लॉकडाउन और स्लोडाउन के बावजूद Kia Motors और MG Motor ने मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में बढ़त बना रखी है। किआ सेल्टोस और एमजी हेक्टर इस एसयूवी सेगमेंट में बढ़त बनाए हुए हैं। मिड साइज एसयूवी मार्केट में 2020 के पहले पांच महीनों में किआ सेल्टोस की 58 फीसदी हिस्सेदारी है। वहीं प्रीमियम एसयूवी सेगमेंट में कुल बिक्री की आधे से ज्यादा शेयर एमजी हेक्टर का है।
{"_id":"5ede09a88ebc3e907664c13d","slug":"despite-the-lockdown-kia-seltos-and-mg-hector-s-tremendous-craze-among-people-number-of-pending-orders-of-both-suv-crossed-40-000","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में भी Kia Seltos और MG Hector का क्रेज बरकरार, पेंडिंग ऑर्डर 40 हजार के पार!","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
लॉकडाउन में भी Kia Seltos और MG Hector का क्रेज बरकरार, पेंडिंग ऑर्डर 40 हजार के पार!
Mon, 08 Jun 2020 03:19 PM IST
Harendra Chaudhary
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Harendra Chaudhary
Updated Mon, 08 Jun 2020 03:19 PM IST
विज्ञापन
MG Hector and Kia Seltos
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Tata Harrier BS6
- फोटो : for Reference Only
Tata Harrier तीसरे नंबर पर
एमजी हेक्टर की सबसे नजदीकी प्रतिद्वंदी टाटा हैरियर ने एक-तिहाई 2453 यूनिट्स बेची हैं। प्रीमियम एसयूवी सेगमेंट हेक्टर की हिस्सेदारी 52 फीसदी तक पहुंच चुकी है। कंपनी ने जुलाई 2019 में एसयूवी लॉन्च करने के बाद 15,930 हेक्टर्स की बिक्री की। पिछले साल कंपनी का मार्केट शेयर 26 फीसदी था।
MG Hector Showroom
- फोटो : Social Media
14 हजार एसयूवी का ऑर्डर पेंडिंग
वहीं टाटा मोटर्स ने अब तिमाही आधार पर बिक्री की रिपोर्ट साझा करने का फैसला किया है। एमजी मोटर के पास 14 हजार एसयूवी का ऑर्डर पेंडिंग है, हेक्टर की कीमत 12.73 लाख रुपये से लेकर 17.74 लाख रुपये के बीच है। एमजी मोटर के सीईओ राजीव चाबा ने ईटी को बताया कि जब से कंपनी ने अपने ऑपरेशंस रिस्टार्ट किए हैं, तब से रोजाना 40-50 फ्रेश बुकिंग्स मिल रही हैं।उनका कहना है कि सोशल डिस्टेंसिंग के नए दिशा-निर्देशों और कंपोनेंट्स और श्रम की लगातार उपलब्धता के चलते हम अभी अपनी क्षमता का 40 फीसदी ही उपयोग कर पा रहे हैं। उनका कहना है कि वे अपने वेंडर्स के साथ बातचीत करके जून से उत्पादन बढ़ाने पर विचार कर रहे हैं। एमजी जल्द ही हेक्टर का 6-सीटर वर्जन लॉन्च करने जा रही है, कंपनी इसे उन लोगों के लिए ला रही है, जो निजी इस्तेमाल के लिए इनोवा क्रिस्टा जैसी बड़ी यूटिलिटी व्हीकल खरीदना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Auto Expo Kia Seltos X-line
- फोटो : for Reference Only
Kia के पास 25 हजार ऑडर्स पेंडिग
वहीं मिडसाइज एसयूवी सेगमेंट में किआ मोटर्स इस साल 31 मई तक 38101 एसयूवी बेच चुकी है। कंपनी के सेल्स एवं मार्केटिंग प्रमुख मनोहर भट का कहना है कि लॉकडाउन के दौरान भी कंपनी को नई बुकिंग्स मिली हैं। वहीं कंपनी के पास ग्राहकों के 25 हजार एसयूवी के ऑडर्स लंबित हैं। सेल्टोस की एक्स-शोरूम कीमत 9.89 लाख रुपये से 17.34 लाख रुपये के बीच है।
विज्ञापन
Kia seltos drive review
- फोटो : for Reference Only