दिन के मुकाबले रात में ड्राइव करने के कुछ फायदे भी होते हैं तो कुछ नुकसान भी हैं। रात में कार चलाने का सबसे बड़ा फायदा ये होता है कि रास्ते खाली होते हैं और एक जगह से दूसरी जगह जाने में समय भी कम लगता है। अगर कुछ बातों को ध्यान में रखा जाए तो रात में सुरक्षित कार चला सकते हैं।
कार की लाइट चैक करें
2 of 6
रात में कार चलाने के टिप्स
- फोटो : सोशल मीडिया
दिन की रोशनी के मुकाबले रात में सफर करने में तब सबसे ज्यादा परेशानी होती है जब कार की लाइट्स काम नहीं करतीं। ऐसी स्थिति में आपके साथ-साथ दूसरों के लिए भी खतरा ज्यादा हो जाता है क्योंकि जहां आपको लाइट ना होने के कारण सही से सड़क दिखाई नहीं देगी वहीं दूसरी साइड से आने वाली कार को भी आपकी मौजूदगी का पता नहीं चलेगा। इसलिए कभी भी रात में सफर करने से पहले कार की आगे और पीछे की लाइट्स को जरूर देखना चाहिए और अगर कोई भी लाइट ना जल रही हो तो उसे तुरंत ठीक करवाना चाहिए।
लो और हाई बीम का रखें ध्यान
3 of 6
रात में कार चलाने के टिप्स
- फोटो : सोशल मीडिया
रात में कार की लाइट जलाकर सफर तय किया जाता है। कार में लो और हाई बीम की लाइट का ऑप्शन होता है। एक्सपर्ट्स हमेशा लो बीम पर कार चलाने की सलाह देते हैं क्योंकि लो बीम पर सामने से आ रहे वाहन के ड्राइवर को जहां आपकी मौजूदगी का पता चलता है वहीं उसकी आंखों पर भी ज्यादा लाइट नहीं जाती और कार सुरक्षित तरीके से एक दूसरे को पास कर जाती हैं। लेकिन अगर हाई बीम पर कार की लाइट होती है तो सामने से आ रही कार के ड्राइवर को कई बार देखने में परेशानी होती है।
खिड़कियां और विंडस्क्रीन रखें साफ
4 of 6
रात में कार चलाने के टिप्स
- फोटो : सोशल मीडिया
रात में सफर करने के लिए सबसे जरूरी होता है अच्छी विजिबिलिटी। अगर आपकी कार के शीशे साफ नहीं होंगे तो सड़क पर दूसरे वाहनों को देखने में आपको परेशानी होगी और कई बार शीशे गंदे होने के कारण सामने से आ रही गाड़ियों की लाइट भी फैल जाती है जिससे कुछ समय के लिए दिखाई देना कम या बंद हो जाता है। इसलिए सलाह दी जाती है कि रात में सफर के दौरान विंडस्क्रीन और खिड़की के कांच को साफ करें।
ओवर स्पीड है खतरनाक
5 of 6
रात में कार चलाने के टिप्स
- फोटो : सोशल मीडिया
दिन या रात कभी भी कार को ज्यादा तेज नहीं चलाना चाहिए। दिन में तो रोशनी होने के कारण दूसरी लेन और वाहन का अंदाजा हो जाता है लेकिन रात में ऐसा नहीं हो पाता और हादसा होने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए कभी भी ओवर स्पीड में कार नहीं चलानी चाहिए।