दुनियाभर में एक से बढ़कर एक आलीशान मोटरहोम हैं। लेकिन Furrion (फुर्रियन) का यह मोटरहोम लग्जरी को एक अलग ही स्तर पर ले जाता है। इसकी लग्जरी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि यह मोटरहोम अपने खुद के हेलीकॉप्टर के साथ आता है। इस मोटरहोम का नाम Elysium (एलीसियम) है। यह अल्ट्रा-प्रीमियम मोटरहोम अपने बाहरी हिस्से में दो बड़े 4K रिजॉल्यूशन वाले टीवी के साथ एक चलता-फिरता थियेटर होम भी बन सकता है। यानी यह एक पर्सनलाइज्ड आउटडोर मूवी थियेटर भी है।
2 of 6
Furrion Elysium Luxury Motorhome
- फोटो : Furrion
यह 14-मीटर लंबा मोटरहोम, जिसमें जगह को अधिकतम करने के लिए साइड स्लाइड-आउट की सुविधा है, बैठने की जगह के साथ छत पर नहाने के लिए हॉट बाथ और हेलिकॉप्टर को पार्क करने के लिए एक हेलीपैड है, जो कि इसकी कई खासियतों में शुमार हैं।
3 of 6
Furrion Elysium Luxury Motorhome
- फोटो : Furrion
इंटीरियर एक प्रीमियम पेंटहाउस से कम नहीं है जो लाउंज में एक बड़े फ्लैट स्क्रीन टीवी और एक शानदार सोफा सेट, एक स्मार्ट बाथरूम और एक शॉवर के साथ एक शौचालय के साथ आता है। यह इसमें रहने वालों के लिए सॉना भी बन सकता है।
4 of 6
Furrion Elysium Luxury Motorhome
- फोटो : Furrion
एलीसियम में मौजूद किचन में एक फुल साइज फ्रिज के साथ-साथ एक ओवन, डिशवॉशर और एक वाइन चिलर भी दिया गया है। बेडरूम में एक बड़ा डबल बेड और कई अल्ट्रा-प्रीमियम फीचर्स के साथ आता है। केबिन में ड्राइवर की मदद के लिए गूगल मैप्स के साथ एक अच्छा-खासा बड़ा इंफोटेनमेंट स्क्रीन है।
5 of 6
Furrion Elysium Luxury Motorhome
- फोटो : Furrion
इस समय यह मोटरहोम कॉन्सेप्ट के रूप में है, लेकिन कंपनी इसके उत्पादन का लक्ष्य लेकर चल रही है। यदि यह मनोरंजक वाहन प्रभावशाली लगता है, तो इसे अपने गैरेज में रखने के लिए कथित तौर पर 2 मिलियन यूरो (लगभग 18 करोड़ रुपये) खर्च करने होंगे।