फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

US Tariffs: डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ से क्या भारत के ऑटो सेक्टर को लगेगा झटका? जानें उद्योग के विशेषज्ञों की राय

Wed, 02 Apr 2025 07:57 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 02 Apr 2025 07:57 PM IST
सार

पूरी दुनिया अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा घोषित किए जाने वाले नए आयात शुल्क (टैरिफ) का इंतजार कर रही है। भारत भी इससे अछूता नहीं है, खासकर जब ऑटोमोबाइल सेक्टर पर 25 प्रतिशत आयात शुल्क लगाने की तैयारी हो रही है। व्हाइट हाउस ने पुष्टि की है कि ये नए टैरिफ 2 अप्रैल से लागू हो जाएंगे।

विज्ञापन
Donald Trump's 25 per cent auto tariffs automobile sector tariff on foreign made automobiles
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : ANI
पूरी दुनिया अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा घोषित किए जाने वाले नए आयात शुल्क (टैरिफ) का इंतजार कर रही है। भारत भी इससे अछूता नहीं है, खासकर जब ऑटोमोबाइल सेक्टर पर 25 प्रतिशत आयात शुल्क लगाने की तैयारी हो रही है। व्हाइट हाउस ने पुष्टि की है कि ये नए टैरिफ 2 अप्रैल से लागू हो जाएंगे। हालांकि, भारत में ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनियों पर इसका सीधा प्रभाव नहीं पड़ेगा क्योंकि कोई भी अमेरिकी ऑटो ब्रांड भारत में अपने वाहन निर्माण नहीं करता है और कोई भी भारतीय वाहन निर्माता अमेरिका में बड़े पैमाने पर वाहन निर्यात नहीं करता। लेकिन ऑटो पार्ट्स इंडस्ट्री पर इसका असर जरूर पड़ सकता है। क्योंकि साल 2023 में अमेरिकी बाजार का मूल्य 2.6 अरब डॉलर आंका गया था। क्रिसिल के मुताबिक, भारतीय ऑटो पार्ट्स इंडस्ट्री के लिए अमेरिकी बाजार 27 प्रतिशत हिस्सेदारी रखता है।


यह भी पढ़ें - VLF Electric Scooter: वीएलएफ टेनिस मिलानो लिमिटेड एडिशन स्कूटर लॉन्च, जानें कीमत, रेंज और फीचर्स
Donald Trump's 25 per cent auto tariffs automobile sector tariff on foreign made automobiles
Automobile Industry - फोटो : PTI
भारत पर टैरिफ का असर कैसे होगा?
ट्रंप ने पुष्टि की है कि ऑटो सेक्टर पर 25 प्रतिशत का समान टैरिफ लगाया जाएगा, जिससे भारतीय ऑटो पार्ट्स निर्माता कंपनियों पर सीधा प्रभाव पड़ेगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बोर्ग वार्नर के ग्लोबल डायरेक्टर, प्रोडक्ट मैनेजमेंट, चंद्रशेखर कृष्णमूर्ति के अनुसार, इन टैरिफ के कारण वाहन बिक्री में मंदी आ सकती है। उन्होंने कहा, "अमेरिका द्वारा घोषित 25 प्रतिशत टैरिफ का ओईएम (ओरिजनल इक्यूप्मेंट मैन्युफेक्चर्रस) और सप्लायर्स पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ेगा। यह वाहन की कीमतों में बढ़ोतरी और मांग में गिरावट ला सकता है। हम अपने ग्राहकों के साथ मिलकर इस स्थिति से निपटने के लिए काम कर रहे हैं।"

यह भी पढ़ें - NHAI: एनएचएआई ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में 5,614 किमी नेशनल हाईवे बनाए, तय लक्ष्य से ज्यादा!
Donald Trump's 25 per cent auto tariffs automobile sector tariff on foreign made automobiles
Car Plant - फोटो : Freepik
उद्योग की प्रतिक्रिया
ऑटो सेक्टर ट्रंप प्रशासन द्वारा टैरिफ की विस्तृत जानकारी का इंतजार कर रहा है। कृष्णमूर्ति का कहना है, "इसका असर जरूर महसूस किया जाएगा, लेकिन इसका वास्तविक प्रभाव कितना बड़ा होगा, यह अभी साफ नहीं है। अभी भी कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां बाकी हैं, जिन्हें स्पष्ट होने में समय लगेगा।"

यह भी पढ़ें - Maruti Suzuki Ciaz: मारुति सुजुकी सियाज हुई बंद, लेकिन नई अवतार में वापसी के संकेत!
विज्ञापन
विज्ञापन
Donald Trump's 25 per cent auto tariffs automobile sector tariff on foreign made automobiles
Tractor - फोटो : Freepik
विशेषज्ञों की राय
रिपोर्ट के मुताबिक, उद्योग विशेषज्ञ और एवलॉन कंसल्टिंग में पार्टनल शुभब्रत सेनगुप्ता भी इस बात से सहमत हैं। उन्होंने बताया, "कुछ पहलू अभी भी स्पष्ट नहीं हैं। भारत के ऑटोमोटिव निर्यात में 268 मिलियन डॉलर का योगदान ट्रैक्टर और ट्रैक्टर पार्ट्स से आता है। लेकिन इन पर नए टैरिफ का क्या प्रभाव पड़ेगा, यह अभी साफ नहीं हुआ है। प्रमुख निर्यात श्रेणियों में ब्रेक लाइनिंग, गियरबॉक्स, रेडिएटर और एक्सल शामिल हैं। यह लगभग तय है कि गियरबॉक्स और एक्सल पर शुल्क लगेगा, लेकिन अन्य कंपोनेंट्स की स्थिति अभी तय नहीं हुई है।" 

यह भी पढ़ें - KTM 125 Duke And RC 125: केटीएम 125 ड्यूक और आरसी 125 भारत में बंद, नई बाइक ले सकती हैं जगह!
विज्ञापन
Donald Trump's 25 per cent auto tariffs automobile sector tariff on foreign made automobiles
Car Plant - फोटो : Freepik
आगे क्या है रास्ता?
ऑटो सेक्टर से जुड़े लोग अब इस टैरिफ के विस्तृत डिटेल्स का इंतजार कर रहे हैं ताकि वे अपने व्यापारिक रणनीतियों में जरूरी बदलाव कर सकें। भारत की ऑटो इंडस्ट्री के लिए यह एक नई चुनौती होगी, जिसके लिए सरकार रणनीति बनाने के लिए सजग है। 

यह भी पढ़ें - Driving: ये है ड्राइविंग के लिए सबसे खतरनाक देश, अमेरिका से ज्यादा सुरक्षित है भारत, इस रिपोर्ट में खुलासा
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed