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed