जर्मन कार निर्माता फॉक्सवैगन की ओर से अपनी फ्लैगशिप एसयूवी को और बेहतर किया गया है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कंपनी की ओर से एसयूवी में क्या नए फीचर्स को जोड़ा गया है और अब इसकी नई कीमत क्या होगी। इसके साथ ही एसयूवी में मिलने वाली अन्य खूबियों की जानकारी भी इस खबर में दे रहे हैं।
{"_id":"6465cdf2a6af7def3e0cbe26","slug":"volkswagen-india-enhance-flagship-suv-tiguan-with-dual-tone-interior-wireless-charger-rde-compliant-2023-05-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Volkswagen tiguan: फॉक्सवैगन की फ्लैगशिप एसयूवी हुई पहले से बेहतर, टिगुआन को मिले नए फीचर्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Volkswagen tiguan: फॉक्सवैगन की फ्लैगशिप एसयूवी हुई पहले से बेहतर, टिगुआन को मिले नए फीचर्स
Thu, 18 May 2023 12:44 PM IST
समीर गोयल
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Thu, 18 May 2023 12:44 PM IST
सार
फॉक्सवैगन की ओर से फ्लैगशिप एसयूवी को पहले से बेहतर किया गया है। कंपनी की ओर से एसयूवी में क्या नए फीचर्स को जोड़ा गया है। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : volkswagon india
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपडेट हुई एसयूवी
Volkswagen Tiguan
- फोटो : Volkswagen india
फॉक्सवैगन की ओर से फ्लैगशिप एसयूवी टिगुआन को अपडेट किया गया है। कंपनी से मिली जानकारी के मुताबिक टिगुआन में नए ड्यूल टोन इंटीरियर के साथ ही वायरलैस चार्जर और आरडीई कम्प्लाइंट इंजन को दिया गया है।
यह भी पढ़ें - Car Suspension: कार का सस्पेंशन कभी नहीं होगा खराब, जानें फिट रखने का सही तरीका
यह भी पढ़ें - Car Suspension: कार का सस्पेंशन कभी नहीं होगा खराब, जानें फिट रखने का सही तरीका
कैसे हैं फीचर्स
Volkswagen Tiguan
- फोटो : Volkswagen india
एसयूवी को नया इंटीरियर कलर दिया गया है। इसमें ड्यूल टोन स्टॉर्म ग्रे इंटीरियर के साथ ही वायरलैस चार्जर, एलईडी मैट्रिक्स लाइट्स, पैनोरमिक सनरुफ, 20.32 सेमी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, जैस्टर कंट्रोल, एडवांस रिवर्स कैमरा, 615 लीटर का बूट स्पेस, एंबिएंट लाइट्स, टच एंड स्लाइड एसी कंट्रोल्स जैसे फीचर्स मिलते हैं।
यह भी पढ़ें - CNG: कार में बाहर से सीएनजी लगवाना कितना नुकसानदेह, सिर्फ पांच पॉइंट्स में जानें हर बात
यह भी पढ़ें - CNG: कार में बाहर से सीएनजी लगवाना कितना नुकसानदेह, सिर्फ पांच पॉइंट्स में जानें हर बात
विज्ञापन
विज्ञापन
मिलते हैं ये सेफ्टी फीचर्स
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : volkswagen india
फॉक्सवैगन की टिगुआन में कंपनी की ओर से जो सेफ्टी फीचर्स दिए जाते हैं। उनमें रियर सीट बेल्ट रिमाइंडर, छह एयरबैग्स, एबीएस, ईएससी, एएसआर, ईडीएल, ईडीटीसी, हिल स्टार्ट असिस्ट, हिल डीसेंट कंट्रोल, एक्टिव टीपीएमएस, रियर में तीन हेडरेस्ट, थ्री पाइंट सीटबेल्ट, आइसोफिक्स चाइल्ड एंकरेज के साथ ही लेवल-1 ADAS और पार्क असिस्ट जैसे सेफ्टी फीचर्स शामिल हैं।
यह भी पढ़ें - Car Sunroof: क्या आप अपनी कार में भी लगवा सकते हैं सनरूफ, जानें खर्च से लेकर फायदे-नुकसान तक सबकुछ
यह भी पढ़ें - Car Sunroof: क्या आप अपनी कार में भी लगवा सकते हैं सनरूफ, जानें खर्च से लेकर फायदे-नुकसान तक सबकुछ
विज्ञापन
कितना दमदार इंजन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : volkswagen india
कंपनी की ओर से टिगुआन में दो लीटर का टर्बोचार्ज्ड टीएसआई इंजन दिया जाता है। इससे एसयूवी को 190 पीएस और 320 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। एसयूवी में सात स्पीड डीएसजी ट्रांसमिशन दिया जाता है। जिसके साथ फोर व्हील ड्राइव सिस्टम दिया गया है। एसयूवी का यह इंजन आरडीई कम्प्लाइंट है और अब इससे एसयूवी को सात फीसदी ज्यादा एवरेज मिलता है। यह एसयूवी एक लीटर में 13.54 किलोमीटर तक चलाई जा सकती है।
यह भी पढ़ें - EV Battery: इलेक्ट्रिक कार और स्कूटर की बैटरी खराब होने से पहले देती है यह संकेत, जानें कितना आता है खर्च
यह भी पढ़ें - EV Battery: इलेक्ट्रिक कार और स्कूटर की बैटरी खराब होने से पहले देती है यह संकेत, जानें कितना आता है खर्च