Ford India ने अपने लोकप्रिय एसयूवी Ford EcoSport को रिकॉल किया है। बता दें कि कंपनी ने 22 जनवरी से 8 फरवरी के बीच बनाई गईं यूनिट्स को वापस बुलाया है। दरअसल इन यूनिट्स में राइट हैंड साइड के चाइल्ड लॉक में दिक्कत है। इस परेशानी के चलते डोर अंदर से खोला जा सकता है। हालांकि यह डोर एक्टिव है।
कंपनी ने ग्राहकों को किया मेल
अब कंपनी ने इस बारे में अपने ग्राहकों को मेल किया है और उन्हें नजदीकी सर्विस सेंटर पर जाने को कहा है। इन यूनिट्स में पेट्रोल और डीजल दोनों मॉडल्स शामिल हैं। बता दें कि कंपनी ने इस साल नए उत्सर्जन मानकों के मुताबिक अपनी सभी गाड़ियों को अपडेट कर लिया है। हालांकि कंपनी ने कीमतों में ज्यादा बदलाव नहीं किए हैं।
फीचर्स
नई EcoSport में SYNC 3 इंफोटेनमेंट सिस्टम, 8-इंच का टचस्क्रीन दिया गया है। वहीं इसमें ऑटोमैटिक HID हेडलैंप्स, डेटाइम रनिंग लाइट्स, इलेक्ट्रोक्रोमिक मिरर, रेन सेंसिंग वाइपर्स और पुश-बटन स्टार्ट दिया गया है। ज्यादा सेफ्टी के लिए 6-एयरबैग्स दिए गए हैं। नई EcoSport में पहले जैसा एक्सटीरियर और इंटीरियर दिया गया है। इसके कई वैरिएंट्स में सनरूफ का भी ऑप्शन है।
तीन सिलेंडर इंजन
नई EcoSport में 3-सिलेंडर 1.5 लीटर Ti-VCT पेट्रोल इंजन है, यह 122 पीएस की पावर और 149 एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। पेट्रोल इंजन में 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 6 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन भी दिया गया है। कंपनी का दावा है कि इसका पेट्रोल इंजन 15.9 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है। जबकि इसका डीजल इंजन 21.7 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है।
कीमत
वहीं BS6 डीजल इंजन के साथ आने वाली नई EcoSport में 1.5 लीटर TDCi डीजल इंजन दिया गया है, जो कि 100 पीएस की पावर और 215 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। सनरूफ फीचर वाली फोर्ड इकोस्पोर्ट की कीमत 11.37 लाख रुपये से शुरू होती है।