फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pollution: प्रदूषण फैलाने वालों पर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कसा शिकंजा, दो महीने में एक लाख लोगों पर जुर्माना

Mon, 06 Dec 2021 11:22 AM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 06 Dec 2021 11:22 AM IST
सार

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने अपने विंटर एक्शन प्लान के तहत दो महीने के भीतर शहर में प्रदूषण रोधी नियमों का उल्लंघन करने वाल लोगों पर एक लाख से ज्यादा चालान काटे।

विज्ञापन
Delhi Traffic Police issues over one lakh challans to violators of anti-pollution norms in delhi in two months as a part of Winter Action Plan
Delhi Traffic Police Challan - फोटो : For Reference Only
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने अपने विंटर एक्शन प्लान के तहत दो महीने के भीतर शहर में प्रदूषण रोधी नियमों का उल्लंघन करने वाल लोगों पर एक लाख से ज्यादा चालान काटे। स्पष्ट आंकड़ों की बात करें तो संबंधित अपराधों के लिए पिछले दो महीनों के दौरान 1,08,004 चालान जारी किए गए क्योंकि दिल्ली में वायु प्रदूषण का कहर जारी है। 


दिल्ली ट्रैफिक पुलिस द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक, 1 अक्तूबर से 30 नवंबर के बीच, वैध प्रदूषण नियंत्रण (पीयूसी) प्रमाण पत्र के बिना पाए गए वाहनों के मालिकों को कुल 32,343 चालान जारी किए गए। 10 साल से ज्यादा पुराने डीजल वाहनों और 15 साल से ज्यादा पुराने पेट्रोल से चलने वाले वाहनों के खिलाफ कुल 1,866 चालान जारी किए गए और 1,104 पुराने वाहनों को जब्त किया गया। 
Delhi Traffic Police issues over one lakh challans to violators of anti-pollution norms in delhi in two months as a part of Winter Action Plan
Car Pollution - फोटो : For Refernce Only
संयुक्त पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक) एके सिंह ने पीटीआई को बताया कि वैध पॉल्यूशन सर्टिफिकेट (पीयूसीसी) के बिना और पुराने पेट्रोल और डीजल वाहनों को निर्धारित वर्षों से ज्यादा चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा, "पिछले दो महीनों में, हमने सभी सीमा प्रवेश बिंदुओं पर 44,853 माल वाहनों की जांच की है, जबकि गैर-जरूरी सामान ले जाने वाले अन्य 13,031 वाहनों को दिल्ली के अंदर जाने की इजाजत नहीं दी गई है।"
Delhi Traffic Police issues over one lakh challans to violators of anti-pollution norms in delhi in two months as a part of Winter Action Plan
कैंटर - फोटो : For Reference Only
आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, बिना उचित कवर के निर्माण और अन्य संबद्ध सामग्री ले जाने वाले उल्लंघनकर्ताओं को 88 चालान जारी किए गए थे। अनुचित पार्किंग के लिए कुल 61,153 चालान जारी किए गए, जबकि इसके लिए 1,39,113 नोटिस जारी किए गए। क्रेन द्वारा कुल 14,848 वाहनों को टो किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Traffic Police issues over one lakh challans to violators of anti-pollution norms in delhi in two months as a part of Winter Action Plan
दिल्ली ट्रैफिक - फोटो : राजन राय
इसके अलावा, उचित लेन में नहीं चलने के लिए कुल 368 उल्लंघनकर्ताओं का चालान किया गया था, ट्रैफिक की दिशा से उलटी तरफ से ड्राइविंग के लिए 4,774 चालान किए गए और 7,412 चालान नो एंट्री उल्लंघन के लिए जारी किए गए थे। दिल्ली पुलिस के अनुसार, ये सभी उल्लंघन वायु प्रदूषण में भी योगदान करते हैं। 
विज्ञापन
Delhi Traffic Police issues over one lakh challans to violators of anti-pollution norms in delhi in two months as a part of Winter Action Plan
delhi traffic police - फोटो : अमर उजाला
यह कार्रवाई शहर में प्रदूषण संकट से निपटने के लिए दिल्ली सरकार के आपातकालीन उपायों का एक हिस्सा है। इसके तहत, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने शहर भर में 170 जगहों पर टीमों को तैनात करके प्रदूषण उल्लंघनकर्ताओं और अभी भी पुराने वाहनों को चलाने वालों के खिलाफ अपना शिकंजा कसा है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed