{"_id":"65033f6180404ce7360bc8aa","slug":"fada-appeal-to-reduce-gst-on-entry-level-two-wheelers-in-india-2023-09-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Two-Wheelers: एंट्री लेवल टू-व्हीलर्स के लिए जीएसटी दरें घटाकर 18 प्रतिशत करने की मांग, फाडा की गडकरी से गुहार","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Two-Wheelers: एंट्री लेवल टू-व्हीलर्स के लिए जीएसटी दरें घटाकर 18 प्रतिशत करने की मांग, फाडा की गडकरी से गुहार
Thu, 14 Sep 2023 10:44 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 14 Sep 2023 10:44 PM IST
विज्ञापन
Bike Manufacturing Plant
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Federation of Automobile Dealers Associations (FADA), फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (एफएडीए) ने गुरुवार को एंट्री-लेवल दोपहिया वाहनों पर जीएसटी दरों को घटाकर 18 प्रतिशत करने की मांग करते हुए कहा कि यह सेगमेंट अभी भी कोविड-19 महामारी के प्रभाव से उबर नहीं पाया है। ऑटो रिटेल कॉन्क्लेव में अपने विचार व्यक्त करते हुए, FADA के अध्यक्ष मनीष राज सिंघानिया ने कहा कि चालू वित्त वर्ष में अब तक कुल वाहनों की खुदरा बिक्री में लगभग 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है, लेकिन एंट्री-लेवल दोपहिया सेगमेंट के लिए मजबूत बढ़ोतरी होना अभी भी बाकी है।
Nitin Gadkari at Auto Expo 2023
- फोटो : For Reference Only
गडकरी से गुहार
उन्होंने कहा कि हालांकि दोपहिया वाहन सेगमेंट में साल-दर-साल बढ़ोतरी दर्ज की गई, फिर भी यह सेगमेंट पूर्व-कोविड स्तर से 20 प्रतिशत पीछे है। समारोह में मुख्य अतिथि रहे केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की मौजूदगी में सिंघानिया ने ये विचार रखे। मंत्री की ओर मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा, "इसलिए FADA माननीय मंत्री जी से आग्रह करता है कि वे एंट्री-लेवल दोपहिया वाहनों यानी 100cc और 125cc सेगमेंट के लिए जीएसटी दर को 28 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत करने में हमारी मदद करें।"

- फोटो : Social Media
सबसे ज्यादा होती है बिक्री
उन्होंने आगे कहा कि यह सिर्फ एक नीतिगत समायोजन नहीं होगा, यह एक सामाजिक आर्थिक उत्प्रेरक के रूप में कार्य करेगा। खासकर यह देखते हुए कि यह सेगमेंट कुल ऑटो बिक्री मात्रा का 75 प्रतिशत हिस्सा है।

Bike Plant
- फोटो : Twitter
कितनी रही बिक्री
FADA द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के मुताबिक, इस वित्तीय वर्ष में अप्रैल से अगस्त की अवधि में दोपहिया वाहनों की बिक्री 62,35,642 यूनिट्स की तुलना में 65,15,914 यूनिट्स रही, जिसमें 4.49 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई। इसी अवधि के दौरान विभिन्न श्रेणियों में कुल वाहन बिक्री 91,97,045 यूनिट्स रही, जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में बेची गई 86,15,337 यूनिट्स की तुलना में 6.75 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई।