फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Car Sales: सकारात्मक माहौल के बावजूद नवंबर में कार की बिक्री में आई गिरावट, जानें क्या हैं रुझान

Mon, 09 Dec 2024 02:26 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 09 Dec 2024 02:26 PM IST
सार

फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) के आंकड़ों से पता चला है कि 2023 के नवंबर की तुलना में पिछले महीने यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री में 13.72 प्रतिशत की गिरावट आई है।

विज्ञापन
FADA Car Sales November 2024 India passenger vehicle retail sales
Automobile Industry - फोटो : PTI
नवंबर में मजबूत प्रदर्शन की उच्च उम्मीदों के बावजूद, भारत में कार बाजार ठंडा रहा। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) के आंकड़ों से पता चला है कि 2023 के नवंबर की तुलना में पिछले महीने यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री में 13.72 प्रतिशत की गिरावट आई है। ऐसा इस उम्मीद के बावजूद है कि देश के ज्यादातर हिस्सों में शादी के मौसम के साथ-साथ अक्तूबर के आखिर में दिवाली से होने वाले पंजीकरण में बढ़ोतरी से बिक्री में तेजी आएगी।
FADA Car Sales November 2024 India passenger vehicle retail sales
car - फोटो : Adobe Stock
सोमवार को जारी FADA (फाडा) के आंकड़ों से पता चलता है कि नवंबर में दोपहिया (15.8 प्रतिशत बढ़ोतरी), तिपहिया (4.23 प्रतिशत) और ट्रैक्टर (29.88 प्रतिशत) सेगमेंट ने अच्छा प्रदर्शन किया। लेकिन चिंता का कारण यात्री वाहन सेगमेंट का प्रदर्शन रहा। वाणिज्यिक वाहनों का सेगमेंट भी साल-दर-साल 6.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ प्रभावित करने में असफल रहा।
FADA Car Sales November 2024 India passenger vehicle retail sales
Car sales India - फोटो : PTI
भारत में कार की बिक्री में मंदी क्यों?
नवंबर में देश में कार की बिक्री में 13.72 प्रतिशत की गिरावट (साल-दर-साल आधार पर) आई। जबकि महीने-दर-महीने आधार पर इसमें 33.37 प्रतिशत की बड़ी गिरावट आई। FADA के अनुसार, डीलरों ने कमजोर बाजार भावना, सीमित उत्पाद विविधता और अपर्याप्त नए लॉन्च का हवाला दिया है। साथ ही त्योहारी मांग के अक्तूबर में स्थानांतरित होने से भी कुछ महत्वपूर्ण चुनौतियों का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
FADA Car Sales November 2024 India passenger vehicle retail sales
Car Showroom - फोटो : Freepik
समस्याएं मुख्यतः प्रमुख शहरी क्षेत्रों में हैं, क्योंकि ग्रामीण क्षेत्रों में मांग सकारात्मक रही है। लेकिन यह प्रमुख महानगरों के साथ-साथ अन्य टियर I और II शहरों में कमजोर प्रदर्शन की भरपाई करने में असमर्थ रही है।

इस तरह, इन्वेंट्री का स्तर मोटे तौर पर लगभग 65 से 68 दिनों के आसपास है। और FADA वाहन निर्ताओं से इन्वेंट्री को और ज्यादा तर्कसंगत बनाने की अपील कर रहा है। ताकि उद्योग नए साल में स्वस्थ स्थिति में प्रवेश कर सके।
विज्ञापन
FADA Car Sales November 2024 India passenger vehicle retail sales
Car Sales - फोटो : Freepik
कार बाजार के लिए अवसर और चुनौतियां
दिसंबर कार निर्माताओं के लिए एक और चुनौतीपूर्ण महीना होने की संभावना है। क्योंकि हर कैलेंडर वर्ष के आखिरी महीने में आम तौर पर खरीदारों की ओर से कम मांग देखी जाती है। हालांकि, ब्रांड्स के साथ-साथ डीलरशिप स्तर पर मिलने वाले डिस्काउंट और ऑफर बिक्री में कुछ तेजी ला सकते हैं।

लगभग हर निर्माता ने 1 जनवरी से कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की है और इससे भी बिक्री में तेजी आ सकती है। FADA ने खरीफ की बंपर फसल की संभावनाओं की ओर भी इशारा किया है। जिससे खाद्य मुद्रास्फीति में कमी आने की संभावना है। और बदले में, व्यापक मैक्रोइकॉनोमिक वातावरण पर सकारात्मक प्रभाव पड़ने की संभावना है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed