फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Car Driving Tips In Rainy Season: बारिश में कार कैसे चलाएं, इन सावधानियों से दूर रहेंगे हादसे

Fri, 08 Jul 2022 02:37 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 08 Jul 2022 02:37 PM IST
सार

देशभर के कई हिस्सों में मॉनसून दस्तक दे चुका है। यहां हम आपको उन सावधानियों के बारे में बता रहे हैं, जो बारिश में सड़क दुर्घटना की स्थिति में बेहद जरूरी साबित हो सकती हैं। 

विज्ञापन
Driving Tips In Monsoon Season These Things That You Should Know News in Hindi
Monsoon Car Care Tips - फोटो : Istock
देशभर के कई हिस्सों में मॉनसून दस्तक दे चुका है। बारिश से जहां कुछ लोगों को तपती गर्मी से राहत मिली है वहीं यह कुछ लोगों के लिए आफत भी बन गई है। बारिश के दिनों में सड़कों पर ड्राइविंग थोड़ा मुश्किल हो जाता है और ऐसे में लापरवाही खतरनाक साबित हो सकती है। जब तेज बारिश हो रही हो तो गाड़ी चलाने में बहुत सावधानी की जरूरत होती है। यहां हम आपको उन सावधानियों के बारे में बता रहे हैं, जो बारिश में सड़क दुर्घटना की स्थिति में बेहद जरूरी साबित हो सकती हैं। इसके साथ ही हम आपको उन जरूरी चीजों के बारे में भी बता रहे हैं जो आपके कार में हमेशा मौजूद रहनी चाहिए। 
Driving Tips In Monsoon Season These Things That You Should Know News in Hindi
Monsoon Car Care Tips - फोटो : अमर उजाला
वाहन धीरे चलाएं
बरसात में ड्राइविंग के दौरान कार के स्लिप होने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए मॉनसून की शुरुआत में ही अपनी कार के टायर का ग्रिप चेक करवाना चाहिए। अगर कार का टायर घिस गया है, तो इसे तुरंत बदल दें। दरअसल बरसात में सड़कें गीली होती हैं, जिससे गाड़ी के फिसलने का खतरा काफी बढ़ जाता है। वहीं, बरसात के मौसम में कीचड़ और गड्ढों में भरे पानी के कारण कार के पुराने पहिए आपको परेशानी में डाल सकते हैं। 
Driving Tips In Monsoon Season These Things That You Should Know News in Hindi
Monsoon Car Care Tips - फोटो : For Reference Only
कार सर्विसिंग
आम दिनों की तुलना में बारिश के मौसम में वाहन में ज्यादा खराबी आने की संभावना रहती है। ऐसे में मॉनसून में ड्राइविंग से पहले अपनी कार की सर्विस जरूर कराएं। इससे भारी बारिश के दौरान ड्राइविंग करने पर भी आपको कार के खराब होने का डर नहीं सताएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Driving Tips In Monsoon Season These Things That You Should Know News in Hindi
Monsoon Car Care Tips - फोटो : For Reference Only
ब्रेक कराएं दुरुस्त
बरसात के मौसम में ब्रेक को कोई कैसे भूल सकता है। हालांकि, हमें ब्रेक की जांच तो हमेशा करवानी चाहिए। लेकिन बरसात के मौसम में कार के ब्रेक की जांच करवाना बेहद जरूरी है। दरअसल बरसात के मौसम में सड़कों पर ब्रेक लगाना थोड़ा मुश्किल होता है।  ब्रेक सही समय पर लगे इसके लिए जरूरी है कि ब्रेक की जांच नियमित तौर पर कराएं। 
विज्ञापन
Driving Tips In Monsoon Season These Things That You Should Know News in Hindi
Monsoon Car Care Tips - फोटो : For Reference Only
जरूरी टूल्स 
बरसात के मौसम में आपकी गाड़ी में जरूरी टूल्स और सामान मौजूद रहने चाहिए। अपनी कार में मेडिकल किट, यूएसबी चार्जर, टॉर्च, रस्सी, पावर बैंक के साथ जरूरी औजार जरूर रखें। इसके अलावा गाड़ी के अंदर चिप्स, बिस्किट जैसे स्नैक्स के पैकेट भी रखें। अगर आपकी गाड़ी कहीं बीच रास्ते में खराब हो जाए, तो आपके पास मदद बुलाने और लंबा समय गुजारने के लिए कुछ खाने पीने का सामान और जरूरी उपकरण होने चाहिए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed