{"_id":"6ae46b5c45065649130276e7","slug":"hyundai-registers-ioniq-p-trademark-in-india-sub-4m-electric-suv-expected-to-challenge-tata-punch-ev-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ioniq P नाम से आ सकती है ह्यूंदै की नई सस्ती इलेक्ट्रिक एसयूवी: जानें संभावित रेंज, प्लेटफॉर्म और फीचर्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Ioniq P नाम से आ सकती है ह्यूंदै की नई सस्ती इलेक्ट्रिक एसयूवी: जानें संभावित रेंज, प्लेटफॉर्म और फीचर्स
Fri, 30 Oct 2026 03:33 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 30 Oct 2026 03:33 PM IST
सार
- ह्यूंदै की आने वाली किफायती इलेक्ट्रिक कार को लेकर नई जानकारी सामने आई है।
- ह्यूंदै मोटर इंडिया ने भारत में Ioniq P नाम का ट्रेडमार्क कराया है।
- जिसके बाद अटकलें तेज हो गई हैं कि उसका अगला मास-मार्केट इलेक्ट्रिक वाहन Ioniq ब्रांड के तहत पेश किया जा सकता है।
विज्ञापन
Hyundai Registers ‘Ioniq P’ Trademark
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
दक्षिण कोरियाई ऑटो दिग्गज ह्यूंदै मोटर इंडिया (Hyundai Motor India) भारतीय ईवी बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए एक नई मास-मार्केट कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक एसयूवी पर तेजी से काम कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स और ट्रेडमार्क लिस्टिंग के अनुसार, कंपनी ने भारत में 'Ioniq P' नाम का ट्रेडमार्क फाइल किया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि ह्यूंदै का आंतरिक रूप से 'HE1i' कोडनेम वाला नया सब-4-मीटर ईवी मॉडल कंपनी के ग्लोबल 'Ioniq' फ्लैगशिप बैज के तहत पेश किया जा सकता है।
विज्ञापन
कंपनी इस नई कार का निर्माण तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर स्थित प्लांट में करेगी। लागत को प्रतिस्पर्धी और किफायती बनाए रखने के लिए ह्यूंदै इसमें बड़े पैमाने पर स्थानीय स्तर पर निर्मित कंपोनेंट्स का इस्तेमाल करेगी। हालांकि शुरुआती दौर में बैटरी सेल्स को आयात किया जा सकता है।
भारतीय ऑटो बाजार में लॉन्च होने के बाद ह्यूंदै की इस सब-4-मीटर ईवी का सीधा मुकाबला Tata Punch EV (टाटा पंच ईवी), Tata Nexon EV (टाटा नेक्सन ईवी), Kia Syros EV (किआ सिरोस ईवी) और Mahindra XUV 3XO EV (और महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ ईवी) जैसी इलेक्ट्रिक कारों से होगा।
विज्ञापन
ट्रेडमार्क और 'Ioniq P' नाम को लेकर क्या अपडेट्स हैं?
- कंपनी कॉन्फ्रेंस कॉल में चर्चा: रिपोर्ट्स के मुताबिक, ह्यूंदै मोटर इंडिया की Q3 2026 अर्निंग्स कॉन्फ्रेंस कॉल के दौरान 'Ioniq P' नाम का जिक्र आया था। हालांकि कंपनी अधिकारियों ने स्पष्ट रूप से इसे HE1i प्रोजेक्ट से जोड़ने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
- प्रोडक्शन नेम सस्पेंस: हाल ही में लॉन्च हुई बेयोन (Bayon) के बाद यह ह्यूंदै के पोर्टफोलियो को विस्तार देने वाला नया उत्पाद होगा। हालांकि ट्रेडमार्क फाइलिंग 'Ioniq P' नाम से हुई है। लेकिन अंतिम प्रोडक्शन मॉडल का नाम यही होगा या कुछ और, इस पर आधिकारिक एलान होना बाकी है।
विज्ञापन
नई ईवी का प्लेटफॉर्म, बैटरी और फीचर्स कैसे होंगे?
- E-GMP (K) प्लेटफॉर्म: HE1i ईवी को ह्यूंदै के E-GMP (K) आर्किटेक्चर पर तैयार किए जाने की संभावना है। इसी प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बिकने वाली ह्यूंदै इंस्टर (Inster) इलेक्ट्रिक कार में भी होता है।
- बैटरी और रेंज: भारतीय बाजार की जरूरतों को देखते हुए इसे स्टैंडर्ड-रेंज और लॉन्ग-रेंज जैसे दो बैटरी विकल्पों में उतारा जा सकता है। वैश्विक स्तर पर उपलब्ध Inster में 42 kWh और 49 kWh के बैटरी पैक मिलते हैं। जो WLTP साइकिल पर 355 किमी तक की क्लेम्ड रेंज देते हैं।
- प्रीमियम फीचर्स: किफायती सेगमेंट को टारगेट करने के बावजूद, इसमें प्लिओस कनेक्ट इन्फोटेनमेंट सिस्टम और लेवल-2 ADAS (Level 2 ADAS) जैसे एडवांस और हाई-टेक फीचर्स दिए जाने की पूरी उम्मीद है।
भारत में इस इलेक्ट्रिक एसयूवी का मुकाबला किन गाड़ियों से होगा?
वर्तमान में ह्यूंदै भारतीय बाजार में Creta Electric और प्रीमियम Ioniq 5 बेचती है। एक छोटी और अधिक किफायती एंट्री-लेवल इलेक्ट्रिक कार आने से कंपनी को व्यापक ग्राहक वर्ग तक पहुंचने में मदद मिलेगी।भारतीय ऑटो बाजार में लॉन्च होने के बाद ह्यूंदै की इस सब-4-मीटर ईवी का सीधा मुकाबला Tata Punch EV (टाटा पंच ईवी), Tata Nexon EV (टाटा नेक्सन ईवी), Kia Syros EV (किआ सिरोस ईवी) और Mahindra XUV 3XO EV (और महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ ईवी) जैसी इलेक्ट्रिक कारों से होगा।