फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Google Maps: यातायात प्रबंधन के लिए गूगल के साथ गठजोड़, ऐसा करने वाला पहला भारतीय शहर बना बेंगलुरु

Thu, 28 Jul 2022 06:54 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 28 Jul 2022 06:54 PM IST
सार

ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (यातायात प्रबंधन प्रणाली) में सुधार के लिए औपचारिक रूप से Google (गूगल) के साथ गठजोड़ करने वाला बेंगलुरु भारत का पहला शहर बन गया है।

विज्ञापन
Google Maps Bengaluru becomes first city in India to tie up with Google to improve traffic management system
Traffic - फोटो : PTI (For Reference Only)
ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (यातायात प्रबंधन प्रणाली) में सुधार के लिए औपचारिक रूप से Google (गूगल) के साथ गठजोड़ करने वाला बेंगलुरु भारत का पहला शहर बन गया है। कर्नाटक की राजधानी, जिसे भारत की सिलिकॉन वैली के रूप में भी जाना जाता है, अपने यातायात संकट और संकरी सड़कों के लिए जानी जाती है जो अक्सर ट्रैफिक जाम का कारण बनती है। बेंगलुरू ट्रैफिक पुलिस अब इस समस्या के समाधान के लिए गूगल के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल करेगी। बेंगलुरु के पुलिस आयुक्त प्रताप रेड्डी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह एलान किया।


रेड्डी ने यह माना कि बेंगलुरु में ट्रैफिक का प्रबंधन करना एक 'बहुत बड़ा काम' है। रेड्डी ने कहा, "हमने हाल ही में ट्रैफिक लाइट कॉन्फिगरेशन को ऑप्टिमाइज करने के लिए गूगल के साथ एक पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया है। इससे यात्रियों के लिए सिग्नल वेटिंग टाइम पहले ही कम हो गया है।" 
Google Maps Bengaluru becomes first city in India to tie up with Google to improve traffic management system
Bengaluru Traffic - फोटो : Twitter
बेंगकुरु ट्रैफिक पुलिस अक्सर यात्रियों को होने वाली ट्रैफिक गड़बड़ी को सुलझाने के लिए गूगल के AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) का इस्तेमाल करेगी। इससे शहर की ट्रैफिक पुलिस को ड्राइविंग ट्रेंड को ट्रैक करने और ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए एक नई योजना बनाने में मदद मिलेगी। रेड्डी ने कहा, "गूगल द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार, इससे सड़क पर यात्रियों के लिए वेटिंग टाइम में औसतन 20 प्रतिशत की कमी आई है। इससे न सिर्फ समय की बचत होगी बल्कि इससे ईंधन की भी बचत होगी और शहर में गैर-जरूरी ट्रैफिक जाम से भी बचा जा सकेगा।" 
Google Maps Bengaluru becomes first city in India to tie up with Google to improve traffic management system
Google Maps - फोटो : istock
यात्री अक्सर नेविगेशन उद्देश्यों के लिए Google Maps (गूगल मैप्स) का इस्तेमाल करते हैं। शहर की ट्रैफिक पुलिस और तकनीकी दिग्गज के बीच गठजोड़ भी कस्टमाइज्ड सॉल्यूशन पेश करेगा। उदाहरण के लिए, बेंगलुरू पहला शहर होगा जहां एप का इस्तेमाल करने पर गूगल मैप्स में स्पीड लिमिट (गति सीमा) भी होगी। रेड्डी ने कहा, "हमने गूगल मैप्स पर स्पीड लिमिट भी लॉन्च की है और इससे हमें शहर में ओवरस्पीडिंग वाहनों से डिजिटल तरीके से निपटने में मदद मिलेगी।" 
विज्ञापन
विज्ञापन
Google Maps Bengaluru becomes first city in India to tie up with Google to improve traffic management system
Google Maps - फोटो : Pixabay
पुलिस आयुक्त ने यह भी कहा कि Google शहर में अधिकांश ट्रैफिक सिग्नल को अनुकूलित करने में मदद करेगा। उन्होंने कहा, "शहर में कम से कम एक करोड़ वाहन जल्द ही इसका असर महसूस करेंगे। Google हमें शहर भर में वास्तविक समय में बंद सड़कों को भी दिखाएगा ताकि यात्रियों को व्यवधान के बारे में सूचित किया जा सके।" 
विज्ञापन
Google Maps Bengaluru becomes first city in India to tie up with Google to improve traffic management system
PM Modi in Bengaluru - फोटो : ANI
इससे पहले जून में, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य सरकार को शहर में भीड़भाड़ कम करने का समाधान खोजने के लिए 40 महीने की समय सीमा दी थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed