{"_id":"6754439bb7ff79edb30a636c","slug":"honda-amaze-2024-vs-maruti-suzuki-dzire-comparison-know-price-features-specifications-difference-2024-12-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Honda Amaze vs Maruti Dzire: इन नई कारों में किसे लेना है फायदे का सौदा, जानें इंजन,सेफ्टी,फीचर्स डिटेल्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Honda Amaze vs Maruti Dzire: इन नई कारों में किसे लेना है फायदे का सौदा, जानें इंजन,सेफ्टी,फीचर्स डिटेल्स
Sat, 07 Dec 2024 06:16 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sat, 07 Dec 2024 06:16 PM IST
सार
नई अमेज बेहद प्रतिस्पर्धी कॉम्पैक्ट सेडान बाजार में ह्यूंदै ऑरा, टाटा टिगोर और हाल ही में लॉन्च हुई मारुति सुजुकी डिजायर जैसे प्रतिद्वंद्वी मॉडलों के साथ प्रतिस्पर्धा करेगी। यहां देखें कि इंजन, फीचर्स, सुरक्षा, कीमत और अन्य चीजों के मामले में यह मॉडल डिजायर के मुकाबले कैसा है।
विज्ञापन
Maruti Suzuki Dzire Vs Honda Amaze 2024
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Honda Cars India (होंडा कार्स इंडिया) ने आखिरकार बहुप्रतीक्षित तीसरी पीढ़ी की Amaze (अमेज) लॉन्च कर दी है। भारत में ब्रांड की सफलता का आधार, अमेज देश में होंडा की बिक्री में 40 प्रतिशत से ज्यादा का योगदान देती है। 2018 में दूसरी पीढ़ी के अपडेट के बाद, लेटेस्ट संस्करण एक नए डिजाइन, एडवांस्ड फीचर्स, बढ़ी हुई सुरक्षा और एक तरोताजा लुक वाले केबिन के साथ आता है।
Maruti Suzuki Dzire 2024
- फोटो : Amar Sharma
नई होंडा अमेज बनाम मारुति डिजायर: कैसा है इंजन
नई होंडा अमेज में अपने पिछले मॉडल वाला ही 1.2-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन है। 90 hp और 110 Nm का पीक टॉर्क देने वाला यह इंजन 5-स्पीड मैनुअल या CVT के साथ आता है, जिसमें पैडल शिफ्टर्स भी हैं।
इसके उलट, मारुति सुजुकी डिजायर में 1.2-लीटर नेचुरली एस्पिरटेड पेट्रोल इंजन है, जो 82 hp का पावर और 112 Nm का थोड़ा ज्यादा टॉर्क देता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल और AMT के बीच ऑप्शन दिया गया है।

2024 Maruti Suzuki Dzire
- फोटो : Maruti Suzuki
फीचर्स में क्या फर्क है
होंडा अमेज और मारुति सुजुकी डिजायर दोनों ही खूब सारे फीचर्स से लैस हैं। अमेज में 7 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस एपल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो के साथ 8 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और कनेक्टेड कार तकनीक है। अन्य हाइलाइट्स में एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप, फॉग लैंप, वायरलेस चार्जिंग, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप, रियर एसी वेंट, सभी यात्रियों के लिए तीन-पॉइंट सीट बेल्ट और रियर आर्मरेस्ट शामिल हैं।
वहीं, डिजायर में 9 इंच का स्मार्टप्ले प्रो प्लस इंफोटेनमेंट सिस्टम है, जिसमें वायरलेस एपल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो के साथ-साथ 360 डिग्री कैमरा और कनेक्टेड कार क्षमताएं हैं। ए़डिशनल फीचर्स में सेगमेंट-फर्स्ट सनरूफ, क्रूज कंट्रोल, एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप, डायमंड-कट अलॉय व्हील्स, रिमोट कीलेस एंट्री और फ्रंट और रियर पावर विंडो शामिल हैं।

2024 Honda Amaze
- फोटो : PTI
कैसे हैं सेफ्टी फीचर्स
भारतीय खरीदार सुरक्षा को प्राथमिकता दे रहे हैं, ऐसे में होंडा अमेज और मारुति सुजुकी डिजायर दोनों ही कई सुरक्षा फीचर्स से लैस हैं। दिलचस्प बात यह है कि नई मारुति डिजायर को पहले ही ग्लोबल एनसीएपी से 5-स्टार रेटिंग मिल चुकी है, जिससे यह ऐसा तमगा हासिल करने वाली मारुति की पहली कार बन गई है। इसके सुरक्षा सूट में 6 एयरबैग, ईएसपी, हिल होल्ड असिस्ट, ईबीडी के साथ एबीएस, ब्रेक असिस्ट, सभी सीटों के लिए तीन-पॉइंट सीट बेल्ट और आईएसओफिक्स माउंट शामिल हैं।
दूसरी ओर, होंडा अमेज में स्टैंडर्ड तौर पर 6 एयरबैग, एक लेन वॉच कैमरा, हिल स्टार्ट असिस्ट, ट्रैक्शन कंट्रोल, ESC और एडवांस्ड होंडा सेंसिंग ADAS सूट उपलब्ध है। यह अमेज को ADAS फीचर वाली भारत की सबसे किफायती कार बनाता है। ब्रांड ने यह भी खुलासा किया कि मॉडल के मजबूत सुरक्षा मानकों को सुनिश्चित करने के लिए कई इंटरनल क्रैश टेस्ट किए गए थे।

कीमतों में कितना अंतर
कीमत की बात करें तो होंडा अमेज तीन वेरिएंट्स- V, VX और ZX में उपलब्ध है। शुरुआती कीमत 7.99 लाख रुपये एक्स-शोरूम से शुरू होती है और टॉप-स्पेक ट्रिम के लिए 10.89 लाख रुपये एक्स-शोरूम तक जाती है।
वहीं, मारुति सुजुकी डिजायर चार ट्रिम्स- LXi, VXi, ZXi और ZXi+ के साथ ज्यादा विकल्प देती है। डिजायर की कीमत 6.79 लाख रुपये एक्स-शोरूम से शुरू होती है और टॉप वेरिएंट ZXi+ के लिए 10.14 लाख रुपये तक जाती है। यह डिजायर को ज्यादा बजट-अनुकूल बढ़त देता है, खासकर इसके एंट्री-लेवल कार में।