देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी जून में अपनी प्रीमियम नेक्सा कारों पर शानदार छूट दे रही है। इन सभी कारों पर एक्सचेंज ऑफर, कॉर्पोरेट बोनस और कंज्यूमर डिस्काउंट जैसे ऑफर मिल रहे हैं। इस बात का खास ख्याल रखें कि अलग-अलग डीलर्स के यहां ऑफर में बदलाव हो सकता है। कार खरीदने से पहले शोरूम पर ऑफर्स के बारे में जानकारी जरूर लें। इन ऑफर का लाभ सिर्फ जून महीने तक ही उठाया जा सकेगा। आइए जानते हैं मारुति की इन कारों पर कितना डिस्काउंट मिल रहा है।
जून में Mauti Suzuki की कारों पर बंपर ऑफर, नेक्सा प्रीमियम कारों पर करें हजारों की बचत
मारुति इग्निस
मारुति नेक्सा सेगमेंट की एंट्री लेवल कार इग्निस पर कंपनी 33 हजार रुपये तक के ऑफर्स और डिस्काउंट्स दे रही है। कंपनी इसके सिग्मा वैरिएंट पर 15 हजार रुपये की नकद छूट, 15 हजार का एक्सचेंज बोनस और 3,000 हजार रुपये का कारपोरेट डिस्काउंट दे रही है। वहीं डेल्टा जीटा और अल्फा वैरिएंट पर 10 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट, 15 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस और 3,000 रुपये का कारपोरेट डिस्काउंट दे रही है।
मारुति बलेनो
मारुति की प्रीमियम हैचबैक केवल पेट्रोल इंजन में उपलब्ध है और यह मैनुअल के साथ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में आती है। इस कार का मुकाबला ह्यूंदै एलीट आई20 और टाटा अल्ट्रोज जैसी कारों से है। मारुति इसे सिग्मा वैरिएंट पर 15 हजार रुपये की नकद छूट, 15 हजार का एक्सचेंज बोनस और 3,000 हजार रुपये का कारपोरेट डिस्काउंट दे रही है। वहीं डेल्टा जीटा और अल्फा वैरिएंट पर 15 हजार रुपये कैश डिस्काउंट, 15 हजार रुपये एक्सचेंज बोनस और 3,000 रुपये का कारपोरेट डिस्काउंट दे रही है।
मारुति सियाज
मिड साइज सेडान कार मारुति सियाज का मुकाबला होंडा सिटी, ह्यूंदै वरना और स्ककोडा रैपिड है। 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ आने वाली Maruti Suzuki Ciaz के Sigma, Delta और Zeta वैरिएंट्स पर 10 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट और 20 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस, 5,000 रुपये का कारपोरेट डिस्काउंट दे रही है। जबकि Alpha वैरिएंट पर कंपनी कोई डिस्काउंट दे रही है।
मारुति XL6
अर्टिगा के प्रीमियम वर्जन पर XL6 BS6 ट्रिम 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है और यह मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आती है। मारुति इस पर 10 हजार रुपये तक का एक्सचेंज बोनस दे रही है। बता दें कि XL6 NEXA सबसे नई कारों में से है जो कि Ertiga के जैसी है। यह कार अधिक प्रीमियम इंटीरियर के साथ आती है। वहीं कंपनी जल्द ही पेट्रोल S-Cross भी लॉन्च करने जा रही है। उम्मीद की जा रही है कि जल्दी ही इसकी बुकिंग भी शुरू होने वाली है। इसे 1.5 लीटर के सीरीज पेट्रोल इंजन के साथ लॉन्च किया जाएगा।