फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

FASTag Annual Pass: फास्टैग वार्षिक पास क्यों हो रहा इतना लोकप्रिय? छह महीने में 50 लाख यूजर्स का आंकड़ा पार

Fri, 06 Feb 2026 07:24 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 06 Feb 2026 07:24 PM IST
सार

फास्टैग एनुअल पास की पहल ने 50 लाख यूजर्स का आंकड़ा पार कर लिया है। इसके लॉन्च के छह महीने के अंदर 26.55 करोड़ से ज्यादा ट्रांजैक्शन रिकॉर्ड किए गए हैं।

विज्ञापन
FASTag Annual Pass Sees Over 26.5 Crore Toll Transactions Since Launch Latest News in Hindi
Fastag Annual Pass - फोटो : X

FASTag Annual Pass (फास्टैग वार्षिक पास) को लेकर बड़ी उपलब्धि सामने आई है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के अनुसार, लॉन्च के महज छह महीनों के भीतर फास्टैग वार्षिक पास के यूजर्स की संख्या 50 लाख के पार पहुंच गई है। और अब तक 26.55 करोड़ रुपये से अधिक टोल ट्रांजैक्शन हो चुके हैं।



FASTag Annual Pass क्या है और कब शुरू हुआ?
फास्टैग वार्षिक पास की शुरुआत 15 अगस्त 2025 को की गई थी। इसका उद्देश्य राष्ट्रीय राजमार्गों पर नियमित रूप से सफर करने वाले यात्रियों को टोल खर्च में राहत देना है।
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के मुताबिक, यह पहल हाईवे यात्रियों के लिए एक किफायती और सुविधाजनक विकल्प बनकर उभरी है। 

FASTag Annual Pass Sees Over 26.5 Crore Toll Transactions Since Launch Latest News in Hindi
Fastag Annual Pass - फोटो : Adobe Stock

कितने लोगों ने अब तक FASTag Annual Pass अपनाया?
मंत्रालय के अनुसार,

  • 50 लाख से ज्यादा यूजर्स इस पास का इस्तेमाल कर रहे हैं
  • 26.55 करोड़ से अधिक टोल ट्रांजैक्शन दर्ज किए जा चुके हैं
  • यह आंकड़ा लॉन्च के सिर्फ छह महीनों के भीतर हासिल हुआ है

किन राज्यों और शहरों में Annual Pass का सबसे ज्यादा इस्तेमाल हो रहा है?
क्षेत्र-वार आंकड़ों में कुछ राज्य और शहर सबसे आगे नजर आए हैं:

  • चंडीगढ़: कुल वार्षिक पास ट्रांजैक्शन का करीब 14 प्रतिशत

  • तमिलनाडु: लगभग 12.3 प्रतिशत

  • दिल्ली: करीब 11.5 प्रतिशत

FASTag Annual Pass Sees Over 26.5 Crore Toll Transactions Since Launch Latest News in Hindi
Fastag Annual Pass - फोटो : Adobe Stock

कौन से टोल प्लाजा पर वार्षिक पास का सबसे ज्यादा उपयोग हो रहा है?
दिल्ली-एनसीआर के कई टोल प्लाजा पर वार्षिक पास का उपयोग काफी ज्यादा देखा गया है:

  • बिजवासन फी प्लाजा (दिल्ली-एनसीआर): करीब 57 प्रतिशत कार क्रॉसिंग वार्षिक पास से

  • मुंडका फी प्लाजा (दिल्ली-एनसीआर): लगभग 53 प्रतिशत

  • झिंझोली फी प्लाजा (सोनीपत): लगभग 53 प्रतिशत

इन प्लाजा पर गैर-व्यावसायिक वाहनों में वार्षिक पास तेजी से लोकप्रिय हुआ है।

यह भी पढ़ें - Bharat Taxi: ओला-उबर का विकल्प? जानें कैसे करें भारत टैक्सी की बुकिंग और अपने रोजाना के सफर का किराया समझें

विज्ञापन
विज्ञापन
FASTag Annual Pass Sees Over 26.5 Crore Toll Transactions Since Launch Latest News in Hindi
Toll Plaza - फोटो : PTI

FASTag Annual Pass के फायदे क्या हैं?

  • बार-बार फास्टैग रिचार्ज की जरूरत नहीं

  • 3,000 रुपये की एकमुश्त फीस पर

    • 1 साल की वैधता या

    • 200 टोल क्रॉसिंग (जो पहले पूरी हो)

  • समय की बचत और आसान टोल भुगतान

यह पास करीब 1,150 नेशनल हाईवे और नेशनल एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा पर मान्य है।

विज्ञापन
FASTag Annual Pass Sees Over 26.5 Crore Toll Transactions Since Launch Latest News in Hindi
Fastag Annual Pass - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

किन वाहनों के लिए यह पास मान्य है?

फास्टैग वार्षिक पास सभी गैर-व्यावसायिक वाहनों के लिए उपलब्ध है, बशर्ते वाहन पर वैध फास्टैग लगा हो।

FASTag Annual Pass कैसे एक्टिवेट होता है?

  • 3,000 रुपये की एकमुश्त फीस का भुगतान

  • भुगतान के बाद

    • राजमार्गयात्रा एप या

    • एनएचएआई की वेबसाइट के जरिए

  • मौजूदा फास्टैग पर करीब 2 घंटे के भीतर वार्षिक पास एक्टिवेट हो जाता है

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed