Mercedes-Benz (मर्सिडीज-बेंज) ने पिछले हफ्ते दुर्घटनाग्रस्त कार की जांच के लिए हांगकांग से अधिकारियों की एक टीम को मुंबई भेजा है, जिसमें टाटा संस के पूर्व अध्यक्ष सायरस मिस्त्री की मौत हो गई थी। पीटीआई ने यह जानकारी दी है। हादसे में एक अन्य व्यक्ति की भी मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। मर्सिडीज-बेंज के विशेषज्ञों की टीम दुर्घटना और उस कार की जांच करेगी कि आखिरी क्या गलती हुई है।
2 of 5
सायरस मिस्त्री की क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : PTI
रिपोर्ट में एक पुलिस अधिकारी के हवाले से कहा गया है कि तीन विशेषज्ञों की एक टीम हांगकांग से मुंबई आई है। पालघर के पुलिस अधीक्षक बालासाहेब पाटिल ने कथित तौर पर कहा, "वे पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में मंगलवार को निरीक्षण कार्य शुरू करेंगे।" टीम के सदस्य कथित तौर पर अपने क्षेत्रों में तकनीकी विशेषज्ञ हैं।
3 of 5
सायरस मिस्त्री की क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : For Reference Only
सड़क दुर्घटना में शामिल कार को ठाणे में मर्सिडीज-बेंज की यूनिट में रखा गया है। टीम कार का निरीक्षण करेगी और मर्सिडीज-बेंज को रिपोर्ट सौंपेगी। एक अधिकारी ने कथित तौर पर कहा कि कार दुर्घटना के बारे में सभी निष्कर्षों के साथ अंतिम रिपोर्ट कार कंपनी द्वारा कुछ दिनों के बाद पुलिस को सौंपी जाएगी।
4 of 5
सायरस मिस्त्री
- फोटो : ANI
सायरस मिस्त्री और उनके दोस्त जहांगीर पंडोले की 4 सितंबर को मौत हो गई थी, जब उनकी मर्सिडीज-बेंज एसयूवी ने मुंबई के पालघर जिले में एक पुल पर एक सड़क के डिवाइडर को टक्कर मार दी थी। कार में सवार दो अन्य अनाहिता पंडोले, जो कार चला रही थीं और उनके पति डेरियस पंडोले को चोटें आईं और उन्हें मुंबई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
5 of 5
सायरस मिस्त्री इसी कार में सवार थे।
- फोटो : For Reference Only
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मिस्त्री और तीन अन्य को ले जा रही मर्सिडीज-बेंज एसयूवी के ब्रेक दुर्घटना होने से पांच सेकंड पहले लगाए गए थे, जैसा कि पिछले हफ्ते पालघर पुलिस को सौंपी गई अपनी अंतरिम रिपोर्ट में लग्जरी कार निर्माता ने खुलासा किया था। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि शुरुआती जांच से पता चलता है कि तेज रफ्तार और चालक द्वारा निर्णय की त्रुटि कार दुर्घटना का कारण बनी।